लखीमपुर खीरी : भारतीय बजरंग दल ने मंदिर के सामने अवैध मीट मुर्गा दुकानों को हटाने की उठाई मांग,सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) कस्बा बांकेगंज में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित अवैध मीट एवं मुर्गे की दुकानों को हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गोला तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी महोदया को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भीमसेन को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल के सामने इस प्रकार की दुकानों का संचालन न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि इससे क्षेत्र में तनाव एवं अशांति की स्थिति भी उत्पन्न हो…

फर्रुखाबाद: श्री रामनगरिया मेला में धूमधाम से मनाया गया यूपी दिवस, मंत्री असीम अरुण ने किया लाभार्थियों को सम्मान व वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 को श्री रामनगरिया मेला परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ माननीय विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया…

फर्रुखाबाद: गणतंत्र दिवस से पूर्व मोहम्मदाबाद में सघन चेकिंग अभियान, पुलिस-डॉग स्क्वाड ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के नेतृत्व में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस, एएस (AS) चेक टीम एवं डॉग स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई। डॉग स्क्वाड की सहायता से भी सुरक्षा मानकों के अनुसार तलाशी अभियान चलाया गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे को…

फर्रुखाबाद: जनपद के सभी थानों में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, शिकायतों का त्वरित निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद के समस्त थानों में आज “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थानों पर पहुंची जनता की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का अवलोकन किया गया तथा संबंधित मामलों में विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित…

फर्रुखाबाद:ग्राम कोठी में बुद्ध कथा का शुभारंभ, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत रहीं उपस्थित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय शाक्य एडवोकेट के नेतृत्व में ग्राम कोठी में आज बुद्ध कथा का पावन शुभारंभ भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत जी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी, बुद्ध अनुयायी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बुद्ध कथा के प्रारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भगवान गौतम बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समता के संदेशों को आत्मसात करने का…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ अभिषेक–लक्ष्मी का दाम्पत्य सूत्र बंधन, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 को अभिषेक पुत्र श्री राकेश कुमार शाक्य, निवासी ग्राम लालपुर, पोस्ट जोत, जनपद मैनपुरी एवं लक्ष्मी पुत्री श्री धनपाल सिंह शाक्य, निवासी ग्राम अनीभोज, पोस्ट समधन, जनपद कन्नौज का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। बौद्ध परंपरा के अनुरूप आयोजित इस संस्कार में समानता, करुणा और आपसी सम्मान के मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदंपति को विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों, रिश्तेदारों…

फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक ने किया सूक्ष्म निरीक्षण, अनुशासन और समर्पण की दिखी मिसाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को अनुशासित, भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में परेड की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित विभिन्न टुकड़ियों की ड्रिल, अनुशासन, वेशभूषा एवं आपसी समन्वय का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की प्रत्येक गतिविधि का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कदमताल की एकरूपता, आदेश पालन की तत्परता तथा अनुशासन पर विशेष ध्यान…

मैनपुरी :भोगाँव में डॉ. प्रशांत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

भोगाँव,रेलवे स्टेशन के निकट डॉ. प्रशांत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ भोगाँव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राम नरेश अग्निहोत्री जी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह हॉस्पिटल स्वर्गीय डॉ. प्रशांत पाल की पुण्य स्मृति को समर्पित एक जनकल्याणकारी एवं जनसेवी प्रयास है। उद्घाटन अवसर पर स्वर्गीय डॉ. प्रशांत पाल के पिता श्री महेन्द्र पाल सिंह एवं माता श्रीमती शीतला देवी सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ सदस्य तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर…

फर्रुखाबाद: कमालगंज पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी अपराधी राज किशोर घायल, तमंचा व कारतूस बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र में बीती रात पुलिस और शातिर अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी अपराधी राज किशोर घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कमालगंज पुलिस चेकिंग अभियान के तहत लेन गांव नगला खेमरेगाई तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस…

फर्रुखाबाद की रचनात्मक प्रतिभाओं को मिला नया मंच ‘द क्रिएटिव सोल ऑफ फर्रुखाबाद’ का शुभारम्भ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘द क्रिएटिव सोल ऑफ फर्रुखाबाद’ (TCS) का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस रचनात्मक मंच का उद्घाटन बड़े भाई पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। शुभारम्भ अवसर पर अरविन्द शुक्ला ने कहा कि जनपद के युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे सामने लाने…

लखीमपुर खीरी : अभाविप ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सीजीएनपीजी कॉलेज गोला में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पर्चन कर 130वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया साथ ही बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर पर मां सरस्वती का पूजन भी किया। अभाविप के नगर मंत्री कृष्णा शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता दिखाने के लिए उन्होंने…

लखीमपुर खीरी : उधार मना करने पर दुकान में लगाई आग,व्यापारी बुरी तरह झुलसा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राजेश्वरी पत्नी स्वर्गीय राकेश गुप्ता ने बताया कि वह भीरा की मूल निवासी हैं। प्रार्थनी की परचून की दुकान इटकुटी चौराहे पर है। दिनांक 22 11.26 दिन बृहस्पतिवार को रात्रि लगभग 8:30 बजे मेरा पुत्र रवि गुप्ता दुकान पर बैठा हुआ था तभी गांव का सोवरन यादव पुत्र रामस्वरूप आया और जबरन सामान उधार मांगने लगा, दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार कर दिया गया तो उक्त विपक्षी भद्दी भद्दी गलियां देने लगा दुकानदार द्वारा गाली देने से मना करने पर विपक्षी ने…

कासगंज:मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ओ0टी0डी सेल की समीक्षा व आकांक्षात्मक विकास खंड की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक आयोजित।

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में ओ0टी0डी सेल की समीक्षा व आकांक्षात्मक विकास खंड की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश।मुख्य विकास अधिकारी ने कृषि क्षेत्र में मक्का एवं दलों में निगेटिव वृद्धि दर रही वर्ष 2023-24 की अपेक्षा 2024-2025 में जिसे सुधारने के दिए निर्देश उद्यान विभाग के फल सब्जी एवं पुष्प में वृद्धि दर धनात्मक रही जिसे और अधिक बढ़ाने के भी निर्देश, पशुपालन विभाग के दूध मांस अंडा एवं उनके उत्पादन में धनात्मक वृद्धि रही है…

फर्रुखाबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में दी गई श्रद्धांजलि

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर, फर्रूखाबाद में स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अबनींद्र कुमार एवं उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत द्वारा भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने…

फर्रुखाबाद:जेम पोर्टल से शासकीय क्रय को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में जेम (Government e-Marketplace) पोर्टल के माध्यम से शासकीय क्रय प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने हेतु शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को जेम पोर्टल पर शासकीय वस्तुओं, सेवाओं एवं सामग्री की खरीद प्रक्रिया से अवगत कराना रहा।जेम प्रकोष्ठ से…

फर्रुखाबाद:सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मदिरा दुकानों व पेट्रोल पंपों का संयुक्त निरीक्षण, 35 चालान, 2 शराबी वाहन चालक पकड़े गए

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद में सख्ती बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी श्री गुरु प्रसाद गुप्ता एवं एआरटीओ प्रवर्तन श्री सुभाष राजपूत द्वारा नगर क्षेत्र में मदिरा की दुकानों एवं पेट्रोल पंपों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मदिरा की दुकानों पर “मदिरापान कर वाहन न चलाएं” संबंधी चेतावनी संदेश की उपलब्धता एवं दृश्यता की जांच करना था। संयुक्त टीम द्वारा नगर की चार मदिरा दुकानों का…

फर्रुखाबाद:भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, विभिन्न जनहित मांगें उठाईं

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 आज भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय फर्रूखाबाद पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामनिवास कठेरिया, धनीराम पाल एडवोकेट, राधेश्याम संत अलबेला (जिला अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा), मोहनलाल वर्मा (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), धनीराम पाल एडवोकेट (जिला अध्यक्ष, बहुजन मुक्ति पार्टी), राजू सक्सेना, राम तीरथ राजपूत, मूंगालाल वर्मा, विकास एडवोकेट, अज्जू एडवोकेट, शिवम एडवोकेट…

फर्रूखाबाद में नागरिक सुरक्षा द्वारा मॉकड्रिल आयोजित, ब्लैकआउट से लेकर रेस्क्यू तक का किया गया अभ्यास

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 आज अग्निशमन कार्यालय फर्रूखाबाद परिसर में नागरिक सुरक्षा फर्रूखाबाद द्वारा एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। मॉकड्रिल की शुरुआत सायं 06:00 बजे सायरन बजने के साथ हुई, जिसके साथ ही पूरे परिसर में ब्लैकआउट किया गया। लगभग दो मिनट बाद पुनः सायरन बजते ही मॉकड्रिल प्रारंभ की गई। अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का वास्तविक प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल में सर्वप्रथम…

लखीमपुर खीरी : मॉक ड्रिल में गूंजी सायरन की आवाज, युद्ध जैसी स्थिति में परखी गई प्रशासनिक तैयारियां

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती पर जिले में नागरिक सुरक्षा के तत्वावधान में शुक्रवार को युद्धकालीन आपदा से निपटने को लेकर व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की मौजूदगी और निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास ने जिले की आपदा प्रबंधन तैयारियों की वास्तविक तस्वीर सामने रख दी। निर्धारित समय पर जैसे ही सायरन की आवाज गूंजी, पूरे अभ्यास क्षेत्र में ब्लैकआउट कर दिया गया। लाइटें बंद होते ही हवाई हमले जैसी आपात स्थिति का दृश्य…

इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकप्रिय विधायक जसवंत नगर शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन ब्लाक समाजवादी पार्टी कार्यालय ताखा एवं श्री राजा सिंह शिक्षा निकेतन ऊसराहार में युवा नेता संदीप कुमार लालू के नेतृत्व में केक काटकर फल एवं मिष्ठान वितरण कर बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संग्राम सिंह चौहान , राम जीवन यादव, नरेंद्र सिंह, रामकिशोर यादव, सत्यम यादव, रमेश यादव, जगत किशोर शाक्य, इशू यादवआदि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सवांददाता : अभिषक शाक्य