पीलीभीत:पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

पीलीभीत/ पूरनपुर।चचेरे भाई के लिए लडकी देख कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार की सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार शिक्षामित्र की मौत हो गई। जबकि तीन को सीएचसी के लिए लाया गया।जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।घटनाक्रम की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव मुरैना निवासी संतोष कुमार शिक्षामित्र है।रविवार को वह अपने चचेरे भाई दीपक के लिए रिश्ता देखने…

पीलीभीत : ज़मीन बिक्री के नाम पर महिला ने लगाया ठगी का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

पीलीभीत /पूरनपुर: विधवा महिला से जालसाज ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ऐंठ लिए।विरोध पर अभद्रता की गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी तबस्सुम आरा एक विधवा महिला है।वर्ष 2020 में खमरिया पट्टी में स्थित भूमि का इकरारनामा तीन करोड रुपए में गणेशगंज के जमाल उल्लाह और कुरैया के निसार के साथ से हुआ था।जिसमें एक करोड़ देना तय हुआ।जिसमें 70 लाख रुपये नेफट द्वारा जितेन्द्र को दिया।तीस लाख रूपए 31-12-21 में देना तय हुआ।लेकिन महिला ने वर्ष 2020 में ही रकम अदा…

बरेली :नमाज पढ़कर घर जा रहे युवक पर पथराव

बरेली : बरेली की फिजा बिगाँड़ने की लोग कसमक्स मे लगे हैं. आज बकरीद पर सभी लोग अपने कार्य मे व्यस्त थे तो वही कुछ लोग नमाज पढ़कर घर जा रहे युवक पर हमला,केस में समझौता न करने पर मारपीट,पथराव,मारपीट,पथराव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत,शीशगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का मामला।

बरेली :बकरीद पर दोस्त मिलने पहुँचे दोस्त को झेलनी पड़ी फायरिंग

बरेली : बरेली में सुभाषनगर में बकरीद मिलने गए जिला पंचायत सदस्य पर आरोपित ने अचानक फायरिंग कर दी। जिससे वहां खलबली मच गई। इस हमले के दौरान जहां जिला पंचायत ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। करगैना में रहने वाले वार्ड नंबर 45 के जिला पंचायत सदस्य सुनील कश्यप अपने दोस्त से बकरीद मिलने घर से निकले थे।वह सुभाषनगर में रहने वाले दोस्त कलीम के यहां पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान…

बरेली :वर्ल्ड विजन इंडिया ने किसानो को सुझाए केमिकल मुक्त फ़सल उगाने के तरिके

(बरेली) वर्ल्ड विजन इंडिया, क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम -भुता द्वारा क्षेत्र के चयनित 28गाँवो के 220 किसानों को केमिकल फ्री खेती को बढ़ावा देने के लिये जागरूक, प्रशिक्षित एवं प्रेरित किया गया lवर्ल्ड विजन इंडिया ने भुता क्षेत्र के चयनित गावों के छोटे एवं मध्यम किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशक मुक्त खेती करने के लिये नेपियर घास को खेत के मेड़ों पर लगाकर फसल को कीड़ों से बचाव करने, नेपियर घास से दुधारू पशुओं को उच्च कोटि का हरा चारा उपलब्ध करा कर पशुओं से पौष्टीक दूध प्राप्त करने,पशुओं के…

बरेली :वर्ल्ड विजन इंडिया और कुंजिका सेवा समिति के सौजन्य से अदिति प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन

बरेली /यूपी :वर्ल्ड विजन इंडिया के और कुंजिका अंतोदय सेवा समिति के सौजन्य से अदिति प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन माननीय श्री अरुण कुमार सक्सेना स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के द्वारा किया गया केंद्र की सभी सहायकों के सहयोग से यह कार्यक्रम को किया गया जिसमें छात्राओं को मोटिवेशन दिया गया जिससे कि वह सिलाई और ब्यूटीशियन का काम सीख कर आगे अपनी जीविका का साधन जुटाने में सक्षम हो सके इस उपलक्ष में संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे संस्था की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सक्सेना अदिति प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका…

जौनपुर: सोने चांदी को दुकानों पर जेवर खरीदने के बहाने ठगी करने वाली तीन शातिर महिला चोर गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर) : कोतवाली पुलिस ने जेवर खरीदने के बहाने सोने चांदी की दुकानों पर चोरी करने वाली तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया । तीनों महिलाओं के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया । बताया जाता है कि तीनों महिलाएं कस्बे में जेवर की दुकानों पर हुई चोरी की वारदातों में शामिल थीं । प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि कस्बे की सर्राफा दुकानों पर जेवर देखने के बहाने गहने पार कर देने वाले गिरोह के सक्रिय होने की…

फर्रुखाबाद:विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष (11जुलाई) आज से 24 जुलाई तक चलेगा सेवा प्रदायगी पखवाड़ा

फर्रुखाबाद 10 जुलाई 2022 विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है lइस बार विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की थीम परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय रखी गई है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोग किस तरह से अपने परिवार को मनमुताबिक नियोजित करें जागरुक करना होता है lमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार ने कहा कि हम सभी को अभी से परिवार नियोजन के साधन अपनाने के बारे में सोचना होगा l इसके लिए हमें उपलब्ध स्थाई और अस्थाई साधनों का चयन…

जौनपुर:आकांक्षात्मक ब्लॉक मछली शहर का भारत सरकार की टीम द्वारा किया गया निरीक्षण

जौनपुर:भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों के स्थलीय सत्यापन हेतु भारत सरकार की टीम द्वारा आकांक्षात्मक ब्लॉक मछली शहर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज विभाग ,कृषि विभाग, पशुपालन विभाग समेत कुल 14 विभागों का निरीक्षण किया गया भारत सरकार के मानिटरिग पैनल में श्री रविंद्र कुमार, श्री अजय सिंह श्री सत्य प्रकाश चंचल, श्री प्रदीप विश्वकर्मा आरसी यूनिसेफ, श्री बलवंत सिंह बीएमसी यूनिसेफ, श्री भानु प्रताप सिंह बीएमसी यूनिसेफ नामित किए गए थे जिन्होंने…

बांदा: बारातियों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ

जनपद बांदा के शहर कोतवाली अंतर्गत जारी गांव के बारातियों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। भरतकूप थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रौली गांव में बांदा की तरफ से आ गई बेकाबू पिकअप ने सड़क किनारे सो रहे बारातियों को कुचल दिया हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिक अप व चालक रोहित यादव पुत्र कमलेश यादव अतर्रा निवासी को मौके से पकड़ कर…

जौनपुर:मंदिर के पुजारी और कॉलेज के प्रबंधक के विवाद में,प्रबंधक के समर्थन में आए हजारों लोग

जौनपुर: अशोक इंटर कॉलेज के प्रबंधक के समर्थन में आए हजारों लोग जौनपुर सदर के हरखपुर गांव में अशोक इंटर कॉलेज के नाम से इंटर कॉलेज वर्षों से संचालित होता है जिसमें आस पास के कई गावों से छात्र छात्राएं पढ़ते है।मौजूदा समय में इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की संख्या लगभग एक हजार के आस पास है।कॉलेज परिसर में एक मंदिर है जिसके पुजारी से आए दिन मंदिर परिसर और कॉलेज को लेकर कॉलेज के प्रबंधक से वाद विवाद होता रहता है।अभी हाल ही इसी विवाद को…

बरेली/आँवला – रामनगर रोड़ पर बीती रात चोरो ने एक अस्पताल का ताला तोड़कर व दो दुकानों में नकब लगाकर लगभग दो लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।

आँवला – नगर के मोहल्ला घेर अन्नू खां निवासी मोहम्मद शान ने पुलिस से शिकायत कर बताया है कि रामनगर रोड पर बाल विद्या पीठ स्कूल के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। जिसमें दीवार काटकर तथा शटर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने 15 एलईडी टीवी 5 सिलाई मशीन 2 फ्रिज,2 वॉशिंग मशीन चार कुर्सी एक इनवर्टर व बैटरी तीन होम थिएटर तथा 15000 नकद कैश तथा अन्य सामान चुरा लिया।जब सुबह 9:00 बजे बह अपनी दुकान पर गया तो अपनी दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली। इलैक्ट्रोनिक की…

सीतापुर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप नसबंदी कराने के बावजूद

मिश्रित/ सीतापुर :गोंदलामाऊ के ग्राम तरसांवा निवासी शुशील कुमार पुत्र कढिले ने एक सिकायती पत्र जिलाधिकारी को देकर आरोप लगाया है । कि उन्होने बीती 9 फरवरी 21 को अपनी पत्नी पिंकी देवी की नसबंदी सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र गोदलामांऊ में कराई थी । प्रार्थिनी के नसबंदी कराने के एक वर्ष बाद उनकी पत्नी के गर्भ ठहरने की आशंका हुई तो उन्होने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोदलामांऊ में 14 मई 0 22 को जांच कराई जिसमें गर्भ ठहरने की पुष्टि की गई । तो पीड़ित ने 16 मई 0 22 को अल्ट्रासाउड…

पीलीभीत :कृषि ऋण किसान सेवा सहकारी समिति पिपरिया दुलई पर100% बसूली होने पर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ।

पीलीभीत पूरनपुर में अधिकतर सहकारी सिमित कृषि ऋण का भुगतान पूर्ण रूप से हो पाना बहुत मुश्किल कार्य होता है इसके उपरांत कुछ सहकारी समितियों में सौ परसेंट पूर्ण ऋण का भुगतान होने से जिला सहकारी अधिकारी वा महाप्रबंधक के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ऐसा ही सराहनीय कार्य कृषि ऋण सहकारी समिति पिपरिया दुलई के सचिव भगवान शरण को जिला सहकारी अधिकारी व महाप्रबंधक के द्वारा 100% वसूली होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत मस्जिदों का निरीक्षण किया तथा पैदल गस्त कर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी० द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत पीलीभीत शहर में स्थित मस्जिदों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को सुरक्षा हेतु विशेष निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर सुनील दत्त व प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी मौजूद रहे।

पीलीभीत:खेत में खींच कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

पीलीभीत पूरनपुर।खेत पर मौजूद महिला को ग्रामीण जबरन खेत के अंदर खींच ले गया।आरोप है कि दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने वताया कि वह किसी काम से खेत पर गई थी।इसी दौरान गांव का एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा।आरोप है कि महिला को गलत नियत से दवोच कर जबरन खेत के अंदर खींच कर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।विरोध पर…

पीलीभीत: रास्ते के विवाद पर धारदार हथियार से हमला

पीलीभीत पूरनपुर।रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने मां बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों के मेडिकल के बाद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तकिया दीनारपुर निवासी सूरज का गांव के ही राजेश से रास्ते को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि राजेश ने सुनीता,छोटे,दाताराम के साथ एक राय होकर धारदार हथियारों से लैस होकर सूरज के घर में घुस कर मारपीट शुरू कर दी।इस दौरान सूरज की मां गंगादेवी झगड़ा शांत कराने पहुंची तो उस…

पीलीभीत:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर पूरनपुर नगर इकाई के द्वारा किया गया वृक्षारोपड़

पीलीभीत: विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत महुआ गुन्दे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने लगाये पौधे भाजपा मंडल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्र अचल ने विस्तार से समझया आज से 73 साल पहले, 9 जुलाई 1949 को स्वामी विवेकानंद से प्रभावित हो कर कुछ युवाओं ने छात्र संगठन बनाया जो आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इस संगठन ने सकारात्मक और रचनात्मक (activism) सक्रियतावाद की जो अलख देश में जलाई वो आज तक धधक रही है। इस संघ का नारा है ” ज्ञान, शील और एकता”। ABVP…

बरेली :डीआरएम इंटर कॉलेज अंजनी आंवला बरेली में आज हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आरंभ किया गया ।

बरेली /यूपी -नन्द किशोर मौर्य इस अवसर पर आदरणीय जिला प्रचारक श्रीमान धर्मेंद्र जी भाई साहब उप जिला अधिकारी आंवला श्रीमान नेनेराम जी ,श्रीमान सह जिला कार्यवाह प्रवीण जी ,व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष श्रीमान सुधीश पांडेय जी ,भाजपा जिला महामंत्री श्रीमान रणवीर सिंह यादव , ब्लाक प्रमुख रामनगर श्रीमान मित्र पाल जी , पर्यावरण प्रमुख श्रीमान अनिल जी, खंड समरसता प्रमुख श्रीमान धर्मेंद्र जी , भमोरा खंड प्रचारक श्रीमान सत्येंद्र जी ,आदरणीय चाचा जी श्रीमान विनोद पांडेय जी ,प्रभात पांडेय, प्रधानाचार्य श्रीमान अखिलेश शर्मा जी, उप प्रधानाचार्य श्रीमान जीशान जी…

फर्रुखाबाद:डीएम तथा एसपी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें अमन-चैन बनाये रखने में सहयोग करने की अपील

फर्रुखाबाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक में डीएम ने कहा यह जिला आप सबका है और आप सबके सहयोग से ही इसमें अमन-चैन कायम रहेगा। डीएम ने कहा कि आप सभी के सहयोग से विगत समय आयोजित त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया है। इसके लिए उन्होंने धन्यवाद व्यक्त किया और आगे भी आयोजित त्योहारों को भी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु अपील की।डीएम ने कहा कि कुर्बानी के पश्चात कचड़ा तथा गंदगी…