फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य आज सांसद मुकेश राजपूत द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील शाक्य ने सभी से मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कादरीगेट थाने में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कादरीगेट में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय ने उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम…
फर्रुखाबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फतेहगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष गोष्ठी, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर जनपद फतेहगढ़ में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जनपद के समस्त विवेचकों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों के मामलों में पुलिस अधिकारियों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या…
फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन, 50 उत्कृष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जनपद…
फर्रुखाबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद में अस्मिता लीग का भव्य आयोजन, बालिकाओं व महिलाओं ने खेलों में दिखाया दम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में रविवार प्रातः 8:30 बजे अस्मिता लीग (ASMITA League) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन MY BHARAT एवं खेलो इंडिया (SAI) द्वारा जिला प्रशासन फर्रुखाबाद के समन्वय से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव रहीं, जबकि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके…
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति के वार्षिक उत्सव/सामाजिक सम्मेलन का आमंत्रण, राहुल शाक्य को दिया गया निमंत्रण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 तथागत सामाजिक समिति-TSS द्वारा आगामी 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव/ सामाजिक सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में समिति के नगर मीडिया प्रभारी डॉ धर्मवीर सिंह शाक्य ने नवाबगंज ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य तृतीय क्षेत्र के प्रत्याशी राहुल शाक्य से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण पत्र दिया। नगर मीडिया प्रभारी डॉ धर्मवीर सिंह शाक्य ने राहुल शाक्य को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र सौंपते हुए बताया कि 22 मार्च को…
फर्रुखाबाद: शमशाबाद में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला बैठक, कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेलकर दी शुभकामनाएं
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फर्रुखाबाद द्वारा शमशाबाद में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बैठक में आगामी 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर राम उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। इसके साथ ही संगठन विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से प्रखंड शमशाबाद स्थित सरस्वती विद्या मंदिर…
फर्रुखाबाद:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद की एसपी आरती सिंह को सलाम, साहस और नेतृत्व से बन रहीं महिलाओं की प्रेरणा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 मार्च 2026 आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जा रहा है। इस खास दिन पर जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को भी विशेष रूप से नमन किया जा रहा है, जो अपने साहस, नेतृत्व क्षमता और संवेदनशील कार्यशैली से जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह, नवदंपत्ति को दिया गया प्रमाण पत्र।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के अलीगंज स्थित मौरश्री शाक्य मैरिज होम में रचित कुमार और रागिनी का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में रचित कुमार पुत्र श्री गिरीशचन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम दौलतपुर, पोस्ट नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद तथा रागिनी पुत्री श्री राकेश कुमार शाक्य, निवासी ग्राम खैरपुरा, पोस्ट कैला, जिला एटा ने बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार में बंधकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। विवाह संस्कार को बौद्ध परंपरा के अनुसार धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा विधिवत…
फर्रुखाबाद: थाना कम्पिल का एसपी आरती सिंह ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं की परखी स्थिति
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह (फतेहगढ़) द्वारा थाना कम्पिल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस तथा पुलिस कर्मियों की बैरकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और अभिलेखों को अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में आने वाले हिस्ट्रीशीटरों…
फर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण, एसपी आरती सिंह ने व्यवस्था का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा कोतवाली कायमगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति केन्द्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों सहित थाना परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव को व्यवस्थित रखने और कार्यालयी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र में…
फर्रुखाबाद:तहसील कायमगंज में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, 93 शिकायतें दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 27, पुलिस विभाग की 21, विद्युत विभाग की 15, विकास विभाग की 13, आपूर्ति विभाग की 02, नगर पालिका/नगर पंचायत की 04 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें सहित कुल 93 शिकायतें…
फर्रुखाबाद: लेह-लद्दाख में बर्फ स्खलन से शहीद हुए जवान कुलदीप यादव, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कलौली मेहबुल्लापुर निवासी भारतीय सेना के जवान कुलदीप यादव का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए और नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव भारतीय सेना में सेवारत थे और इन दिनों लेह-लद्दाख क्षेत्र में तैनात…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कायमगंज का किया निरीक्षण, साफ-सफाई व नागरिक सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को नगर पालिका परिषद कायमगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था तथा नगरवासियों को उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन किया और कर वसूली, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन, सफाई व्यवस्था तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में नियमित रूप…
फर्रुखाबाद: ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास खंड कायमगंज की ग्राम पंचायत चिलौली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वयं सहायता समूह गठन, बैंक से संबंधित योजनाएं तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पंचायत चुनाव, YSR और फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रियाओं…
फर्रुखाबाद: गाटा संख्या 89 की जमीन पर अवैध नाम दर्ज होने का मामला, भारती कृषक एसोसिएशन ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनसमस्याओं को लेकर भारती कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कायमगंज तहसील में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मजरा भगौतीपुर, परगना कम्पिल, तहसील कायमगंज की गाटा संख्या 89 की जमीन से जुड़े मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान खतौनी वर्ष 1978–79 के अभिलेखों में गाटा संख्या 89 की भूमि सरकारी स्कूल (नेशनल स्कूल) के नाम दर्ज है। संगठन ने आरोप लगाया कि उक्त भूमि बाद में…
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कायमगंज विकासखंड का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति की ली समीक्षा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को विकासखंड कायमगंज का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, जनसुनवाई व्यवस्था तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की और अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की औचक छापेमारी, दुकानों का किया गया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया। दिनांक 07 मार्च 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 ने अपने स्टाफ के साथ क्षेत्रांतर्गत संचालित आबकारी दुकानों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…
फर्रुखाबाद: सहकारी क्रय-विक्रय समिति लाल गेट रेटगंज के सभापति व उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मार्च 2026 शनिवार को लाल गेट रेटगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति में सभापति एवं उपसभापति पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सक्सेना को प्रत्याशी बनाया गया, जिन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभापति पद के लिए प्रदीप कुमार पुत्र ललित प्रसाद का नामांकन एकमात्र होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं उपसभापति पद…
फर्रुखाबाद में बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन, आनंद भान शाक्य बने अध्यक्ष
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 मार्च 2026 शहर में व्यापारियों के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्र गुट द्वारा बाईपास उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। यह कार्यक्रम रेलवे रोड स्थित होटल आनंद पैलेस में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें आनंद भान शाक्य को अध्यक्ष, पुष्पेंद्र राजपूत को महामंत्री तथा आशीष शाक्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष हाजी मो. इखलाक खान ने इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों…
