फर्रुखाबाद:मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत ढाईघाट मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 मकर संक्रांति पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत ढाईघाट मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर में पैदल गश्त कर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायज़ा लिया। अधिकारियों ने घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पिकेट ड्यूटी तथा घाटों…

फर्रुखाबाद:निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पूर्वान्ह 10:30 बजे प्रारंभ हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री रजनी कान्त सहित समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी एवं सीपीआई (एम)…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी आवास पर 10वां वेट्रन्स डे आयोजित, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 को जनपद में 10वां वेट्रन्स डे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहगढ़ कर्नल रविंद्र सिंह (अ०प्रा०) सहित वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की पत्नियों (वीर नारियों) को सम्मानित किया गया। सम्मानित की गई वीर नारियों में श्रीमती दयारानी (पत्नी शहीद गार्ड्समैन हीरालाल), श्रीमती विट्टा देवी…

फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट सभागार में आर-सेटी की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने अस्वीकृत आवेदनों पर जताई नाराज़गी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आर-सेटी (RSETI) की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आर-सेटी से संबंधित प्रशिक्षण, ऋण वितरण एवं रोजगार सृजन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि कुल 227 आवेदनों में से 64 आवेदन स्वीकृत, 58 लाभार्थियों को ऋण वितरित, 123 आवेदन अस्वीकृत तथा 40 आवेदन लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि अस्वीकृत आवेदनों के कारणों…

फर्रुखाबाद:संकिसा को मिली 22 घंटे निर्बाध बिजली की सौगात, विधायक सुशील शाक्य ने किया उपकेंद्र का लोकार्पण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील शाक्य ने आज संकिसा नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों को 22 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संकिसा विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस उपकेंद्र के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। नवस्थापित उपकेंद्र से किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी, व्यापारियों को कारोबार सुचारू रूप से संचालित करने में राहत मिलेगी तथा विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त…

फर्रुखाबाद में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0’ के तहत मध्यस्थों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश में दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के तत्वावधान में आज एडीआर भवन में मध्यस्थों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री अभिनितम उपाध्याय, विशेष न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी (राष्ट्रीय लोक अदालत), फर्रुखाबाद ने की। बैठक का संचालन अपर जिला…

फर्रुखाबाद में आपातकालीन तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल की उपस्थिति में जिला अग्निशमन अधिकारी कार्यालय परिसर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आपदा मित्रों एवं आम नागरिकों को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों, घायलों के रेस्क्यू तथा स्वयं को सुरक्षित रखने के…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ फायर स्टेशन में मॉक ड्रिल का आयोजन, आग से बचाव के बताए गए व्यावहारिक उपाय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जनवरी 2026 आज पुलिस फायर स्टेशन फतेहगढ़ में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आमजन को आग से बचाव, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और प्राथमिक उपचार की जानकारी देना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी आशीष वर्मा ने आग लगने के कारणों और उसके प्रकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग एक रासायनिक प्रक्रिया है, जिसमें ईंधन, ऑक्सीजन और ताप—इन तीन तत्वों…

फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल में एक्स-रे के लिए स्मार्टफोन अनिवार्य, फिल्म न होने से मरीज परेशान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जिले के लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अब एक्स-रे कराने के लिए अपने साथ स्मार्टफोन लाना अनिवार्य हो गया है। अस्पताल में कई दिनों से एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते मरीजों को कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख रहे एक्स-रे की मोबाइल से फोटो खींचकर ही डॉक्टर को दिखाना पड़ रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, बिना एंड्रॉयड मोबाइल (स्मार्टफोन) लाए मरीजों का एक्स-रे नहीं किया जा रहा। इस नई व्यवस्था से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले…

फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेस-वे के चिन्हांकन पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, डीएम को सौंपा शिकायती प्रार्थना पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 गंगा एक्सप्रेस-वे और लखनऊ–आगरा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे के भूमि चिन्हांकन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। ग्राम खिमसेपुर, परगना शमसाबाद पूर्व के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि लिंक एक्सप्रेस-वे का मार्ग प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में बदला जा रहा है, जिससे उनके रिहायशी मकान, प्लॉट और कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस लिंक एक्सप्रेस-वे का चिन्हांकन मदनपुर…

फर्रुखाबाद:मकर संक्रांति स्नान को लेकर फतेहगढ़ में मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्जन लागू

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को जनपद फतेहगढ़ के प्रमुख गंगा घाटों—पांचाल घाट, बरगदिया घाट, श्रृंगीरामपुर घाट एवं ढाईघाट—पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मालवाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन एवं प्रतिबंध लागू किए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, भारी मालवाहक वाहन (ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्फर, लोडर आदि) दिनांक 13 जनवरी 2026 की रात्रि 08:00 बजे से 14 जनवरी…

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद में नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ एवं अन्य…

फर्रुखाबाद:होमगार्ड विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र से नौकरी और अवैध वसूली के आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद के होमगार्ड विभाग में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। नगर फतेहगढ़ निवासी पूर्व होमगार्ड जवान विश्राम सिंह ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि जितेन्द्र पुत्र बदन सिंह ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर दिनांक 11 जुलाई 1984 को होमगार्ड विभाग में भर्ती प्राप्त की थी। उनका पी.सी.…

फर्रुखाबाद:10 वर्षों में लखपति से करोड़पति बने सांसद मुकेश राजपूत, संपत्ति में 12,821 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़ोतरी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद के सांसद मुकेश राजपूत की संपत्ति में बीते 10 वर्षों के दौरान रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए शपथपत्र में सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी कुल संपत्ति मात्र 7 लाख 25 हजार रुपये घोषित की थी। वहीं वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 9 करोड़ 36 लाख 80 हजार 840 रुपये हो गई है। इस प्रकार…

फर्रुखाबाद में जिला आयुष समिति की मासिक बैठक सम्पन्न, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जिला आयुष समिति फर्रुखाबाद के शासी एवं कार्यकारी निकाय की मासिक बैठक मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आयुष सेवाओं, आयुष्मान कार्ड, राजस्व वसूली, सीएम डैशबोर्ड सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक आयुष शिविर लगाने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति…

फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से तीन अभियुक्तों को सश्रम कारावास, फतेहगढ़ पुलिस व अभियोजन की बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन पक्ष ने प्रभावी पैरवी कराते हुए तीन गंभीर आपराधिक मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराकर सश्रम कारावास की सजा दिलाई है। 🔹 आर्म्स एक्ट मामले में 2 वर्ष की सजा अभियुक्त रमन जाटव पुत्र गेंदालाल, निवासी खिन्नी नगला (हाल पता—नरायणपुर, कोतवाली फर्रुखाबाद) के विरुद्ध मु0अ0सं0 2081/2009, वाद संख्या 58/2010, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट कोतवाली फतेहगढ़…

फर्रुखाबाद में उत्तर प्रदेश दिवस पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की तैयारी, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश दिवस–2026 के अवसर पर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी 2026) के उपलक्ष्य में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद फर्रुखाबाद में आयोजित की जाने वाली ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा मॉक ड्रिल की रूपरेखा प्रस्तुत की गई और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों को अवगत…

फर्रुखाबाद में तैनात उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जनपद में तैनात उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (वर्तमान तैनाती – पुलिस लाइन फतेहगढ़) का दिनांक 12 जनवरी 2026 को बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, फतेहगढ़ सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए…

फर्रुखाबाद:मेला श्री राम नगरिया में लीगल एड क्लीनिक का अपर जिला जज/सचिव संजय कुमार VI ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जनवरी 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा मेला श्री राम नगरिया में संचालित लीगल एड क्लीनिक का मंगलवार को अपर जिला जज/सचिव श्री संजय कुमार VI ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दोपहर लगभग 12:30 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान लीगल एड क्लीनिक पर तैनात अधिकार मित्र धन देवी एवं रजनीश कुमार उपस्थित पाए गए। अपर जिला जज/सचिव श्री संजय कुमार VI ने उपस्थित पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। अभियान के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को आपात स्थिति में उपयोग किए जाने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों—1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 1090 (महिला पावर लाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के…