पीलीभीत के डॉक्टर के बेटा- बेटी पर फेंका तेजाब , घर में सो रहे थे डॉक्टर के बेटा- बेटी, पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया

बरेली में एक दंत चिकित्सक के बेटा और बेटी पर तेजाब से हमला किया गया है। यह घटना मंगलवार तड़के 3 से 4 बजे के आसपास की बताई गई है। जब भाई बहन सो रहे थे। इस मामले में जब चीख पुकार मची तो शोर मचाया गया। जिसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। दोनों को असपताल में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी तक तेजाब फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं लगा है। समाचार में भाई बहन…

पीलीभीत में नेपाली हाथियों ने एक युवक को रौंदा, खेत से वापस लौट रहे ग्रामीणों पर हमलावर हुए हाथी, दो लोग बुरी तरह घायल एक की मोत

पीलीभीत में एक बार फिर नेपाली हाथियों की दहशत देखने को मिली है। मंगलवार की शाम खेत से फसल को देखकर वापस लौट रहे किसानों पर नेपाली हाथियों ने हमला बोल दिया। हादसे के दौरान हाथियों के कुचले जाने से एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस फोर्स वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। पूरा मामला माधोटांडा थाना क्षेत्र…

पीलीभीत के अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ किया धरना-प्रदर्शन

बीसलपुर के हापुड़ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने और प्रदेश में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की। आंदोलन में प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार बाजपेई, महासचिव मनोज कुशवाहा, अमित मिश्रा, विमल मिश्रा, मुनीष जायसवाल, श्यामकृष्ण मौर्य, मुकेश शुक्ला, मुकेश वर्मा, जगपाल वर्मा, सुरेश मिश्रा, विश्वमोहन अग्हिोत्री,प्रदीप…

पीलीभीत के गांव मथना में गुरुद्वारे के समीप पहुंचा बाघ, राहगीरों के थम गए कदम, इलाके में दहशत

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। आए दिन आबादी के निकट बाघ देखा जा रहा है। रविवार को एक बाघ गांव मथना जपती में गुरुद्वारा के नजदीक पहुंच गया। पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मथना जपती में बाघ की दहशत कम नहीं हो सकी है। रविवार शाम एक बाघ माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर गुरुद्वारे के निकट पहुंच गया। मुख्य मार्ग के निकट बाघ की मौजूदगी देख खलबली मच गई। ग्रामीणों के अलावा मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी डर गए। एक…

पीलीभीत से वाराणसी तक बदलेगी गोमती नदी की तस्वीर, शासन ने बनाया नया नियम

जिस गोमती नदी पर बने रिवर फ्रंट को लखनऊ की शान कहा जाता है. वह लंबे अरसे से प्रदूषण और अतिक्रमण के चलते दम तोड़ती जा रही है. लेकिन, अब शासन की ओर से एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है. इसके तहत पीलीभीत से वाराणसी तक नदी के दोनों ओर 100 मीटर क्षेत्र को फ्लड प्लेन जोन घोषित कर दिया गया है. जिले के माधोटांडा इलाके में स्थित गोमती उद्गम स्थल से वाराणसी तक जाने वाली गोमती नदी में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण व प्रदूषण को रोकने के लिए पर्यावरण…

पीलीभीत के मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, तलवारें लहराईं

पीलीभीत के माधोटांडा कस्बे में सोमवार को मामूली विवाद को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। दूसरे पक्ष के कई युवक तलवारें और लाठियां लेकर दुकान पर पहुंचे और वहां काम करने वाले एक युवक को पीट दिया। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की। घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। माधोटांडा कस्बे के मुख्य मार्ग पर शहनबाज अली की टेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दुकान पर कस्बे का ही दीपक गिरि काम करता है। दीपक का कहना है…

पीलीभीत में गन्ना भुगतान और छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर दिया धरना

पीलीभीत के शहर से लेकर गांव तक छुट्टा पशुओं की समस्या और बजाज चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग को लेकर भाकियू ने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी। रामलीला मैदान में धरना देने के लिए जुटे भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल सचिव मुरलीधर कश्यप ने कहा कि छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही जानलेवा बन गए हैं। पशुओं को पकड़ने गोआश्रय स्थलों में भेजने का कोई…

पीलीभीत में खौफनाक घटना, पिता संग खेत पर गए तीन साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, गर्दन दबोची

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ और तेंदुए के हमले रुक नहीं रहे। बराही रेंज के जंगल से सटे इलाके में रविवार को पिता के साथ गए तीन साल के बेटे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसकी गर्दन दबोच ली। पिता व अन्य परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुए बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बराही रेंज के जंगल से सटे खेत पर परिजनों के साथ गए तीन साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे…

पीलीभीत में निर्माणाधीन मकान से चोरी, लाखों का सामान उठा ले गए चोर, दीवार फांदकर अंदर घुसे थे

पीलीभीत में निर्माणाधीन मकान से चोर लाखों का सामान बटोर ले गए। घटना की जानकारी लगने के बाद जब पड़ोसी ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो मौके से चोर भाग निकले। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गणपति पुरम कॉलोनी का बताया जा रहा है। जहां बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत वेद प्रकाश वर्मा पुत्र कामता प्रसाद वर्मा का मकान बन रहा है। मकान मालिक की…

पीलीभीत में मंत्री बनवा रहे सड़क, दबंग डाल रहे बाधा, रोका तो कर दी पिटाई

सड़क निर्माण कार्य को लेकर आए दिन विवाद करने वाले लोगों को प्रधान पति संग समझाने गए ग्रामीण की पिटाई कर दी गई। गांव के ही कुछ लोगों ने हमला किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में अलीगंज देशनगर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गांव में राज्यमंत्री के प्रयासों के बाद सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। गांव में बन रहे इस मार्ग…

पीलीभीत में घायल बालक ने दम तोड़ा, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप

कलीनगर के कस्बे के 12 वर्षीय घायल बालक की उपचार के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। परिजनोंं ने पड़ोसियों की पिटाई से सिर में गंभीर चोट आने से मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि खेलते समय चोट लगने से बालक घायल हुआ था। कलीनगर के वार्ड नंबर सात निवासी महेंद्र पाल ने बताया कि उनके 12 वर्षीय पुत्र अंश को 19 सितंबर की सुबह पड़ोस के रहने वाले चार…

पीलीभीत में पोर्टल दे गया दगा, नहीं बन सके आयुष्मान कार्ड

पीलीभीत में नगर पालिका परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के तहत लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने किया। यहां कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे, लेकिन पोर्टल दगा दे गया। महज 10-12 लोगों के ही कार्ड बन सके। स्वास्थ्य शिविर में आए 57 मरीजों का चिकित्सकों की टीम ने जांच कर दवाएं दीं। इसी के साथ आयुष्मान कार्ड के कैंप का आयोजन भी किया गया। कार्ड बनवाने के लिए काफी संख्या में लोग आए। शुरुआत में…

पीलीभीत के जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का आतंक, आबादी में घुसकर झोपड़ी उजाड़ी, ग्रामीणों में दहशत

पीलीभीत के कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा के जंगल में डेरा जमाए हाथी आतंक मचा रहे हैं। फसलों के बाद हाथी अब ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव की आबादी में पहुंचकर झोपड़ियां उजाड़ने लगे हैं। शुक्रवार रात हाथियों ने एक ग्रामीण का झोपड़ीनुमा मकान उजाड़ दिया। वन विभाग के लापरवाही को देख ग्रामीण खुद मोर्चा संभालकर हाथियों को खदेड़ने में जुटे हैं। कलीनगर तहसील के अंतर्गत शारदा नदी के पार बराही रेंज का लग्गा भग्गा का जंगल है। कई दिनों से करीब सात हाथी जंगल में…

पीलीभीत के जंगल से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया बाघ, थम गए राहगीरों के कदम

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ की बढ़ती संख्या जहां इंसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है, वहीं पर्यटन को भी अलग पहचान दिलाए है। जंगल मार्ग और उसके बाहर अक्सर बाघ घूमते दिखाई देते हैं। खटीमा मार्ग पर सर्वाधिक बाघ देखे जाते हैं। कई बार बाघ बाइक सवारों पर हमलावर भी होते रहे हैं। शुक्रवार शाम जंगल मार्ग से गुजर रहे कार सवारों के सामने अचानक बाघ आ गया। चंद मिनटों में बाघ अंगड़ाई लेते हुए फिर जंगल की ओर निकल गया। कार सवारों ने मोबाइल से बाघ…

पीलीभीत में बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, पांच लोग घायल, पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुआ रात को हादसा

बीती रात पीलीभीत हरिद्वार नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे के दौरान ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि बस में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवा कर आवागमन शुरू कराया। हादसा अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केसरपुर के पास हुआ जहां सितारगंज की ओर से आ रही एक…

पीलीभीत में प्रेमिका के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या

पूरनपुर में अवैध संबंधों में बाधक बनने पर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर बिल्हा निवासी जशोदा देवी की उसके पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। शनिवार दोपहर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने शाहजहांपुर के बंडा थाने के गांव आलमपुर निवासी जशोदा के भाई रामपाल की ओर से पति पुत्तूलाल और उसकी प्रेमिका माया के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी अनिल कुमार यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण…

पीलीभीत में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने पर नाराज हुए वरुण गांधी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लिखी चिट्ठी

एक महिला मरीज की मौत के बाद अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. इस मामले में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को एक पत्र लिखा है. पत्र के जरिए वरुण गांधी ने बृजेश पाठक को फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. सांसद वरुण गांधी ने कहा कि अस्पताल के बंद हो जाने से आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी. इंदिरा गांधी ने किया था शिलान्यास बृजेश पाठक के नाम खत लिखते हुए…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री के आने की संभावना पर मुस्तफाबाद में जमाया अधिकारियों ने डेरा

पीलीभीत वन्यजीव सप्ताह के अंतिम दिन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के यहां आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम लगभग तय मानकर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने तैयारियांं तेज कर दी हैं। एक दिन पहले मुस्तफाबाद में उच्च वनाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ निरीक्षण भी किया। इसके बाद अब सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। एक अक्तूबर से शुरू होने वाले वन्यजीव सप्ताह के समापन पर छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री पीलीभीत आ सकते हैं। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों…

पीलीभीत में भाई को मारने के लिए हथियार लेकर घर में घुसा युवक

पीलीभीत में जमीन के विवाद में बरहा गांव में एक युवक मां को साथ लेकर भाई का मारने की नीयत से मंगलवार रात को उसके घर में घुस गया। उसके साथ कुछ लोग थे जो तमंचे लिए हुए थे। चीख-पुकार मची तो हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी अतुल और आकाश शर्मा सगे भाई हैं। दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। मां फूला देवी अतुल के साथ है। मंगलवार रात करीब आठ बजे…

पीलीभीत में युवती को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जहानाबाद में गोबर डालने गई युवती को पास के गांव का युवक अगवा कर अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने एक बताया कि उसकी 20 वर्षीय नवासी बचपन से ही उनके यहां रहती है। बुधवार दोपहर 12:30 बजे वह गोबर डालने के घर से बाहर गई थी, तभी प्रदीप उर्फ छोटा निवासी ग्राम गोंछ ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर अपने…