फर्रुखाबाद: 14 वर्षीय किशोर रहस्यमय तरीके से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया है। परिजन पिछले कई घंटों से बच्चे की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बबना निवासी माधुरी पत्नी छविराम का पुत्र शिवा (उम्र करीब 14 वर्ष) दिनांक 10 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिवार ने पहले अपने स्तर पर गांव व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका।

काफी प्रयासों के बाद भी जब शिवा का कोई सुराग नहीं मिला, तो परेशान मां माधुरी ने थाना नवाबगंज पहुंचकर पुलिस को लिखित सूचना दी और अपने बेटे को खोजने की गुहार लगाई।

परिजनों के अनुसार, लापता शिवा उस समय लाल रंग की लोवर और ग्रे रंग की शर्ट पहने हुए था। उसका रंग साँवला बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

अपील: यदि किसी व्यक्ति को उक्त किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो कृपया थाना नवाबगंज या दिए गए मोबाइल नंबर 7042732235 पर संपर्क कर सूचना दें।