फर्रुखाबाद 9 फ़रवरी 2023 जिले में 10 फरवरी यानि शुक्रवार से कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए दो चरणों में एक साल से 19 साल की उम्र तक के कुल 9,07,820 बच्चे व किशोरों को पेट से कीड़े निकालने की दवा खिलाई जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा , बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग और पंचायती राज समेत 11 विभागों की मदद ली जाएगी। अभियान की सफ़लता के लिए एएनएम, आशा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित किया जा चुका है l दूसरा चरण 13 फरवरी…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद:- सड़क पर गिर पीपल, प्रशासन लापरवाह ।
फर्रुखाबाद:- आज सुबह ग्राम ढिलाबल में पीपल का पुराना पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर गया जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया । ढिलाबल से बघार नाला की ओर जाने बाले मार्ग पर पर गड़िया गांव के पास पीपल का पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई । जिसकी सूचना कई बार प्रशासन को दी गई लेकिन अभी शाम 3 बजे तक पेड़ को मार्ग से नही हटाया गया है । जहां सरकार ना सड़क दुरुस्ती पर ध्यान देती है और ना ही मार्ग अवरुद्ध होने पर जल्दी कोई कार्यवाही नही…
शाहजहांपुर:जलालाबाद पुलिस ने किया चोरी का खुलासा , 03 बाल अपचारी मय चोरी किये हुए 02 अदद कुन्डल व 02 अदद पायल व 03 अदद मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर जेल भेष दिया।
शाहजहांपुर: जलालाबाद 8 फरवरी को एक ही गांव में 6 साल हुई चोरी के मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मजे की बात यह है की जेल भेजे गए सभी चोर बाल अपचारी हैं यानी नाबालिक है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय ने मीडिया को बताया 8 फरवरी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान समय करीब 09.00 बजे, विश्राम नगर तिराहा कस्वा जलालाबाद से 3 बाल अपचारी बाल अपचारी निवासी ग्राम सिकन्दपुर अफगानान , बाल अपचारी निवासी ग्राम विश्रामनगर , बाल अपचारी निवासी…
बांदा -एसओजी व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने शातिर अपराधियों को अवैध तमंचो सहित किया गिरफ्तार
बांदा -एसओजी व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने शातिर अपराधियों को अवैध तमंचो सहित किया गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में थे वांछित व पुलिस द्वारा ₹15000, ₹15000 के थे इनामी घोषित आपराधिक प्रवृत्ति के दोनों हिस्ट्रीशीटरो का जेल से छूटने पर लगातार ही अपराध करने का रहा है कार्यपुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तों को जनपद बाँदा अंतर्गत कालू कुआं चौकी क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास से मुखबिर की सूचना पर किया गया गिरफ्तार पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों इनानिया हिस्ट्रीशीटर ऊपर विधिक कार्यवाही…
लखनऊ में कल से लगेगा महामेला, इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 के लिए तैयारियां हुई पूरी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल से महामेला लगेगा। कल से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हो रहा है और अगले दिन से जी-20 की बैठकों का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। समिट तीन दिन चलेगा और जी-20 की बैठकें लंबी चलेंगी। जिनमे यूपी सीडा में अमेरिका, हांगकोंग, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात से 90 हजार करोड़ रुपये निवेश के 12 एमओयू साइन हुए है। इससे 38 हजार लोगोंं को रोजगार मिलेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और प्रदेश के चार कमिश्नरेट में प्रस्तावित जी-20 आयोजन के दौरान सुरक्षा के…
लखनऊ को Flyover का तोहफा देने आ रहे राजनाथ सिंह, जानें एक नजर में फ्लाईओवर के बारे में कुछ खास बाते
शहीद पथ से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले फ्लाईओवर, सुलतानपुर रेल सेक्शन पर बने नगराम रेलवे ओवर ब्रिज और राजाजीपुरम में आरओबी से रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल की तरफ बना क्लोवर लीफ गुरुवार दोपहर 4:30 बजे ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद राजनाथ सिंह इन पुलों का लोकार्पण करेंगे. आइए जानते हैं कि इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद इस इलाके का सफर कितना आसान हो जाएगा. नए फ्लाईओवर की खास बातेंशहीद पथ से अमौसी एयरपोर्ट के जोड़ने वाला फ्लाईओवर करीब-करीब दो किलोमीटर लंबा है. इस फ्लाईओवर…
कानपुर:शादी समारोह में पत्रकार स्वतंत्र कुशवाहा को पीट-पीटकर मार डाला
कानपुर के बिल्हौर के ककवन रोड स्थित अर्पित गेस्ट हाउस में सोमवार रात वेटरों से गर्म खाना मांगने को लेकर दूल्हे के चचेरे भाई रावतपुर के गणेशनगर निवासी स्वतंत्र कुशवाहा उर्फ मुनि (41) का विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए वेटरों ने उनकी कलछुल और लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की…
फर्रुखाबाद :- डॉ कन्हैया माहौर को एस. एल एस. रिकॉग्निशन अवार्ड से किया गया सम्मानित ।
फर्रुखाबाद:- एसोसिएट प्रोफेसर एवं जंतु विज्ञान विभाग डॉ. कन्हैया माहौर रिकोगनिशन अवार्ड से सम्मानित किया गया । आपको बता दे आर. पी . पी. जी. महाविद्यालय कमालगंज फर्रुखाबाद, के जंतु विज्ञान विभागध्यक्ष डॉ. कन्हैया माहौर को चित्रकूट के महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना मध्य प्रदेश में ” सतत विकास लक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में जीवन विज्ञान के नए आयाम ” पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में जीवन विज्ञान के क्षेत्र में विशेष कार्य के लिए एस. एल एस. रिकोगनिशन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।यह अवार्ड महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के…
पीलीभीत : ब्लॉक मरौरी में मंडल कार्यसमिति की बैठक का किया गया आयोजन ।
पीलीभीत : ब्लाक मरौरी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बरखेड़ा विधानसभा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा जी जिला महामंत्री महादेव गायन जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार एवं मंडल अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा जी उपस्थित रहे ।बैठक का शुभारम्भ महादेव गायन ने दीप प्रज्वलित कर किया उसके बाद सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर मंडल कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया ।उसके बाद मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने पार्टी द्वारा चलाई जा रही…
बरेली – थाना सिरौली में अठारह घंटे पीड़िता को थाने में बिठाने के बाद सिरौली पुलिस लिखीं रिपोर्ट।
आंवला – सिरौली थाना क्षेत्र में अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की पीड़िता को सिरौली पुलिस अठारह घंटे से थाने में बैठा रखा है। तहरीर बदलवाने में उलझाकर रखा है। मंगलवार शाम तक पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।सिरौली के गांव शहबाजपुर की एक विवाहित महिला सोमवार को दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक युवक ने उससे अश्लील बातें करते हुए पकड़ लिया और छेड़छाड़ की । किसी तरह से महिला युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और युवक की हरकतें…
पीलीभीत :राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया
पूरनपुर-:- गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया ।शाहिद खान, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित विषयवस्तु कौशल विकास हेतु युवा को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।आज के शिविर का थीम “जल संरक्षण” था । कार्यक्रम अधिकारी श्री शाहिद खां के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवीयों ने ग्राम नरायनपुर का भ्रमण किया ।उन्होंने ग्राम वासियों को जल का महत्व…
पीलीभीत :पिपरिया दुलई व घाटमपुर की साधन सहकारी समिति पर वित्तीय साक्षरता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूरनपुरवित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत समिति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे किसानों को बैंक की योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान बडी तादात में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया दुलई व घाटमपुर की साधन सहकारी समिति पर वित्तीय साक्षरता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे किसानों को बैंक द्वारा संचालित योजनाओं एवं कृषि फसल,विविधीकरण ऋण योजनाओं,बीमा योजनाओं, नेट बैंकिंग,डिजिटल बैंक,समितियों पर चल रहे बिजनेस सुविधा,बिजली बिल जमा करने सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। संचालित जिला सहकारी बैंक शाखा की ओर से ग्रामीणों…
मैनपुरी जीत का रिटर्न गिफ्ट: विधानसभा में शिवपाल यादव को फ्रंट सीट देंगे अखिलेश, समर्थकों के लिए खास प्लान
मैनपुरी चुनाव की जीत का शिवपाल सिंह यादव को रिटर्न गिफ्ट मिलेगा। सपा महासचिव बनाए जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव को अब विधानसभा में फ्रंट सीट मिल सकती है। शिवपाल सिंह यादव समर्थकों का भी संगठन में समायोजन होगा। सपा से दूर होने वाले कई नेता जल्द ही पार्टी की सदस्यता लेंगे। सपा महासचिव बनाए जाने के बाद अब विधानसभा के अंदर भी विपक्षी खेमे में शिवपाल का कद बड़ा दिखेगा। विधानसभा के अंदर उन्हें फ्रंट सीट पर बैठाने पर पार्टी में सहमति बन चुकी है। इसे सपा अध्यक्ष…
GIS 2023: यूपी में सभी अफसरों की छुट्टियों पर रोक, समूह क व ख के समस्त अधिकारी आदेश के दिए
प्रदेश में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और 13 से 15 फरवरी तक जी-20 की बैठकें हो रही हैं। इनमें लखनऊ मंडल के समूह क व ख के ज्यादातर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट व जी-20 की बैठकों के चलते शासन व विभागों के समूह क व ख के सभी अधिकारियों की छुट्टियों पर 10 से 15 फरवरी तक रोक लगा दी है। इनमें आई ए एस व पी सी एस अधिकारियों के साथ विभागाध्यक्ष व उनके अधीन कार्यरत अधिकारी भी…
मैनपुरी : युवती संग पकड़ा गया डायल 112 का सिपाही बंद पड़े मकान में थे दोनों
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र से खाकी को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है। डायल 112 में तैनात सिपाही को एक युवती के साथ एक मकान से पकड़ा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए है। वहीं पुलिस ने युवती को उसके घर भेज दिया गया। सिपाही के इस कर्मकांड से मैनपुरी पुलिस की छवि ख़राब हो रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र से नगला पजामा के पास से जुड़ा है। जहां पुलिस को सूचना मिली कि…
बारात में उड़ाने के लिए नहीं थे पैसे, तो ATM लूट रहा था दूल्हा
एक दूल्हे के पास शादी में उड़ाने के लिए पैसे नहीं थे तो उसने ऐसा कांड कर दिया कि अब उम्र का एक हिस्सा जेल में कटेगा. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शख्स जहां घोड़ी चढ़ने की तैयारी में जुटा था, तो अब उसे हवालात में रात बितानी पड़ी. होने वाले दूल्हे राजा को पैसे की इतनी जरूरत थी कि उन्होंने गैस कटर से एटीएम काटने की ही प्लानिंग तैयार कर ली.जब शख्स गैस कटर लेकर एटीएम काट रहा था, तभी पुलिस ने दस्तक दे दी. दूल्हे राजा रंगे…
पीलीभीत ; गोमती नदी के त्रिवेणी घाट घाटमपुर में चला सफाई अभियान
पूरनपुर प्रशासन द्वारा आदि गंगा मां गोमती नदी की त्रिवेणी घाट घाटमपुर में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें उपजिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी सुश्री ज्योति यादव ने घाट पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने देखा गोमती नदी की चौड़ाई कम है। यह कहते ही जानकार लोगों ने गोमती नदी के चौड़ीकरण की योजना बताई और अवैध रूप से कब्जा करने वालों से पैमाईश कराकर कब्जामुक्त कराने की बात कही।उसी सम्बन्ध में आज पुनः उपजिलाधिकारी कार्यालय पूरनपुर में उपजिलाधिकारी से बातचीत हुई। जिस प्रकार तात्कालिक जिलाधिकारी पुलकित खरे जी भेंट…
पीलीभीत ; गोमती नदी अभियान को मिली गति, ग्रामीणों ने की आरती
गोमती नदी गंगा का स्वरूप मानी जाती है। जिसका उद्गम पीलीभीत के माधोटांडा से हुआ है। शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, राजधानी लखनऊ होते हुए प्रयाग में गंगा नदी में मिल जाती है। गोमती नदी के उद्धार के लिए जोर सोर से अभियान चल रहा है। अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद में 16 घाटों को बनवाया। 16 घाटों पर प्रतिदिन आरती की योजना बनाई गई लेकिन उद्गम स्थल एवं त्रिवेणी घाट घाटमपुर के अतिरिक्त कहीं प्रतिदिन/ साप्ताहिक आरती प्रारम्भ नहीं हुई। समाजसेवी रविन्द्र कुमार नन्द के प्रयास से…
जालौन:आवारा मवेशियों का आतंक आए दिन चली जाती लोगों की जान
मामला माधौगढ़ के गल्ला मंडी का है जहां मोटरसाइकिल से बाजार आ रहे 35 वर्षीय युवक आवारा मवेशी से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय निवासी संजय कुमार पुत्र मनोहर सिंह निवासी अटागांव जोकि बाजार अपने घरेलू सामग्री लेने आ रहा था। तभी वह गल्ला मंडी के पास एक आवारा सांड से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । राहगीरों की मदद से घायल अवस्था में पड़े 35 वर्षीय युवक को माधौगढ़ अस्पताल में…
दर्दनाक: सड़क हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
करहल में एक्सप्रेसवे पर एडीजे (पाक्सो) की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सैफई पीजीआई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सड़क हादसे में एडीजी की मौत हो गई।फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें चालक और एडीजे गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी होते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। गंभीर…
