लखनऊ: मुख्यमंत्री ने जनपद बस्ती में जनप्रतिनिधियों तथा मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्याें तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद बस्ती भ्रमण के अवसर पर जनप्रतिनिधियों तथा मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में आहूत एक बैठक में विकास कार्याें तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में जनपद सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के अधिकारी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहेे। मुख्यमंत्री जी ने ‘स्कूल चलो अभियान’ की समीक्षा करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का ससमय नामांकन कराना सुनिश्चित करें। विद्यालयों में शिक्षकांे की ससमय उपस्थिति भी सुनिश्चित…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अन्नपूर्णा हॉस्पिटल का लोकार्पण किया यह अस्पताल गोरखपुर सहित पूर्वान्चल वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक नयी सौगात

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में सिविल लाइंस रोड स्थित अन्नपूर्णा हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्नपूर्णा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल गोरखपुर सहित पूर्वान्चल वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक नयी सौगात है। एक सभ्य एवं सुसज्जित समाज के लिए अच्छी शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उत्तम आरोग्य है। बढ़ती हुई आबादी, व्यस्त दिनचर्या एवं जलवायु परिवर्तन के कारण आज तमाम प्रकार के रोगों ने जन्म लिया है।…

लखनऊ: सीएम ने गोरखपुर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में कैंसर सिंकाई में प्रयुक्त अत्याधुनिक मशीन वेरियन हेल्सियन का किया लोकार्पण

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर की गीता वाटिका में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में कैंसर रोगियों हेतु कैंसर सिंकाई में प्रयुक्त अत्याधुनिक मशीन वेरियन हेल्सियन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज वेरियन हेल्सियन मशीन की सुविधा गोरखपुर को प्राप्त हो रही है, जिससे प्रतिदिन 150 कैंसर रोगियों को रेडियोथेरेपी की उत्तम सेवा प्राप्त होगी। इसके लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल का प्र्रबंधन बधाई का पात्र है।…

लखनऊ विकास प्राधिकरण की तानाशाही को लेकर एसोसिएशन कभी भी कर सकती है बुद्धा पार्क का नाम बदलने से आकस्मिक प्रदेश व्यापी आंदोलन

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2024 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं और कहते हैं मैं बुद्ध की धरती से आया हूं इस देश के उत्तर प्रदेश के मशहूर बुद्धा पार्क डलीबाग लखनऊ का नाम उत्तर प्रदेश शासन ने आकस्मिक बदलकर बुद्धा पार्क का बोर्ड हटाकर नया बोर्ड हैप्पीनेस पार्क लिख कर पार्क में लगा देने पर संगठन ने सरकार…

फर्रुखाबाद: मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन इंटररसेप्शन,डायवर्सन, एसटीपी, ट्रांजिट हॉस्टल व एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रवंधन केंद्र कुटरा का किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2024, मंडलायुक्त अमित गुप्ता द्वारा फतेहगढ़ में निर्माणाधीन इंटररसेप्शन,डायवर्सन एवं एसटीपी ,व पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल व एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रवंधन केंद्र कुटरा का निरीक्षण किया गया, मंडलायुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश जल निगम(ग्रामीण) इकाई कानपुर को    एसटीपी सयंत्र को जल्द से जल्द कार्य पूरा कर शुरू करने के निर्देश दिये, पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल का कार्य जल्द पूर्ण कर हस्तांतरित करने के निर्देशमंडलायुक्त ने  कार्यदायी संस्था को दिए गए   इसके उपरांत मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया, मंडलायुक्त द्वारा…

फर्रुखाबाद: रमन्ना गुलजारबाग में आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान में वृक्षारोपण कर उपस्थित जन समूह को वृक्षारोपण के लिये किया प्रोत्साहित

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा सामाजिक वानिकी वन विभाग द्वारा रमन्ना गुलजारबाग में आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत 01 से 07 जुलाई तक चलने बाले जन जागरूकता अभियान में वृक्षारोपण किया गया व आये हुये स्कूली बच्चों व उपस्थित जन समूह को वृक्षारोपण के लिये प्रोत्साहित किया गया   जिलाधिकारी द्वारा बच्चो व आये हुये जनसमूह को संबोधित करते हुऐ कहा गया कि अधिक से अधिक संख्या मे वृक्षारोपण करे, जो भी पौधे लगाये वह सुव्यवस्थित तरीके से लगाये,जिसके पास जितनी जगह है…

पीलीभीत में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

बहेड़ी क्षेत्र के गांव कुंडरा कोठी निवासी महिला जगदेई की शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा निवासी हरिओम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। चर्चा है कि बुधवार रात मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह होने पर पत्नी ने मायके जाने के लिए रुपये मांगी। इसपर पति रुपये लाने की बात कहकर बरखेड़ा चला गया। कुछ देर बाद घर लौटा तो कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। इसपर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा तोड़ा तो पत्नी का…

पीलीभीत में पिकअप की चपेट में महिला की मौत

पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र के गांव घियोना निवासी गीता देवी पत्नी हीरा लाल बृहस्पतिवार सुबह अपनी बहु राखी के साथ टेंपो से पीलीभीत गईं। शहर में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने के बाद देर शाम वह भांजे बबलू के साथ बाइक से घर लौट रहीं थी। असम हाईवे पर बिठौरा कला के पास पहुंचते ही बाइक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद की घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने…

बरेली – आंवला में दबंग सूदखोर के कारनामों को उजागर करना पत्रकार को पड़ा महंगा दी जान से मारने की धमकी।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों पर भ्रष्टाचार में लिप्त गुंडे बदमाशों माफियाओं की पोल खोलने कारनामों को उजागर करने पर हमला करना आम बात हो चुकी है चूंकि पत्रकार यदि किसी पीड़ित की आवाज बुलंद करता है तो माफियाओं से साज रखने बाले भ्रष्टाचारियों की कमाई में खलल पड़ने लग जाती है और अपनी काली कमाई को बरकरार रखने के लिए ये भ्रष्टाचारी गुंडे माफियाओं का छुप छुपाते संरक्षण करने लग जाते हैं जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद रहते हैं यदि प्रशासन के जिम्मेदार किसी पीड़ित के…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षाकर दिए दिशा निर्देश

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 07 वर्षों में प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्ष 2017 के सापेक्ष वर्ष 2024 में स्टेट हाइवे की कुल लम्बाई 7,002 किलोमीटर से बढ़कर 10,214 किलोमीटर हो गई है। जबकि ग्रामीण मार्गों की लम्बाई 1,87,517 किलोमीटर से बढ़कर 1,93,581 किलोमीटर हो गई है। इसी प्रकार, प्रमुख जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों के संजाल में भी विस्तार हुआ है। आज प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 09 किलोमीटर मार्गों का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण…

लखनऊ: मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

(द दस्तक 24 न्यूज़), 04 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अनेक भावी योजनाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईज ऑफ लिविंग के भाव के साथ सभी नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त गुणवत्तापूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए ‘स्मार्ट विकल्पों’ के साथ बेहतर परिवेश उपलब्ध कराने के महत्वपूर्ण अभियान में ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ की बड़ी भूमिका है। प्रदेश…

प्रयागराज- विधायक कोरांव एवं डिप्टी एडवाइजर नीति आयोग भारत सरकार की उपस्थिति में संपूर्णता अभियान का हुआ शुभारम्भ

आकांक्षी ब्लाक के भारत सरकार नीति आयोग कार्यक्रम अन्तर्गत 04-07-2024 से 30-09-2024 तक चलने वाले संपूर्णता अभियान का शुभारम्भ गुरूवार को मुख्य अतिथि राजमणि कोल मा0 विधायक कोरांव एवं हर्षित मिश्रा, उप निदेशक, डिप्टी एडवाइजर नीति आयोग भारत सरकार की उपस्थिति में किया गया, जिनमें 6 पैरामीटर पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आर्थिक एवं सामाजिक आत्मनिर्भरता के बारे में अलग-अलग विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत नीति आयोग भारत सरकार के एडवाइजर हर्षित मिश्रा द्वारा जनपद प्रयागराज के एस्पिरेशनल ब्लॉक कोरांव के भ्रमण के दूसरे दिन आज सर्वप्रथम…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव 2024 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर वन महोत्सव 2024 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए देशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया है। आज इसी श्रृंखला में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर एक पेड़ लगाया है।  मुख्यमंत्री जी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री…

मैनपुरी के ग्राम बरौली में लापता हुई महिला ?

नाम रामा देवी पत्नी श्री अमर सिंह , ग्राम बरौली , पोस्ट टिंडौली , जिला मैनपुरी दिनांक 04 – 07 – 2024 को समय11 :00 बजे लापता हो गयी है। आपसे सभी से अनुरोध है। की अगर कही भी दिखाई दे तो नीचे दिये गये नम्बरो पर संपर्क करेमो – 7310658089 ( डा किसन चंद्र बरौली )मो – 9560487491 ( लाला बरौली )मो – 8954798031 ( सचिन यादव रुस्तमपुर ) रिपोटर – अर्पित यादव

हरदोई:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला जज ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

हरदोई: 04/07/2024 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह की अनुमति से दिनाँक 13 जुलाई 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत विभाग से सम्बंधित वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला जज द्वारा अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया…

फर्रुखाबाद: कावंड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न ,बैठक में जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कावंड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार में सम्पन्न हुई ,बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि कावंड़ यात्रा पर पांचाल घाट पर दोनों तरफ व जमापुर मोड़ पर  मेडिकल कैम्प व एम्बुलेन्स लगाई जाए, घाटो पर 20 जुलाई से 20 अगस्त तक नियमित रूप से प्रकाश की समुचित व्यवस्था ग्राम पंचायत व डीपीआरओ द्वारा की जाएगी, पीए सिस्टम गंगा के दोनों तरफ लगाया जाये,सभी घाटो पर वैरिकेटिंग की समुचित व्यवस्था हो, निर्धारित घाटो…

हाथरस घटना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “सरकार हर बात छुपाना चाहती है ?

ये बात आपसे (मीडिया) बेहतर कौन जानता है ?सरकार सिर्फ असली मुद्दा छुपाना चाहती है। सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती। मुझे नहीं लगता कि इस (घटना) के पीछे कोई साजिश है.” सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। इसीलिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल है। जब स्वास्थ्य मंत्री अपना पॉलिटिकल स्वास्थ्य बनाने में जुटे हों तो विभाग की हालत ऐसी हो जाती है. हाथरस में अगर लोगों को सही समय पर उपचार मिला होता तो कई लोगों की जान बच…

कासगंज राष्ट्रीय लोक दल पार्टी ने पुनः जिला अध्यक्ष समीम अहमद अल्वी को सौंपी कमान

कासगंज- दिनांक 04 जुलाई 2024 दिन गुरुवार स्थान 9-बी त्रिलोकीनाथ मार्ग, लखनऊ उत्तर प्रदेश पर माननीय रामाशीष राय जी (पूर्व एम0एल0सी) प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश ने श्री शमीम अहमद अल्वी को पुनः जनपद कासगंज का जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल घोषित किया!पुन: जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल घोषित होने पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी नें सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार भारत सरकार माननीय चौधरी जयंत सिंह जी तथा माननीय रामाशीष राय जी (पूर्व एम0एल0सी) एवं प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश…

पीलीभीत : हाथरस कांड में मिट्टी चिकनी होने की वजह से लोग नाले में गिरे और दम घुटने से मर गए

पीलीभीत के बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव सफौरा निवासी राकेश कुमार हाथरस कांड के चश्मदीद हैं। उनका कहना है कि हाथरस कांड बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में हुआ। कार्यक्रम स्थल पर बरसात के कारण कीचड़ हो गया था। इसकी वजह से कुछ लोग पहलेे गिरे, उनके ऊपर लोग गिरते चले गए। मिट्टी चिकनी होने की वजह से अधिकतर लोग नाले में गिर गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। चीख पुकार कानों में अब भी गूंज रही है। राकेश कुमार ने बताया कि वह भोलेबाबा के सच्चे पक्के भक्त…

पीलीभीत में शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इन्कार

पीलीभीत की युवती को युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान फोटो भी खींची। युवती के परिजन जब रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंचे तो शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि दूसरी जगह शादी तय करने पर आरोपी युवक ने फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रिश्ता तुड़वा दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसपी…