फर्रुखाबाद:”मिश वात्सल्यं” के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)”मिशन वात्सल्य” के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनान्तर्गत जिला टास्क फोर्स की बैठक व बाल विवाह-डिस्ट्रिक टास्क फोर्स की बैठक न जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वार्ड स्तर एवं ग्राम स्तर पर समितियों की बैठक रोस्टर जारी कर अप्रैल माह में ही सम्पन्न करायी जाय। जिला प्रोबेशन अधिकारी भी ब्लॉक बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठकों का 01…

एटा :टक्कर की वजह से गाय की हुए दर्दनाक मौत

एटा– आज रात्रि में अज्ञात वाहन ने गाय को मारी जोरदार टक्टर। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी रोडवेज बस ने रात्रि में गाय को मारी टक्कर। लेकिन दुर्भाग्य संत सरकार में गौवंश का अभी तक किसी ने भी क्रियाकर्म कराना अपना दायित्व नहीं समझा है। मामला एटा अलीगंज रोड स्थित गांव कुसाडी के रोमो कोल्ड स्टोर के पास का है

फर्रुखाबाद:पांचाल घाट पर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण एवं गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखे-जिलाधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया स्ट्रक्चर का कार्य इसी माह पूर्ण करे उसके बाद फिनिशिंग का कार्य कराए, गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखे, बनाये जा रहे घाट में सीढ़ियां आगे पीछे है जिस कारण श्रद्धालुओं को खतरा हो सकता है, इनको एक समान माप की बनाये, जितने जगह में कार्य होना है उसका चिन्हांकन कराये,नहाने के लिये बनाये जा रहे प्लेटफॉर्म की चौड़ाई एक समान रखे,अधि0अभियंता सिंचाई व लोक निर्माण विभाग को कराये जा रहे कार्य की माप कराने व इस्तेमाल किये जा रहे मैटेरियल की…

वक्फ विधेयक पर 13 घंटे लंबी चर्चा के राज्यसभा ने भी लगाई मुहर; पक्ष में पड़े 128 वोट विपक्ष में 95

वक्फ संशोधन विधेयक पर 13 घंटे से भी अधिक समय तक चली चर्चा के बाद बृहस्पतिवार देर रात ढाई बजे के बाद राज्यसभा ने भी अपनी मुहर लगा दी। राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर फैसला ध्वनि मत से नहीं, बल्कि मत-विभाजन से किया गया। वोटिंग के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के पक्ष में 128 सांसदों और 95 सांसदों ने विपक्ष में मतदान किया। इसके साथ ही उच्च सदन से मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024’ भी पारित किया गया।

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – गैस रिफिलिंग के दौरान मारुति वैन का फटा सिलेंडर पांच दुकानें जलकर राख….

गोला गोकर्णनाथ –गोला लखीमपुर नेशनल हाईवे मार्ग ग्राम केशवपुर में एक मारुति वैन में गैस रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर अचानक से फट गया,जिससे वहां पर भगदड़ मच गई,देखते ही देखते आग ने ज्वालामुखी का रुप ले लिया, सिलेंडर फटने पर आग़ की लपटों ने पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया, बृहस्पतिवार की शाम को ग्राम केशवपुर स्थित इमरान की जूते चप्पल की दुकान पर गैस रिफिलिंग का कार्य होता है,एक मारुति वैन में एलपीजी सिलेंडर से गैस भरी जा रही थी, इसी दौरान अचानक गैस भरते समय गैस सिलेंडर में…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित….

गोला गोकर्णनाथ – नवरात्रि के छठे दिन माता दुर्गा के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की पूजा विधि विधान से की गई और मां कात्यायनी को प्रसन्न करने के लिए माता रानी का भक्तों ने पाठ किया और मातारानी को उनके पसंदीदा पकवान का भोग भी लगाया,ऐसी मान्यता है की माता रानी के इस स्वरूप को शहद और शहद से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है,इसी के चलते भक्तों ने आज शहद से बनी खीर का भोग लगाया,मंदिरों में भक्तों का अपार जन सैलाब उमडा देखा गया,सुबह से ही मंदिरों…

पीलीभीत :प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वे की तिथि बढ़ी।

पीलीभीत /प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सर्वे का कार्य जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में चल रहा है। पूर्व में सर्वे किये जाने की अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2025 निर्धारित थी। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वे की तिथि को एक महीने बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2025 कर दिया गया है। जिससे कि समस्त ग्रामों, उनके मजरों एवं आबादी वाले क्षेत्रों में कोई भी परिवार सर्वे से छूट न जाये। सर्वे कार्य हेतु 281 सर्वेयर ग्राम पंचायतों में सर्वे का कार्य आवास प्लस सर्वे मोवाईल ऐप के द्वारा कर रहे…

पीलीभीत :जिलाधिकारी ने विकासखण्ड मरौरी क्षेत्रान्तर्गत मरौरी मुस्तकिल व न्यूरिया खुर्द में पाइप पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण

पीलीभीत : जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आज ‘‘जल जीवन मिशन’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विकासखण्ड-मरौरी की मरौरी मुस्तकिल व न्यूरिया खुर्द में पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर पानी की टंकी चलाकर देखा एवं पानी की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण से उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल के सम्बन्ध में जानकारी ली।इसके साथ ही न्यूरिया खुर्द में निरीक्षण के दौरान टंकी के पानी की गुणवत्ता परखीं व ग्रामीणों से उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गांव की…

फर्रुखाबाद: ग्राम पंचायत पिपरगांव की गलियों की हालत बद से बदतर जिम्मेदार मौन

उत्तर प्रदेश सरकार सफाई पर सबसे अधिक जोर दे रही है लेकिन यहां मामला कुछ और है ग्राम प्रधान को अच्छा विकास कार्य करने हेतु सम्मानित किया जा रहा है और गांव की नालियों तक की सफाई नहीं होती है पूरे पंचायत का हाल बेहाल है ग्राम विकास अधिकारी एक सफाई कर्मी होने का ढीकरा फोड़ते हैं सफाई कर्मियों का कोई रोस्टर नहीं है ना किसी रोस्टर के हिसाब से सफाई होती है ग्राम वासियों से पूछने पर पता चला सफाई करने दो-तीन महीने में एक बार आता है वह…

आजमगढ:शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन

आजमगढ: आजमगढ़ बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा शिक्षा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पिपरी में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नयन संगोष्ठी का आयोजन यहां के शिक्षकों व्दारा बढ़े ही भव्य तरीके से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमरनाथ राय प्राचार्य जिला शि‌क्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर आजमगढ़ रहे । साहित्य विभूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राजाराम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर जी एस एस पी जी कालेज कोयलसा डा हरि सेवक पाण्डेय व पूर्व एसोसिएट…

फर्रुखाबाद:भाजपा स्थापना दिवस एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती कार्यक्रमों की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2025 दिन बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों मोर्चा अध्यक्षों एवं निवर्तमान मंडल अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी 6 अप्रैल को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा हुई एवं तैयारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए जिसमें जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने…

फर्रुखाबाद:15 ई-रिक्शा सीज, 21 ई-रिक्शा का चालान लगाया ₹ 1.75 लाख जुर्माना।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुये नगर में बस-अड्डा व अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा को चेक किया गया तथा 15 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर थाना कादरीगेट में सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा 04 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर थाना कादरीगेट में सीज करते हुये रू0 28 हजार जुर्माना तथा  रू0 16 हजार टैक्स लगाया गया। यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने 11…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बेहतर संचालन के लिये गौशालाओं के नोडल अधिकारियों व पशु चिकित्सको के साथ की बैठक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 में गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिये गौशालाओं के नोडल अधिकारियों व पशु चिकित्सको के साथ बैठक की गई।    बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पूरे साल के लिये अभी भूसे की खरीद कर स्टोर बना कर रखे, गौवंश के खाने के लिये चरी व हरा चारा बोये, कृषि विभाग गौशालाओं को चारे का बीज उपलब्ध कराये, गौवंश को लू से बचाव के इंतजाम करें, छायादार पेड़ लगाए,नंदी…

फर्रुखाबाद:दुर्गा नारायण महाविद्यालय में ‘गरबा’ ना करानें में जताई असमर्थता।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2025 नि:शुल्क गरबा करानें की कहकर दुर्गा नारायण महाविद्यालय से अनुमति ली गयी थी। लेकिन अनुमति देनें के बाद जब पता चला कि आयोजक संजीव कुमार बाथम ‘गरबा’ के नाम पर रूपये लेकर टिकट बिक्री कर रहे है,यह जानकारी होनें पर कालेज प्राचार्य ने गरबा के लिए कालेज में जगह देनें से मना कर दिया। जिससे अब आयोजकों को समस्या बढ़ गयी है। फतेहगढ़ के दुर्गा नारायण महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मनोज गर्ग नें नगर मजिस्ट्रेट को पत्र जारी किया है। जिसमे कहा कि…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां एलेवेंन्स रेस्टोरेंट में धड़ल्ले से बिक रहा नॉनवेज….

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ –गोला गोकर्णनाथ –छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में चैत्र नवरात्रि के महीने में एलेवेन्स रेस्टोरेंट में धड़ले से बिक रहा था नॉनवेज…उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा आदेश जारी हुआ था कि धार्मिक स्थलों से 500 मीटर दूर तक कोई भी नॉनवेज की दुकान नहीं खुलेगी, इस आदेश की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ती देखी गई,एलेवेन्स रेस्टोरेंट के मालिक अमित गुप्ता का रेस्टोरेंट निकट हनुमान मंदिर के पास है, इसके बावजूद वह नॉनवेज बेच रहे हैं, शिकायत पर पहुँचे हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला नगर के पूर्व संघचालक श्री त्रिलोकीनाथ पुरवार जी का बीमारी के चलते हुआ निधन….

दुखद सूचना –राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तहसील गोला के पूर्व संघचालक व वर्तमान मे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला के सदस्य आदरणीय श्रीमान त्रिलोकीनाथ पुरवार जी का आज 2/04/2025 को बीमारी के चलते निधन हो गया,उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष थी,उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 3 अप्रैल 2025 को मुक्तिधाम गोला में संपन्न होगा,ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें,व दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।त्रिलोकी नाथ पुरवार जी के निधन का समाचार सुनते…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – शासन से तीन सदस्यीय टीम पहुंची गोला कॉरिडोर निर्माण सामग्री के लिए नमूने…

गोला गोकर्णनाथ –द दस्तक 24 न्यूज़ की खबर का हुआ असरशासन से तीन सदस्यीय टीम पहुँची गोला कॉरिडोर निर्माण सामग्री के लिए नमूने…..गोला कॉरिडोर में भ्रष्टाचार की खबर उजागर होने के बाद शिकायत पर पहुँचे गोला विधायक अमन गिरी ने प्रमुख सचिव से मिलकर कॉरिडोर निर्माण में धांधली की जांच करने की मांग की,जिस पर प्रमुख सचिव के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम गठित की गई,वह गोल कॉरिडोर पहुंच कर ईट, मौरंग,सरिया और मसाले के नमूने लिए इन नमूनों की पर्यटन निगम की लैब से जांच कराने के लिए भेजा…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – शराब की दुकानों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने गोला एसडीएम को दिया ज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ-मोहल्ला ऊंची भूड़ वार्ड नंबर 22 में नियम विरुद्ध खोली जा रही शराब की दुकानों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम गोला श्री विनोद कुमार गुप्ता जी को ज्ञापन दिया,सपा कार्यकर्ताओं ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी कीबुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता प्रवीण कश्यप की अगुवाई में कार्यकर्ता एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता से मिले और इसका विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा गया,कि वार्ड में जिस स्थान पर देशी शराब की दुकान खोली जा रही है,वहां से चंद कदमों की दूरी पर एक…

प्रयागराज : पुलिस बल की ब्रीफिंग, डी-ब्रीफिंग की गयी एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

दि0- 02/04/2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री तरुण गाबा व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था प्रयागराज अजय पाल शर्मा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, उ0प्र0 के दि0, 03/04/2025 को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी पर लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग, डी-ब्रीफिंग की गयी एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिसमें पुलिस उपायुक्त गंगानगर/मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात/नगर/गंगानगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-112/2025 धारा-87/69/352/351(3) भा0न्या0सं0 व 3(2)(5) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शेरअली पुत्र शकील अहमद निवासी ग्राम पूरे रामसहाय थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-02.04.2025 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तेजपुर स्थित पेट्रोल पम्प के पास…