इटावा- ऊसराहार इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त।

इटावा- ऊसराहार इलाके में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्राइवेट बस दुर्घटनाग्रस्त। दिल्ली से मधुबनी बिहार जा रही थी हादसे की शिकार बस। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने चलाया राहत अभियान। बस में 45 यात्री सवार थे लेकिन 30 यात्री घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कराया गया भर्ती। फिलहाल 16 लोगो का उपचार चल रहा है जब कि अन्य को छुट्टी दे दी गयी है । एसएसपी आकाश तोमर ने दी हादसे की जानकारी।

इटावा : पुलिस को एक और सफलता

इटावा- कानपुर देहात में दर्ज एक दर्जन मुकदमो में बांछित चल रहे अपराधी के घर दबिश देने गयी पुलिस टीम को देखकर अपराधी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर अपने आपको किया आग के हवाले, आग से जले युवक की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में हुई मौत, आग लगने के दौरान बुझाने का प्रयास करने पर चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल,थाना बकेवर क्षेत्र की घटना।

शाहगंज(जौनपुर): उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में लगा जांच कैम्प

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते नगर क्षेत्र में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर गांधी नगर कलक्टरगंज में बुधवार को कोविड 19 की जांच की गई। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व चिकित्सा अधीक्षक डा उमाकांत सांयाल के नेतृत्व में कैम्प का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 116 व्यक्तियों की जांच एंटीजन किट से जांचा गया। जिसमें तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाया गया। व्यापारियों को कोरोना से बचाव हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। इस बावत जनपद से दो…

पीलीभीत : लैब असिस्टेंट भी संक्रमित फिर सील हुई सीएचसी

पूरनपुर। लैब असिस्टेंट के संक्रमित निकलने पर सीएचसी को दोबारा सील कर दिया गया है। स्टाफ नर्स के संक्रमित निकलने पर पहले भी सीएचसी को सील किया जा चुका है।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग रोजाना एंटीजन किट से कोरोना की जांच की जा रही थी। लैब असिस्टेंट की सभी मरीजों की जांच करने के लिए सैंपलिंग कर रहा था। मंगलवार को काफी समय से जांच कर रहे हैं लैब असिस्टेंट मैं खुद अपनी जांच की तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। असिस्टेंट को होम आइसोलेट कर दिया गया है। मंगलवार…

पीलीभीत :पूरनपुर कोतवाली चौपहिया वाहनों के साथ ही दौड़ते रहे ई-रिक्शा

पूरनपुर।संक्रमण की रोकथाम के लिए कस्बे में लगाए गए बैरियर नाकाफी साबित हुए। दिन भर बड़े वाहनों के साथ सवारियां भरे ई-रिक्शा दौड़ते रहे। कोरोना संक्रमण की श्रंखला तोड़ने के लिए प्रशासन ने कस्बे में भीड़ को रोकने के इंतजाम किए हैं। इसके लिए सोमवार की शाम कोतवाली गेट सहित पांच स्थानों लकड़ी के बैरियर लगा दिए गए। कयास लगाए जा रहे थे कि बेरियर लगने से भीड़भाड़ कम हो जाएगी। देर शाम लगे इन बैरियर की जानकारी लोगों को नहीं लग सकी। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह कस्बे में…

बदायूं : सम्राट अशोक बौद्ध पर्यटन स्थल पर वर्षावास कर रहे बौद्ध भिक्षुओं को किया गया फलदान

जनपद बदायूं के ग्राम मजरा सरसपुर के अंतर्गत सम्राट अशोक बौद्ध पर्यटन स्थल की पावन धरती पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद बदायूं के जिला अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में वर्षावास कर रहे भिक्षु संघ को फलदान पूरी टीम के साथ किया गया. इस अवसर पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सत्येंद्र कुशवाह, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शाक्य, जिला महासचिव एडवोकेट विनोद मौर्य, जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण सिंह शाक्य ,रुपेश शाक्य के साथ ही सम्राट अशोक बुद्ध ट्रस्ट के भानु प्रताप सिंह शाक्य, हर प्रसाद मौर्य, ज्ञान चंद्र…

बरेली-कपूर पर सरस्वती की फोटो पर विरोध

बरेली-::आज भारतीय राष्ट्रवादी दल के समस्त कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर के नेतृत्व में दामोदर पार्क से एकत्र होकर पैदल प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय बरेली पहुंच कर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा , जिसमें मुख्यमंत्री जी से मांग की बरेली में कई वर्षों से कैंपर फैक्ट्री में सरस्वती माता पी कपूर के पैकेट पर तस्वीर छाप कर बेचा जा रहा है l जिससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है l भारतीय राष्ट्रवादी दल इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगा l कैंपर फैक्ट्री कपूर…

जौनपुर:सरायख्वाजा-सराफा व्यवसायी रविन्द्र मौर्य की अज्ञात लोगों ने हत्या कर लाश कुए में फेकी

जौनपुर: प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जौनपुर सरायख्वाजा थाना छेत्र के हैदरपुर गांव निवासी रविन्द्र मौर्य उर्फ पप्पू, जिनकी शकरमंडी में अभूषण की दुकान थी ,की अज्ञात लोगों ने हत्या करके लाश को मैनीपुर गांव के कुएं में फेंक दिया। युवक एक दिन पहले से ही गायब था जिस कारण युवक के परिजन खोजबीन कर रहे थे कि किसी से सूचना मिली कि मैनीपुर गांव के कुएं में एक युवक की लाश मिली है जो पहचान होने पर रविन्द्र उर्फ पप्पू की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को…

इटावा : पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार ।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार | गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 19.08.2020 को आगामी त्योहारो को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जो अवैध शराब की…

मैनपुरी : बेवर के संकिसा रोड पर राहगीरों की जा रही है कोरोना जांच

जिला मैनपुरी के बेवर में संकिसा रोड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वाहनों को रोककर प्रति व्यक्ति की कोरोना जांच की जा रही है। जिसमें राहगीर टीम का पूरा सहयोग कर रहे हैं।

बरेली :राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक मोहम्मद साबिर ने तहसील आंवला में आईटी सेल में सददाम खान को तहसील अध्यक्ष आँवला के पद पर नियुक्त किया

आँवला – राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आईटी सेल तहसील अध्यक्ष आंवला बने सद्दाम खान पंडित आलोक शर्मा को बनाया गया राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आंवला तहसील अध्यक्ष। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक बरेली मोहम्मद साबिर उर्फ गुल्लू पहलवान ने गूगल मीटिंग के जरिए अपनी कार्यकारिणी की बैठक कर बहुत समय से संगठन के प्रति ईमानदारी मेहनत और लगन को देखते हुए कर्मठ कार्यकर्ताओं को आज पदभार ग्रहण कराया तहसील आंवला में लगातार किसानों के ज्वलंत मुद्दे उठाने वाले सद्दाम खान को आईटी सेल का तहसील अध्यक्ष…

पीलीभीत:नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण को लेकर इंडो- नेपाल अधिकारियों की बैठक

पीलीभीत: पूरनपुर नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर इंडो नेपाल के अधिकारियों की बैठक लखीमपुर खीरी के कमलापुरी खजुरिया पोस्ट पर हुई जिसमें पीलीभीत और लखीमपुर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पड़ोसी देश नेपाल के भी अधिकारियों ने भाग लिया। हजारा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण को लेकर दोनों देशों के अधिकारी आमने-सामने आ गए थे स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एसएसबी के साथ मौके पर पहुंचकर नेपाल द्वारा बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया…

मैनपुरी:बेवर में हत्याकांड के आरोपियों की तलाश जारी

नौकरी लगवाने के नाम पर 1000000 रुपए वापस न करने के विवाद में आईटीआई छात्र की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गांव नगरिया भानु प्रताप शुक्रवार को ग्राम अटल अकड़ा जाने की बात कहकर घर से निकला था ।अगले दिन शनिवार को उसका शव मोहब्बत पुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला । मृतक के पिता ने गांव हजारा निवासी अनुपम शाक्य, सीतापुर के पंकज, गोरखपुर के अरविंद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया।

बहराइच : सम्यक पार्टी में देवीपाटन मंडल के अब्दुल मुस्तफा बने मण्डल अध्यक्ष

बहराइच : सम्यक पार्टी में देवीपाटन मंडल के अब्दुल मुस्तफा बने मण्डल अध्यक्ष . अब्दुल मुस्तफा को उनके निजी आवास पर बधाई देने उनके घर पहुँचे सम्यक पार्टी के प्रदेश महासचिव के के मौर्य का स्वागत किया गया । देवीपाटन मंडल विस्तार हेतु यहां विस्तार से चर्चा की गई. इस मौके पर उपस्थिति बहराइच जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मौर्य , बलरामपुर सदर विधान सभा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद एवं विधान सभा अध्यक्ष मेहनौन श्री आरिफ खां विधान सभा उपाध्यक्ष श्री सरताज अहमद और कई अन्य लोग मौजूद रहे .

बरेली -:- अपहरण की सूचना देने वाला ही निकला अर्धांगिनी का हत्यारा

आँवला -:-जिला बरेली के थाना बिशारतगंज के नूरपुर गांव के पास की है प्रेम संबंधों की वजह से पत्नी को उतारा मौत के घाट युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में पत्नी का रस्सी से गला दवाकर मार दिया और खुद ही पुलिस को सूचना दी कि रास्ते में कार सवार बदमाशों ने चाकू और हत्यारों के बल पर मुझसे लूटपाट की और पत्नी को उठाकर ले गए रात में ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची एसपी देहात भी पहुंचे और छानबीन करने लगे रात में ही 2:00 बजे…

बरेली-बर्थडे पार्टी में गए दरोगा को लगी गोली,अस्पताल में भर्ती

बरेली में सिपाही के बर्थडे पार्टी के दौरान कैंट थाने में तैनात दरोगा गोली लगने से घायल हो गया । दरोगा के साथी पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं । दरअसल, फर्रुखाबाद निवासी संजय सिंह बरेली के कैंट थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं । दरोगा संजय सिंह अपने साथी सिपाही के बर्थडे पार्टी में शामिल होने…

बरेली-साइड में रखी बन्दूक उठाने पर चली गोली,मौत

जनपद बरेली के फरीदपुर कोतवाली का क्षेत्र बीसलपुर रोड पर पेट्रोल पंप पर थाना क्षेत्र भुता के गांव कंजा निवासी चंद्रभान सेल्समैन था बीती अर्धरात्रि के समय पेट्रोल पंप पर ड्यूटी के दौरान सेल्समैन कुर्सी डालकर बैठे थे. बराबर में पेट्रोल पंप का गार्ड अपनी बंदूक लेकर बेंच पर लेटा था. साइड में उसकी बंदूक रखी थी. अचानक बंदूक उठाई उसी वक्त अचानक फायर चल गया. जिससे सेल्समैन चंद्रभान की मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे कोतवाल धनंजय सिंह मौके पर पहुंचे गनमैन को हिरासत में लिया और सब का…

बरेली-नवनिर्मित सभागार देख गदगद हुए कप्तान साहब

जिले के पुलिस कप्तान शैलेश कुमार पांडेय आज सोमबार को शीशगढ़ थाने पहुंचे तो वहां नवनिर्मित सभागार को देखकर खुश हो गये इस शानदार कार्य को अंजाम देने के लिये उन्होंने थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी की शाबासी भी दी। सभागर में बिजली के पंखे कूलर से लेकर शानदार रोशनी से रोशन किया गया है। इस सभागार में प्रभारी निरीक्षक के अलाबा हलकबार सभी दरोगाओं के अलग अलग टेबल काऊंटर बनाये गये हैं सभी ओर दरोगाओं की नाम प्लेट भी लगी हुई हैं। जिससे किसी भी फरियादी को अपने हल्के के…

बरेली – उमंग कल्चर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा क्रोना का एक और गीत किया गया तैयार कलाकारों ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

आँवला – सरकारी जागरूकता में बजने वाले गीत के बाद अब नया गाना तैयार किया हैं कोरोना एक आफत बन गई है यह आफ़त क्या क़यामत बन गई है कलाकारों ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी आप सभी ने मार्केट आने जाने पर सरकार द्वारा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से एक गीत के साथ निर्देश लाउडस्पीकर पर बझते हुय सुना होगा। “आजिजो होश में आओ बला फैली है दुनियां में” जिसमें सरकार द्वारा जनता से कोरोना महामारी से बचाव हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिस गाने को उमंग कल्चरल…

जौनपुर: अनिल मोदनवाल बने उद्योग व्यापार मंडल शाहगंज तहसील अध्यक्ष, निर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने दी बधाइयां

जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें विशेष रुप से शाहगंज इकाई के गठन पर परिचर्चा की गई।इस महत्वपूर्ण बैठक में शाहगंज तहसील का अध्यक्ष पद पर अनिल मोदनवाल को एवं महामंत्री पद पर अर्पित जायसवाल को घोषित किया गया।शाहगंज नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से रविकांत जायसवाल एवं नगर महामंत्री सौरव सेठ को मनोनीत किया गया। साथ ही नगर उपाध्यक्ष के लिए दिवाकर मिश्रा नियुक्त किए गए। जिला अध्यक्ष दिनेश…