बरेली-किसान यूनियन की मासिक बैठक में अहम ज्ञापन

क्योलडिया/बरेली-:- भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को सौंपा आज भदपुरा ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई पंचायत की अध्यक्षता किसान सुखलाल ने की पंचायत में तहसील अध्यक्ष हीरा लाल गंगवार ने सरकार द्वारा जो तीन कृषि कानून लाए गए हैं उन्हें तत्काल वापस लिया जाए साथ ही उन विलो से किसानों को बहुत नुकसान होगा साथ ही तीनों कृषि कानूनों की घोर निंदा की गई इसके बाद तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस…

यूपी का जिला कासगंज बना कानपुर का बिकरू’ शराब माफिया के हमले में सिपाही की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में कानपुर के बिकरु गांव जैसा मामला सामने आया है, जहां पुलिस अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने गई थी, लेकिन वहां पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया. यही नहीं शराब माफियाओं ने पहले एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही को बंधक बना लिया और फिर उन दोनों को गायब कर दिया. बाद में दरोगा लहूलुहान हालत में एक खेत से मिले और सिपाही की लाश दूसरी जगह से बरामद हुई. मामला कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र का है. जहां गांव नगला धीमर…

जौनपुर : देवताओं का वास वही रहता है जहां नारी शक्ति पूजी जाती है – अनुपमा अग्रहरी।

जौनपुर /उत्तर प्रदेश: राम अवध गन्ना पीजी कॉलेज शाहगंज द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन जेसीआई शाहगंज के सहयोग से कंबल वितरण किए गए । यह कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय पखनपुर में आयोजित किए गए । इस अवसर पर बौद्धिक चर्चा भी की गई। मुख्य अतिथि के रूप में संस्था अध्यक्ष अनुपमा अग्रहरि ने नारी शक्ति पर बोलते हुए कहा जहां नारी शक्ति की पूजा व सम्मान होता है वही देवताओं वास करते हैं ।आगे के संबोधन में कहा नारी जिस चीज को ठान लेती…

जौनपुर। मामा के स्वर्गवास कार्यक्रम में आई हुई लड़की को गोली मारी

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के डेल्हूपुर गांव में मंगलवार की अपरान्ह रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव निवासी फतेबहादुर मौर्य की भांजी 19 वर्षीया काजल पुत्री कुलदीप मौर्य निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ छत पर बैठे परिजनों को खाना परोसने के लिए जैसे ही नीचे उतरी गोली चलने की आवाज सुनकर आनन फानन में परिजन नीचे उतरे तो खून से लथपथ काजल पड़ी थी। उसे लोगो ने तत्काल सीएचसी बदलापुर पहुंचाया…

बरेली-अन्नपुरक योजना से वंचित हैं आंवला की महिलाएं

आँवला/बरेली-:-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अन्नपूरक बाल एवं किशोरी योजना के तहत ग्राम पंचायतों मे समूहों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दाल,घी, दूध आदि के पैकेट बांटे जा रहे हैं इसी क्रम मे विकास खंण्ड मझगवां की ग्राम पंचायत अनिरूद्ध पुर की महिलाओं ने मंगलवार को तहसील दिवस अधिकारी आंवला को शिकायतीपत्र देकर बताया कि गांव अनिरूद्ध पुर मे 3 साल से 6साल तक के बच्चों के लिऐ सरकार द्वारा घी,दूध,दाल आदि वितरण के लिऐ आंगनबाड़ी केन्द्र पर आया है वह इसे वितरण करने से इंकार कर रहीं हैं कुछ बच्चों…

बरेली-स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गयी कोरोना जांच

रामनगर/बरेली-:-गर्भवती को प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार की सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान हर माह की 9 तारीख को चलाया गया। मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्त्व अभियान का आयोजन कोविड -19 के मानकों का ध्यान रखकर किया गया ।मुख्य चिकित्साधिकारी ( सीएमओ) डॉ. सुधीर कुमार गर्ग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यारा, एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज और फतेहगंज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदेश कुमारी ने मझगवां और रामनगर , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश चंद्र जोशी ने बहेड़ी और मुड़िया…

शाहगंज (जौनपुर) : सड़क दुघर्टना में एक घायल

शाहगंज(जौनपुर): बडागांव में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।खुटहन थाना क्षेत्र के तीसौली गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन वर्मा पुत्र इन्द्रजीत मंगलवार को बाइक से शाहगंज आ रहें थे कि बड़ागांव बाजार के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद…

शाहगंज (जौनपुर): 126 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शाहगंज (जौनपुर): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान के तहत कैम्प लगाकर कुल 126 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।कैम्प में 126 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें ब्लड, यूरिन, हीमोग्लोबिन ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। साथ ही महिलाओं को दवाएं वितरित किया गया। कैम्प गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा अधीक्षक मो रफीक डा हरिओम मौर्या, डॉ आर बी यादव ,डॉ आरके वर्मा, डॉ जमालुद्दीन आदि ने खान-पान आवश्यक जानकारी व देखभाल की जानकारी दी।16 महिलाओं को स्वास्थ्य ठीक न होने पर उन्हें…

शाहगंज (जौनपुर) प्रेमिका की बेवफाई से क्षुब्द युवक ने खाया ज़हर ,जिला अस्पताल रेफर:

शाहगंज(जौनपुर): एक युवक ने बेवफाई के चलतें ज़हर खा लिया । गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, घटना की जानकारी मिलतें युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गयें ।युवक की हालत बिगड़ता देखें डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया । जहां युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है ।वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दे दिया गया है तस्वीर जौनपुर की शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हैं । जहां अस्पताल के बेड पर पड़ा यह युवक बेवफाई में क्षुब्ध होकर जहर…

बरेली-सफाई मजदूर संघ ने उपजिलाधिकारी को अपनी मांगों के सम्बंध में दिया ज्ञापन

बरेली: उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष भगवान शरण कश्यप के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर कुमार धर्मेंद्र उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारी को अपनी 8 मांगों को पूरा करने के लिए ज्ञापन दिया। संघ के कानूनी सलाहकार अमित तोमर एडवोकेट ने विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए सफाई कर्मचारियों का पक्ष रखा। मांगो में प्रमुख रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई उपकरण और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने, नगर पालिका से पुराने लोगों को निकालकर नए लोगों को ना रखने,…

बरेली-आंवला कृष्ण लीलाओं का सजीव मंचन,दर्शक भाव विभोर

बरेली/आंवला -:-लाडली कृपा भागवत सेवा समिति द्वारा सरगम रिसोर्ट आंवला में लाडली श्री महाराज रासलीला मंडल द्वारा आयोजित रासलीलाओं का विल्कुल सजीव कृष्ण बाल लीला ओं की सुंदर प्रस्तुति की गई ,जिसमें उखलबधंनलीला ,माखन चोरी लीला ,नल कुंवर  उद्धार लीलाये 4 वर्षीय कन्हैया के स्वरूप बने बालक लखन ठाकुर ,8 वर्षीय बालक नवनीत ठाकुर ने लीलाएं कर व मुख से मीठी-मीठी ब्रजभाषा बोलकर सभी रासलीला देख रहे भक्तों का मन मोह लिया और माखन चोरी की जब रोज-रोज गोपियां मैया यशोदा से शिकायत करती हैं मैया यशोदा कन्हैया को डांटती…

बरेली-बिना रिश्वत के यहां नही मिलते प्रमाण पत्र

मीरगंज/बरेली। एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात कहती नजर आती है और एक तरफ खुलेआम भ्रष्टाचार ब्लॉक मीरगंज में चल रहा है आए दिन रिश्वत मांगने के वीडियो वायरल होते हैं लेकिन उन पर लगाम बहुत कम कसी जाती है जिसको लेकर ऐसे दलालों के हौसले बुलंद हैं जिन्हें कार्यवाही का डर नहीं है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए उर्मिला देवी पत्नी श्री ज्ञान पकाश नि0 ग्राम दियोसास वि0ख0 मीरगंज वरेली की निवासी है। उर्मिला अपने वेटे के…

बरेली-राम मंदिर धन समर्पण निधि में कीजिये सहयोग

आंवला- बरेली की तहसील आंवला में पिछले 21 दिनों से चल रहे श्री राम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान के तहत नगर के मोहल्ला ताड़ गंज में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैंप लगाकर लोगों से मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधि देने का आग्रह किया गया। राम भक्त हैं तो राम मंदिर निर्माण में सहयोगी बन कीजिये सहयोग, आपके दरवाजे आएंगे राम भक्त और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता जिसमें लोगों ने अपनी क्षमता अनुसार धन देकर कूपन प्राप्त किए।यहां पर समिति के आशीष हिंदू ,शक्ति…

बरेली-सफाई कर्मचारी संघ के नव नियुक्त को मिठाई खिला किया खुशी का इजहार

बरेली-विकास खण्ड भोजीपुरा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) महोदय एवं ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों ने “उ0प्र0 पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” जनपद शाखा- बरेली के नव नियुक्त जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया।संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश मौर्य ने श्रीमान ए0डी0ओ0 (पंचायत) साहब भोजीपुरा को एक पेन उपहार स्वरूप प्रदान कर आशीर्वाद ग्रहण कियाश्री मौर्य जी का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष महेश…

पूरनपुर: विधायक बाबूराम पासवान से बाटीं ट्राईसाइकिलें, सहायक उपकरण, खिले दिव्यांगजनों के चेहरे

पूरनपुर। सांसद के निर्देश पर दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से आज ब्लाक कार्यालय परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। तहसील क्षेत्र से काफी दिव्यांग आये जिनको विधायक द्वारा कृत्रिम व सहायक उपकरणों व मंदबुद्धि तथा कुष्ठ रोगियों को किटें उपलब्ध कराई गईं।आज ब्लॉक कार्यालय परिसर में दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आये दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराकर शिविर का लाभ उठाया। विधायक बाबूराम पासवान ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल देकर शिविर का शुभारंभ किया। वहीं जिला पुर्नवास केन्द्र के…

आजमगढ़: बुढ़ऊ बाबा मन्दिर के समीप एन एच 233 पर आग का शोला बनी मैजिक

आजमगढ़: जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप एन एच 233 पर वाराणसी की तरफ से आजमगढ़ आ रही लगेज मैजिक वहां में अचानक आग लग गई और धूं धूं कर जलने लगी। यह देखकर किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।आज सुबह एक मैजिक फर्नीचर आदि सामान लादकर वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। जैसे ही वह एन एच 233 पर सुबह करीब 6 बजे मन्दिर के समीप पहुंची की…

आजमगढ़: शार्ट सर्किट से लगी आग दो मढ़ई जलकर राख।

आजमगढ़: आजमगढ जिले की सगड़ी तहसील के रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा नई बस्ती गाँव मे तार के शार्ट सर्किट से दो मड़ई में आग लग गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जिससे मड़ई स्वामी हीरा यादव पुत्र मोहन यादव की बाइक, रजाई, चौकी व अन्य गृहस्थी का सामान के जलने से लाखों रुपये का काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने आननफानन में विधुत सप्लाई बंद करवाकर किसी तरह बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पीलीभीत: समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार बृहस्पतिवार शुक्रवार किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैंपों के माध्यम से किया जायेगा।

पीलीभीत के समस्त विकासखण्डों में प्रत्येक सप्ताह बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को किसान सम्मान निधि योजना से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कैम्पों के माध्यम से किया जायेगा। कैम्पों का आयोजन प्रातः 10 से 05 बजे तक किया जायेगा। आयोजित कैम्पों में किसान बन्धु जिनका किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत आधार संख्या/खाता संख्या में त्रुटि के कारण लाभ नही मिल पा रहा है। ऐसे किसान बन्धु उपरोक्त दिनों में विकासखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम में आयोजित कैम्प में अपने आधार कार्ड/बैंक खाता का विवरण के साथ पहुंचकर अपना…

पीलीभीत : समस्त परिषदीय विद्यालयों में सुनिश्चित होगी वाउण्ड्रीवाल की व्यवस्था-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिन परिषदीय विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल नही है उन विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कर बच्चों व विद्यालयों को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि आगामी 03 दिनों में जनपद के 220 विद्यालयों में वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम इन विद्यालयों में जाकर वाउण्ड्रीवाल का सीमाकंन करते हुये…

बाराबंकी: समाजसेवी का कोई धर्म व जाति नही होती :-धर्म कुमार यादव

बाराबंकी। समाजसेवी का कोई धर्म व जाति नहीं होती। समाज सेवा के लिए चाहे कोई किसी राजनीतिक दल से हो या किसी जाति- धर्म से हो, सभी लोग समाज सेवा के उद्देश्य से जनकल्याण किसान एसोसिएशन में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। उक्त विचार मंगलवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने बाराबंकी जनपद के कस्बा कुर्सी स्थित सरदार ढाबे पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में व्यक्त किए। जिसमें सरदार नक्षत्र पाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष बाराबंकी व धर्मपाल जायसवाल को तहसील अध्यक्ष फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई…