पीलीभीत :शिविर का उद्घाटन पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन द्वारा फीता काटकर किया गया।

पीलीभीत /रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन एवं इनरव्हील क्लब आफ पूरनपुर ग्लोरी द्वारा आज दिनेश हॉस्पिटल में बृहद रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन द्वारा फीता काटकर किया गया। रक्तदान हेतु लोगों से ज्यादा खासकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। लोगों द्वारा 50 यूनिट रक्त का लक्ष्य निर्धारित किया गया था परंतु काफी संख्या में लोगों को निराश होना पड़ा क्योंकि दोपहर तक 50 डोनेट अपना रक्तदान कर चुके थे। कार्यक्रम निदेशक डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक रक्तदाता को ब्लड बैंक की…

पीलीभीत :2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।

पीलीभीत/आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 2 अक्टूबर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पूरनपुर विधानसभा के कली नगर मंडल में जिला महामंत्री लेखराज भारती के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा सर्वप्रथम कलीनगर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर पर स्वच्छता कार्य करने के उपरांत यात्रा का प्रारंभ किया गया यात्रा कलीनगर कस्बे से होकर ग्राम जमुनिया ,आसपुर खासपुर ,दयालपुर ,पिपरिया नदिया ,दोदपुर…

पीलीभीत :पूरनपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए मोबाइल बैन का किया गया शुभारंभ।

पीलीभीत के सीएचसी पूरनपुर में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ दलजीत कौर ने मोवाईल बैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए पूरनपुर सीएसचसी से जनप्रतिनिधियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल बैंक का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराना है। जो लोग अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तथा बॉर्डर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए जनता को स्वास्थ्य सुविधा…

मैनपुरी : प्राथमिक शिक्षक संघ 4 अक्टूबर को शिक्षकों की मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजेगा

आज दिनांक 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष राजीव यादव की अध्यक्षता में स्काउट गाइड प्रांगण में हुई बैठक में आगामी 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपदों में प्रांतीय नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक रणनीति तैयार की गई इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया किप्रांतीय नेतृत्व द्वारा विभिन्न लंबित शैक्षिक मांगों को लेकर आगामी 4 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन का कार्यक्रम प्रस्तावित किया…

जौनपुर :जन अधिकार पार्टी जिला इकाई ने मनाई गांधी व शास्त्री जयंती।

जौनपुर : उत्तर प्रदेश – जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महापुरुषों की जयंती मनाने के निर्देश पर जिला इकाई जौनपुर ने 2 अक्टूबर को गांधी व शास्त्री जयंती मनाई। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पवन कुमार मौर्य ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि हमें गांधीजी के बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है ।गांधी जी ने जात – पात, छुआछूत से परे…

जौनपुर :चौकी इंचार्ज ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालको को पढ़ाया सावधानी का पाठ।

जौनपुर :थाना लाइन बाज़ार के अंतर्गत शीतला धाम चौकिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पाण्डेय जी ने गांधी जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया । पाण्डेय जी ने गांधी जी संघर्षो को बताया और इस अवसर पर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राहक सेवा केंद्र संचालको को बुलाया गया और बताया गया कि आज कल ग्राहक सेवा केंद्र संचालको के साथ काफी घटनाए घट रही है इस घटना से बचने के लिए सावधान रहने की हिदायत दी गयी और जिस ग्राहक सेवा केंद्र पर सी सी टी वी कैमरा नही लगा…

जौनपुर: मारपीट में तीन लोग घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के छताई कला गांव निवासी संदीप गुप्ता (40)पुत्र छोटे लाल गुप्ता का भैस को बांधने को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई को पीटकर घायल कर दिया।दूसरी घटना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी सलमान (28)पुत्र बदरुद्दीन का मामुल विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना…

जौनपुर: ब्लाक संसाधन केंद्र पर कोरोना काल में मृत पांच शिक्षकों के परिजनों को दिया गया सहायता राशि

शाहगंज(जौनपुर): ब्लाक संसाधन केंद्र पर विगत दिनों काल कवलित हुए शिक्षक साथियों की मदद हेतु शिक्षक समाज आगे आया। विकास खंड शाहगंज बेसिक शिक्षकों ने मृतक प्रधानाध्यापक जपटापुर डा सभाजीत यादव, शिक्षा मित्र बृजभूषण सिंह, राजेश गौतम, दिनेश कुमार यादव, सहायक अध्यापक उसरहटा रामाश्रय के परिजनों को सहायता राशि दिया गया।ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ब्लॉक के सभी शिक्षक, शिक्षक संगठन के पदाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी राजीव कुमार यादव द्वारा आर्थिक सहयोग से प्रत्येक परिजन को रुपए 111000 की आर्थिक सहायता की गई।कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, सहसंयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ…

कासगंज: विकास खंड सभागार कक्ष सिढ़पुरा में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह ने वित्तीय एव प्रशासनिक व जीपीडीपी व बिभिन्न योजना के वारे में जानकारी दी एव अन्य विषयो पर भी प्रशिक्षण देने वाले राम प्रकाश सिंह चौहान ,सीमा चौहान ,अशोक कुमार एवं विजय कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी जिनमें ग्राम प्रधानों से जवाब सवाल भी किए गए जिसमें ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र अपने पिछले प्रधानी के कार्यकाल के बारे में स्टार से जानकारी दी। प्रशिक्षण की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी डॉअजीत कुमार एवं सहायक पंचायत अधिकारी पंच अंशुमान विसरिया ने…

रायबरेली: राहुल धीमान को नगर युवा मंडल मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जताई ख़ुशी

महाराजगंज /रायबरेली। नगर युवा इकाई भारतीय जनता पार्टी के नगर युवा मंडल मंत्री राहुल धीमान को बनाए जाने पर बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय धीमान ने राहुल धीमान का मुंह मीठा करा कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तो वही अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय धीमान ने कहा युवा और तेजतर्रार राहुल धीमान कि युवाओं में गहरी पैठ है जिससे पार्टी को युवाओं के बीच संपर्क साधने में काफी मदद मिलेगी और युवा वर्ग और अधिक भारतीय जनता पार्टी के करीब आएगा बताते चलें कि 2022 के…

रायबरेली:भाजपा संगठन ने निकाली बाइक रैली

लालगंज रायबरेली।लालगंज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बाइक रैली निकालकर पार्टी संगठन के प्रति माहौल बनाने का कार्य किया गया है।बाइक रैली भाजपा के वरिष्ठ नेता लालगंज प्रभारी जेपी सिंह की अगुवायी मे निकाली गयी।रैली की व्यवस्था मंडल अध्यक्ष आसुतोष शुक्ला व उनकी टीम के द्वारा की गयी।भाजपा नेता जेपी सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार जनहित के रास्ते पर चलकर हिन्दुस्तान को षिखर पर पहुंचाने का कार्य कर रही है।2022 मे भी भाजपा ही फतेह करेगी।

रायबरेली:अभिनव पाठक को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

डलमऊ /रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल डलमऊ इकाई की ओर से नवागंतुक उपजिलाधिकारी अंशिका दिक्षित एवं तहसीलदार अभिनव पाठक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया ।मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष राजकमल गुप्ता, उपाध्यक्ष शालू गुप्ता, सचिव पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष वैभव अवस्थी, जीवनदीप अग्रहरी, नीरज जायसवाल शुक्रवार को ्यापारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया, उप जिला अधिकारी महोदया ने आज सभागार में बुजुर्ग शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उपस्थित सभी नौजवान साथियों अपने कर्मचारियों को इस बात की शपथ दिलाई की मैं अपने माता-पिता के बताए रास्ते…

रायबरेली:दवायें जलाये जाने के मामले की तीन सदस्यीय टीम ने किया जांच

लालगंज रायबरेली। लालगंज रायबरेली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे लाखों की दवाई जलाये जाने की जांच करने पहुंचे एसीएमओ डा0 अंसुमान सिंह, डा0 पीके बैसवार व चीफ फार्मासिस्ट कालिका प्रसाद की टीम ने अस्पताल पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।अनएक्सपायरी दवायें जलाये जाने के बाबत तत्कालीन अधीक्षक राजीव गौतम, फार्मासिस्ट रामलखन पटेल व अतुल कुमार के बयान भी लिये।अधिकारियों की टीम ने मामले की जांच सीएमओ को सौंपने की बता कही है।गौरतलब है कि दो तीन दिन पहले अधीक्षक राजीव गौतम व अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने लाखों रूपये की दवा…

रायबरेली:अवैद्य तमंचा रखने के आरोप मे पुलिस ने भेजा जेल

लालगंज रायबरेली।लालगंज प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेगर के निर्देस पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।लालगंज चौकी इन्चार्ज गोपाल मणि मिश्रा ने अवैद्य तमंचा रखने वाले व्यक्ति को पकडकर जेल भेजा है।कोतवाल इन्द्रपाल सिंह सेगर ने बताया कि पूरे महरानी मजरे देवगांव निवासी राज बहादुर लोधी पुत्र बिहारीलाल लोधी आदतन अपराधी किस्म का व्यक्ति है।वो अपराध करने की फिराक मे घूम रहा था।बाल्हेस्वर मन्दिर नहर पुल ग्रामसभा ऐहार के पास से अवैद्य तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के सहित पकडा गया है।उसके खिलाफ पहले से लूट व गैंगस्टर…

पीलीभीत: मानव समाज के साथ-साथ पशुओं और प्रकृति को भी दिया जा रहा है संरक्षण।

पीलीभीत: सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’ अर्थात् सभी सुखी होवें और सभी निरोग रहें। इसी निर्मल कामना और अटल संकल्प से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने साढ़े चार वर्षों के अपने कार्यकाल में जन-जन को विकास योजनाओं का भागीदार बनाया है। सड़क, सिंचाई, संचार, बिजली, आवास तथा पेयजल जैसे अवसंरचना विकास का कार्य हो या सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य, इन सभी क्षेत्रों में यूपी सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़कों का कायाकल्प करते हुए…

पीलीभीत : ग्रामों पंचायतों की स्वच्छता एवं सार्वजनिक शौचालयों के रख-रखाव के सम्बन्ध में आयोजित की गई कार्यशाला।

पीलीभीत : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत आज जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में गांधी सभागार में सामुदायिक शौचालय निर्माण व रख रखाव प्रबन्धन एवं एसएलडब्लूएम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कार्यशाला में शासनादेश व किये जाने कार्यों के सम्बन्ध में यदि किसी प्रकार संदेह हो तो तत्काल समाधान करा लें। उन्होंने कहा कि कार्यशाला के उपरान्त प्रत्येक विकासखण्ड में वर्क सीट के तौर एक एक मॉडल तैयार कर कार्य प्रारम्भ…

राहुल गांधी बोले- रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम सातवें आसमान पर है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. महंगाई को लेकर एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है. वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के लिए पेट्रोल के दाम ज़िम्मेदार हैं. रिकॉर्ड तोड़ पेट्रोल दामों के लिए केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है. सारे गलत रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक व्यक्ति जिम्मेदार है. आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी…

गाजीपुर : सडक हादसे में 18बर्षीय युवक की हुई मौत

गाजीपुर : जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरुइन नई बस्ती नहर माइनर के पास शुक्रवार पुर्वाहन 11बजे सडक हादसे में 18बर्षीय युवक की मौत हो गई .जानकारी अनुसार युवक पल्सर बाइक से किसी को जमानिया रेलवे स्टेशन छोड़ कर अपने गांव तलासपुर जा रहा था. तभी मृतक सुजित यादव पुत्र टुन्नु यादव का बारिश के बजह असंतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा . गिरते ही उसकी मृत्यु हो गई. मौके पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे .जिसकी सुचना मृतक के घर पर दिये. सुचना पाते ही घर…

कासगंज: खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कासगंज/पटियाली:जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ पटियाली के पदाधिकारियों ने विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली श्री अंकित मिश्रा को ज्ञापन एवं मांग पत्र सौंपा है ज्ञापन में मांग की है कि विभाग हमेशा सभी कार्यों के लिए दबाव बनाता रहता है तथा डराता धमकाता रहता है जबकि विभाग ने अब तक स्कूलों में मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं कराए हैं साथ ही साथ काफी मात्रा में ऐसे शिक्षक भी हैं जिन्हें एंड्राइड मोबाइल चलाना नहीं आता है कुछ शिक्षक अगर दबाव में आकर विभागीय काम करते भी हैं तो…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने मण्डलीय रबी गोष्ठी की तैयारियों की समीक्षा बैठक की

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी(2021-22) की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अच्छादन की प्रतिशत की जानकारी लेते हुए मिनी लक्ष्य तथा खरीफ के लिए कोई फर्टीलाइजर आदि की आवश्यकता आदि तो नहीं है कि समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया है कि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या आदि नहीं आनी चाहिए, जिप्सम आदि की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। कीटनाशक, वायोपेस्सीडाइज आदि की गुणवत्ता व निर्धारित मूल्य सही रहे, इसके लिए निरंतर अभियान चलाकर…