बरेली – सिरौली अलीगंज रोड पर कार में डंपर ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा होने टला बाल बाल बचे लोग।

आँवला – सिरौली बरेली मार्ग सिरौली नगर में बंटी सीमेंट दुकान वाले के पास आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें बैठे दो लोग बाल-बाल बच गए, बताया जा रहा है कि डंपर रामपुर से बरेली की ओर जा रहा था जैसे ही वह सिरौली अड्डे से गुजर रहा था तभी डंपर ने कार को बायीं साइड मार दी,जिससे गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई । सिरौली में कस्बा गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल मोहित चौधरी एवं कॉन्स्टेबल इकबाल तत्काल मौके…

आँवला – आँवला तहसील के ब्लाक मझगवां में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजनकिया गया।

आँवला – ब्लाक मझगवां में आज एसएमसी अध्यक्ष, सचिव, ग्राम प्रधान एवम् प्रधान अध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उनमुखिकरण कार्यक्रम का आयोजन ओम बैंकट हॉल अलीगंज में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह ने प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच समन्वय स्थापित करने के बारे में बताया तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में आए उप जिला अधिकारी एन राम ने बताया सरकार की ओर से डीवीटी के माध्यम से 1100 रुपए की धनराशि प्रत्येक अभिभावक के खाते में भेजी गई है जिसको वह अपने बच्चों…

बरेली – रामनगर ब्लाक में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आँवला – रामनगर ब्लाक में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सचिव एवं ग्राम प्रधान की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का कार्यक्रम ब्लाक रामनगर पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाक प्रमुख रामनगर श्रीमती विजेता ठाकुर उपस्थित रही एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी आंवला खंड विकास अधिकारी रामनगर खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर स्वास्थ्य अधिकारी रामनगर उपस्थित रहे उप जिला अधिकारी महोदय का प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने साल पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन ए आर…

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में माघ मेला-2022 के आयोजन हेतु गठित सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता एवं मेलाधिकारी श्री शेषमणि पाण्डेय की उपस्थिति में माघ मेला-2022 के सफल आयोजन हेतु गठित सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित समिति के सदस्यों से माघ मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में बिंदुवार चर्चा की। बैठक में आए अचार्यबाड़ा, दण्डीवाडा एवं अन्य संगठनों के महंतों ने मेले में मूलभूत समस्याओं का मुद्दा जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिसपर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन जिलाधिकारी ने संत समाज को दिया। संत समाज…

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की कार्यवाही

प्रयागराज – पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेंजा के आदेश के अनुपालन में प्र0नि0 थाना मांडा अवन कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 प्रीत कुमार पांडे व का0 प्रदीप कुमार यादव द्वारा आज दि0, 03 /12/ 2021 को बहेलिया टोला मांडा खास से सार्वजनिक रास्ते में दीवार उठाने की बात को लेकर वाद ,विवाद में एकपक्षीय नवाब अली पुत्र वहाब अली निवासी बहेलिया टोला मांडा खास थाना मांडा प्रयागराज को तथा ग्राम मुरलीधर का पूरा कस्बा भारतगंज थाना मांडा प्रयागराज मे…

कासगंज- स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत

कासगंज: एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा की अपनी सहेली के घर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन कासगंज एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. यहां मौके से पुलिस ने एक रायफल भी बरामद की. मृतक के परिजनों ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है. दरअसल मामला कासगंज जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. जहां घर के अंदर कक्षा 9 की छात्रा की गोली लगने…

मैनपुरी :उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने 7 सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन

मैनपुरी में स्वास्थ्य कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन दिया जिसमें उन्होंने सरकार को अवगत कराया कि मैं पिछले 2 साल से पुराना में टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण कार्य को बहुत ही जिम्मेदारी से पूरा कर रही हैं और इन लोगों का योगदान भी बहुत है जिसमें इन कर्मचारियों को कोई भी सार्वजनिक अवकाश नहीं दिया गया है और ना ही अवकाश का कोई अलग से भुगतान किया गया है इसके लिए संगठन ने आज मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के कार्यालय का घेराव भी किया।1 समायोजन ब असृर्जित पदों का…

पीलीभीत:जिलाधिकारी ने मियांवाकी वाटिका का किया गया निरीक्षण और स्वयं के द्वारा भी एक पौधे का भी किया गया रोपण।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने आज के0जी0एन0 कालोनी निकट खकरा नदी के पास स्थित मियांवाकी वन का निरीक्षण किया गया। जापानी तकनीकी पर आधारित मियांवाकी वाटिका में कम क्षेत्रफल में अधिक पौधों का रोपण कर शहरी क्षेत्र में प्रदूषण को रोकने का कार्य किया जाता है। मियांवाकी प्रणाली के अन्तर्गत पौधों को दो भागों में विभाजित कर निश्चित दूरी के अनुसार लगाया जाता है, जिसमें अधिक ऊॅचाई से कम ऊॅचाई के पौधो का क्रम निर्धारित करते हुये पौधा रोपण का कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी ने पूर्व में डीएफओ…

पीलीभीत:छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी द्वारा छात्र/छात्राओं को प्रदान किये गये स्वीकृति पत्र।

पीलीभीत प्रदेश के 1217631 मेधावी छात्र छत्राओं को रू0 458.66 करोड़ की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन हस्तांतरण प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल किया गया। इस मौके पर प्रदेश के सभी जनपद एनआईसी के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे। वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत पूर्वदशम एवं दशमोत्तर के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के ऑनलाइन हस्तांतरण की गई। मौके पर मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी जनपदों से एनआईसी के माध्यम से जुड़कर विभिन्न जनपदों के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इस दौरान…

पीलीभीत: कार्यों को मानक के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा में किया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विकास कार्यो हेतु की गई घोषणाओं से सम्बन्धित निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, समयबद्व एवं गुणवत्तापरक ढंग से पूर्ण कराने हेतु नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने ट्रांसमिशन सबस्टेशन का निर्माण की समीक्षा के दौरान लाइन निर्माण का कार्य विगत माह के सापेक्ष कम प्रगति होने पर असंतोष व्यक्त करते हुये अधिशासी अभियन्ता को कडे निर्देश देते हुये कहा कि अतिरिक्त लेबर व समय देते ससमय कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा सम्बन्धित ठेकेदार व सम्बन्धित के…

पीलीभीत : बाइस जनवरी को विशेष लोक अदालत का आयोजन

पीलीभीत : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीलीभीत के निर्देशानुसार पारिवारिक विवादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारण कराने हेतु दिनांकित 22.01.2022 को एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। उक्त सम्बन्ध में अपेक्षित है कि दामपत्य सम्बन्धी कोई विवाद आता है तो उस पर कोई कार्यवाही करने के पूर्व उस विवाद को जिला विधिक को संदर्भित करने का कष्ट करें। जिससे कि उस विवाह का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराया जा सके, जिससे न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम हों तथा पुलिस थानों पर भी ऐसे…

पीलीभीत : जिला योजना समिति की बैठक 4 दिसंबर को गांधी सभागार में आयोजित ।

पीलीभीत : जिला योजना समिति, पीलीभीत की बैठक श्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी, मा0 मंत्री, श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ0प्र0 सरकार, लखनऊ/मा0 प्रभारी मंत्री, जनपद पीलीभीत की अध्यक्षता में दिनांक 04.12.2021 की पूर्वान्ह 10ः00 बजे गांधी सभागार पीलीभीत में आयोजित की जायेगी। जिसमें वर्ष 2021-22 की जिला योजना संरचना पर विचार विमर्श सहित अन्य विन्दुओं पर विचार विमर्श किया जायेगा।उक्त बैठक में समस्त सम्बन्धित समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

पीलीभीत : मिशन शक्ति 3•0 अभियान के अंतर्गत हक की बात कार्यक्रम का आयोजन

पीलीभीत : मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 3.0 अभियान अन्तर्गत ‘‘हक की बात मुख्य विकास अधिकारी के साथ’’ इंवेट प्राप्त 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित किया गया। हक की बात मुख्य विकास अधिकारी के साथ कार्यक्रम में विभिन्न महिलाओं ने प्रतिभाग किया गया। मेगा इंवेट में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुयी, जिनमें से 09 शिकायते पारिवारिक लाभ एवं वृद्धा, पेंशन व छात्रवृत्ति से सम्बन्धित थी, 04 शिकायते शौचालय सम्बन्धी 06 शिकायते कन्या सुमंगला 14 शिकायतें आवास सम्बन्धी व 09 अन्य शिकायते…

पीलीभीत : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा मोबाइल एप का शुभारम्भ

पीलीभीत : उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में तथा मा0 अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश पीलीभीत के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अभिनव तिवारी ने बताया कि मा0 सर्वोच्च न्यायालय के मा0 न्यायामूर्ति श्री एव वी0 रमन्ना/मुख्य संरक्षक राष्ट्रीय विधिक सेवा विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मा0 न्यायामूर्ति श्री यू यू ललित न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा मोबाइल एप का शुभारम्भ किया गया है। एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति विधिक सहायता, विधिक राय अथवा किसी…

पीलीभीत : प्रदेश में जेवर एयरपोर्ट के बनने से लॉजिस्टिक लागत में आयेगी कमी और होगी समय की बचत

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के नोएडा का जेवर एयरपोर्ट विश्व का चौथा सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा, जिसके निर्माण का शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 25 नवम्बर, 2021 को किया है। यह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा विश्व के महत्वपूर्ण हवाई अड्डो में माना जायेगा। भारत के एविएशनमैप में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहेगा। पूरे देश में यह सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। इसके निर्माण से देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयेगी और यह एयरपोर्ट भविष्य के लिए उड्डयन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। उत्तर प्रदेश…

बदायूं: BSP बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा मीटिंग हुई संपन्न

बदायूं :जिला बदायूं के विधानसभा 112 बिसौली के ग्राम परौली में बहुजन समाज पार्टी की हुई समीक्षा मीटिंग जिसमें वूथ स्तर से लेकर जिला व मण्डल तक के पदाधिकारी मौजूद रहे!जिसमें की पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बसपा कार्यकाल में हुए कार्य व विकास और उपलब्धियां गिनाई और इसी के साथ 2022 में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सर्व समाज को जागरूक करने का कार्य किया और बहन कु. मायावती को भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की शपथ भी ली जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने…

फर्रुखाबाद : गाय का शव नोच रहे जंगली कुत्ते

फर्रुखाबाद : देश में गाय को गौ माता के रूप में माना जाता है वही फर्रुखाबाद कायमगंज रोड नंगला खैरबंद के पास पढ़ा गाय का शव जंगली कुत्ते नोच नोच कर खा रहे हैं। इस घटना से ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया लेकिन ग्राम प्रधान ने कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है 2 दिनों से सब पड़ा हुआ है प्रधान व आला अधिकारियों को सूचित किया गया किसी ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया और आज गौ माता के शव को जंगली कुत्ते नोच कर…

सीतापुर: अवैध तमंचा, कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद सीतापुर: श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. सिंह द्वारा जनपद में सघन चेकिंग किये जाने एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में थाना सिधौली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजू पासी पुत्र बाबूलाल निवासी मोहल्ला तुलसीनगर कस्बा व थाना सिधौली सीतापुर को एक अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में मु0अ0सं0 434/21 धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान मा0…

जौनपुर: तहसील परिसर से लेखपाल की बाइक चोरों ने की गायब

शाहगंज(जौनपुर): तहसील मुख्यालय परिसर से चोरो ने एक लेखपाल की बाइक को पार कर दी। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।मंगलवार की शाम उपजिलाधिकारी नीतीश कुमार के नेतृत्व मेंसमीक्षा बैठक आयोजित किया गया था। जिसमें समीक्षा बैठक में आये मानीकला गांव निवासी लेखपाल सन्तोष कुमार बिन्द पुत्र शिवजोर बिन्द अपनी बाइक हीरो स्पलेंडर काले रंग की संख्या U P 62 BC 1361को खड़ी करके अंदर गये हुए थे ।जब शाम को वापस घर…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बुधवार को कलेक्ट्रेट से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक अपदाओं से अधिसूचित क्षेत्र में बोई गयी अधिसूचित फसल को बीमा कवर प्रदान करना, कृषि में उन्नति तकनीकि के प्रयोग को बढ़ावा देना एवं आपदा वर्षो में कृषि की आय को स्थिर रखना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों के लिए प्रमुख पात्रता में अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसल उगाने वाले कृषक…