फर्रुखाबाद:घटियाघाट पर गंगा में कूदी युवती को पुलिसकर्मियों ने सकुशल बचाया, परिजनों की डांट से थी आहत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2026 घटियाघाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने आत्महत्या के उद्देश्य से गंगा नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। घाट पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता और साहस के चलते युवती की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को करीब शाम 4 बजे युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखते ही घाट पर ड्यूटी कर रहे रिक्रूट आरक्षी आयुष वाजपेयी और अक्षय कुमार ने बिना देर किए नाव की सहायता से गंगा नदी में पहुंचकर युवती को तलाशा और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।

पुलिस द्वारा युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि परिजनों द्वारा डांटे जाने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया था। पुलिसकर्मियों ने युवती के परिजनों को मौके पर बुलाया और उन्हें समझाया। इसके बाद आवश्यक समझाइश के उपरांत युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिसकर्मियों की तत्परता की हुई सराहना

गंगा नदी में छलांग लगाने के बाद युवती की जान बचाने में रिक्रूट आरक्षी आयुष वाजपेयी और अक्षय कुमार की तत्परता एवं साहस महत्वपूर्ण रहा। दोनों पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल रेस्क्यू कर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई की आमजनमानस ने जमकर सराहना की। घटना ने एक बार फिर साबित किया कि समय पर की गई तत्पर कार्रवाई किसी की जिंदगी बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।

Leave a Comment