कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, मोनिका बहराइच की डीएम बनीं

बहराइच:शासन और फील्ड में तैनात कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के शुक्रवार सुबह तबादले कर दिए गए। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने। योगेश्वर राम मिश्रा बस्ती से देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बने। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाये गए। मोनिका डीएम बहराइच बनीं। कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनीं।

लोकभवन के सामने दंपत्ति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, पढ़िए खबर

लखनऊ के लोक भवन के बाहर आत्मदाह करने पहुंचे दंपत्ति को हजरतगंज पुलिस ने बचा लिया। निगोहा के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दंपत्ति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। चौकीदार मनोहर लाल का आरोप है कि प्रधान के द्वारा उन्हें चुनावी रंजिश में फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है।लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के इमलिहा के भगवानपुर के रहने वाले चौकीदार मनोहर लाल और उनकी पत्नी ने गुरुवार की सुबह 11: 05 बजे के करीब लोग भवन के बाहर पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया।…

चारबाग स्थित रविंद्रालय में जादूगर सिकंदर को मिला अवार्ड, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ के चारबाग स्थित रविंद्रालय में इन दिनों जादूगर सिकंदर का शो चल रहा है। सिकंदर रोज दर्शकों को हैरतंगेज करतब दिखा रहे हैं। गुरुवार को उन्हें सार्थक वेलफेयर सोसायटी ने गोल्डन पर्सनेलिटी ऑफ इंडिया 2023 अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही शो के पीआरओ मदन भारती को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया।विश्व रंगमंच पर करीब 7 हजार शो पूरे कर चुके जादूगर सिकंदर के शो में दर्शक परिवार समेत पहुंच रहे हैं। उन्हें सम्मान सार्थक ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल और संस्था के पदाधिकारियों ने दिया। इस दौरान…

ट्रांसफार्मर में लगी आग , लपटें उठती देखकर अफरा-तफरी का माहौल

लखनऊ के मदेयगंज में नम्बरदार चक्की के पास रखा ट्रांसफार्मर बुधवार देर रात धधक उठा। लपटें उठती देखकर यहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिागेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना सुनकर अहिबरनपुर उपकेंद्र से कर्मचारी पहुंचे। सूचना के बावजूद एसडीओ नहीं पहुंचेबुधवार देर रात ट्रांसफार्मर से लपटें उठती देखकर यहीं के रहने वाले कई युवकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच अहिबरनपुर उपकेंद्र फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई गई। लपटें तेजी से फैल रही…

एटीएम मशीन से 39.58 लाख लूटने वाला बाबा गिरफ्तार, रिमांड पर पुलिस कर रही पूछताछ

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ATM काटकर 39.58 लाख पार रुपए लूटने वाले गिरोह का सरगना सुधीर मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा को पुलिस ने मंगलवार को बिहार के छपरा से गिरफ्तार किया। बुधवार को उसको लेकर पहुंची पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।DCP साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि घटना के बाद से सुधीर उर्फ एटीएम बाबा के ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। सर्विलांस की मदद से उसको ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया है। उसको कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वह अपने गुर्गों की…

मायावती के साथ आज लखनऊ में बसपा की अहम बैठक, पढ़िए रिपोर्ट

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को अहम बैठक करेंगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए नेशनल कोऑर्डिनेट से लेकर जोनल कोऑर्डिनेटर को बुलावा भेजा गया है। मीटिंग में बसपा प्रमुख कई अहम फैसले कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह पदाधिकारियों को हटाए जाने से लेकर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति तक करेंगी। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति के साथ नई टीम भी बनाएंगी। निकाय चुनाव के तुरंत बाद बसपा प्रमुख की बैठक कई मायनों में अहम मानी…

प्रयागराज-थाना कोरांव पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 03 चोरी की मोटर साइकिल व 02 अवैध जिन्दा देशी बम बरामद

थाना कोरांव पुलिस द्वारा 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से 03 चोरी की मोटर साइकिल व 02 अवैध जिन्दा देशी बम बरामदथाना कोरांव पुलिस उ0 नि0 हेमेंद्र प्रताप सिंह अपने सहयोगी पुलिस टीम उ0नि0 ब्रजेश कुमार सिंह, उ0नि0 अनुज राय, हे0 का0 भरत सिंह यादव, राम सहाय यादव तथा का0 राहुल गौड़ थाना कोरांव प्रयागराज के साथ मिलकर मुख़बिर की सूचना पर अथक प्रयास कर अभियुक्तगण पुजारी पाल पुत्र बचई पाल उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी मेजा खास थाना मेजा प्रयागराज व रामधनी पाल पुत्र हिन्चलाल पाल निवासी मेजा…

फर्रुखाबाद : चेयरमैन वत्सला अग्रवाल तीसरी बार फर्रुखाबाद की नगर की कमान संभालेगी

फर्रुखाबाद शहर सीट पर बसपा ने जीत हासिल की है। इस पर बसपा की वत्सला अग्रवाल ने हैट्रिक लगाई है। अब तक के इतिहास में किसी ने तीन बार लगातार यह सीट नहीं जीती है। इस सीट पर वत्सला अग्रवाल के पति भी अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर पालिका फर्रुखाबाद में अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशी मैदान में थे। 11 मई को हुए मतदान में शहर में 229998 मतदाता में से 115584 मतदाताओं ने मतदान किया था। शनिवार को मतगणना हुई। जहां बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के लगातार तीसरी बार…

फर्रुखाबाद : फतेहगढ़ वार्ड नंबर 12 तुलसी नगर से प्रत्याशी

फतेहगढ़ वार्ड नंबर 12 तुलसी नगर से प्रत्याशी अनिल तिवारी भारतीय जनता पार्टी भारी मतों से विजई हुए उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया की हमारा मकसद सबका साथ सबका विकास करना होगा

फर्रुखाबाद : जिला कारागार फतेहगढ़ में चलाया गया सफाई अभियान

14 मई 2023 को डीजी जेल एसएन साबत के आदेशानुसार एवम डीआईजी जेल शिव हरि मीना के दिशा निर्देशन में जिला कारागार फतेहगढ़ के आवासीय परिसर मे दिनांक 13 व 14 मई को विशेष भ्रमण व विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कारागार के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उक्त सफाई अभियान में शामिल हुए।जिला कारागार फतेहगढ़ में निरुद्ध बंदियो द्वारा भी आज दिनांक 14/05/23 को अपनी-अपनी बैरकों की धुलाई व सफाई विशेष अभियान चला कर की गई । सफाई अभियान में मुख्यत जेल वार्डर आवासीय परिसर की सफाई की गई ।…

पीलीभीत : सूर्यांश हॉस्पिटल का भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने किया शुभारंभ।

पूरनपुर। रविवार को नगर से सटे नरायनपुर आसाम रोड के पास स्थित न्यू हॉलैण्ड एजेन्सी के पास सूर्यांश हॉस्पिटल का शुभारंभ कर दिया गया।जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर किया।इसके बाद उन्होने कहा कि इस अस्पताल के खुलने से क्षेत्रीय लोगों के अलावा नगर के लोगों को भी इसका लाभ मिलेग।इस अस्पताल में कई वीमारियों का इलाज किया जायेगा।उन्होने इसको लेकर अस्पताल टीम को बधाई देकर शुभकामनाएं दी।इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू,नवनिर्वाचित चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता,हर्ष गुप्ता,अशोक खंडेलवाल,अचलेंद्र मिश्रा, सुभाष मिश्रा,हरिराम गौतम,सच्चिदानंद वर्मा,अश्वनी गौतम,मुनेंद्र पाल…

बरेली – डी. आर. एम. इंग्लिश अकैडमी डी.आर.एम. इंटर कालेज में बड़े ही धूमधाम से मनाया मातृ दिवस।

आंवला – दिनांक 14 मई 2023 रविवार को डी.आर.एम. इंग्लिश अकैडमी ( डी. आर. एम.इंटर कालेज)में मातृ दिवस( मदर्स डे) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत सभी माताओं का तिलक कर पुष्प वर्षा की गई। इस विशेष कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्रीमान प्रदीप पाण्डेय जी ने अपने संबोधन के माध्यम से सभी माताओं से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। श्रीमान प्रदीप पाण्डेय जी ने बताया कि गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। वे निरंतर विद्यार्थियों के…

डॉ दिनेश शर्मा की मौजूदगी में पुस्तक ‘नमामि रामम’ का विमोचन, रिपोर्ट

लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में रविवार को काव्य संग्रह ‘नमामि रामम’ का विमोचन हुआ। डॉ अर्चना प्रकाश ने अपनी पुस्तक में भगवान राम का जीवन चित्रण हाइकु श्रेणी में किया है। हाइकु एक अलग तरह की कविता लिखने का स्टाइल होता है। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा चीफ गेस्ट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र भूषण ने की। साथ ही स्पेशल गेस्ट के तौर पर स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना, डॉ अशोक शर्मा, डॉ दयानंद पांडेय, डॉ वीबी पांडेय मौजूद रहे। विमोचन से पहले सभी मेहमानों ने…

जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया दा एमएसजी (मदद सहयोग गाइडेंस) फाउंडेशन ने मदर्स डे

पूरी दुनिया में रविवार को मदर्स डे मनाया गया। सभी ने इस दिन को अपने तरीके से मनाया। इसी क्रम में लखनऊ शहर में दा एमएसजी (मदद सहयोग गाइडेंस) फाउंडेशन ने मदर्स डे जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। फाउंडेशन ने बादशाह नगर स्थित डीआरवी इंटर कॉलेज के पास डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया।जिसमें जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट, स्कूल बैग और बर्गर दिए गए। जरूरत की चीजें पाकर बच्चे काफी खुश हुए। सभी ने कहा की स्टेशनरी और स्कूल बैग से उन्हें काफी मदद मिलेगी। इस मौके पर आदिया श्रीवास्तव…

लखनऊ में सबसे ज्यादा 73 सक्रिय मरीज, 24 घंटे में 63 नए पॉजिटिव केस

यूपी में 24 घंटे में प्रदेश में 63 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस दौरान 86 लोग रिकवर भी हुए। इसी के साथ राज्य में एक्टिव केस की संख्या 609 तक पहुंच गई हैं।शनिवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश के 48 जिले में कोई भी संक्रमित नही मिला। अभी भी सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर। अकेले इन 2 ज‍िलों में 128 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वही, 13 जिले पूरी तरह से संक्रमण मुक्‍त हो चुके हैं।24 घंटे में लखनऊ में पॉजिटिव केस 10 (एक्टिव केस –…

यूपी की 17 नगर निगम की जनता ने इनको चुना अपना महापौर, जानिए किसने कहां मारी बाजी

उत्तर प्रदेश नगर पंचायत का चुनाव काफी लंबे इंतजार के बाद आज संपन्न हो गया। प्रदेश की छोटी सरकार को चुनने के लिए दो चरणों में मतदान आयोजित किया गया जिसका परिणाम आज आ चुका है। प्रदेश के 17 नगर निगमों के नए महापौरों के बारे में यहां जानिए

गौतमबुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं निर्दलीय प्रत्याशी संजय चेची की पत्नी लता, भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित

गौतमबुद्ध नगर , निकाय चुनाव परिणाम , ग्रेटर नोएडा : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं निर्दलीय प्रत्याशी संजय चेची की पत्नी लता, भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित – उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई है। जिसके परिणाम सामने आने शुरू हो गये हैं। गौतमबुद्ध नगर में सबसे पहले बिलासपुर नगर पंचायत के लिए परिणाम आया सामने आया है। निर्दलीय चुनाव लड़…

पीलीभीत : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्बा पूरनपुर में मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान कस्बा पूरनपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज व राजकीय बालिका इण्टर कालेज, पीलीभीत में बने मतगणना स्थल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें बनाये गये स्ट्रांग रूम, बैरिकेटिंग, आने-जाने के रास्ते, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतगणना शांतिपूर्वक व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हिदायत दी।

मानदेय न बढ़ने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट, बीकेटी में धरना

बढ़ती महंगाई में कई वर्षों से मानदेय न बढ़ाए जाने को लेकर बीकेटी के इटौंजा मानपुर टोल प्लाजा पर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को इस प्रदर्शन में संविदा कर्मियों ने टोल प्लाजा की कार्यदाई संस्था पर कई महीनों से झूठे आश्वासन देकर मानदेय बढ़ाने के विरोध में कार्यालय के सामने सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की।बख्शी का तालाब क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 24 लखनऊ-सीतापुर रोड पर स्थित मानपुर इटौंजा टोल प्लाजा से जुड़े संविदा कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को कार्यालय के सामने…

तसला चोरी के शक में एक कर्मचारी सुनील को बुरी तरह पीटा, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ के कैंट इलाके में बिरयानी दुकानदार बादशाह खान ने लोहे का तसला चोरी के शक में एक कर्मचारी सुनील (32) में बुरी तरह से पीटा। उसके बाद चोरी कबूल कराने के लिए माचिस की तीली जलाकर उसके लोवर में आग लगा दी। जब तक पीड़ित लोवर उतार कर भागता तब तक उसके पैर बुरी तरह झुलस चुके थे। पुलिस पीड़ित की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको पकड़ कर पूछताछ कर रही है।निलमथा निवासी पीड़ित की मां सावित्री देवी ने बताया कि दुकानदार बादशाह…