फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 को एंटी रोमियो टीम/महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बाजार, शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के तहत टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित बालिकाओं को बताया…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद में उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में आज उद्योग बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने कंपित सूत मिल को शीघ्र गिरवाने एवं उसका मलबा तत्काल हटवाने की मांग रखी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया। खिमसेपुर क्षेत्र में उद्योगों के लिए…
फर्रुखाबाद में 1.62 लाख से अधिक परिवारों को उज्ज्वला कनेक्शन, होली पर 8.97 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अब तक जनपद में कुल 1,62,447 पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें आईओसीएल (IOCL) के 93,238, बीपीसीएल (BPCL) के 19,415 तथा एचपीसीएल (HPCL) के 49,794 लाभार्थी शामिल हैं। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 से पर्व एवं त्योहारों पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो निःशुल्क गैस रिफिल देने की योजना शुरू की गई थी। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराए जा…
फर्रूखाबाद में सघन अभियान: 3 डग्गामार बसें सीज, 2 स्कूल बसों के चालान, ₹1.69 लाख जुर्माना
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार शनिवार को परिवहन विभाग द्वारा डग्गामार बसों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने एआरएम-रोडवेज राजेश कुमार के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दिल्ली से आने वाली बसों की विशेष जांच की। जांच के दौरान एक बस बिना परमिट संचालित पाई गई, जिस पर ₹70 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य बसों में भी विभिन्न कमियां पाए जाने पर कुल ₹64 हजार का दंड अधिरोपित किया गया।…
फर्रूखाबाद में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ, प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण का हुआ अवलोकन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि विधायक कायमगंज डा० सुरभि की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देश के मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर जनपद से लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु…
फर्रुखाबाद में फूलों की होली से दिया प्राकृतिक और सुरक्षित त्योहार का संदेश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 फरवरी 2026 शहर के मुख्य चौक पर होली के पावन अवसर पर एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर अमन खान (मिस्टर हैंडसम ऑफ इंडिया) और प्रिंस हनी सक्सेना (मिस्टर फर्रुखाबाद) ने समाज को सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से रंग-बिरंगे फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को केमिकल युक्त रंगों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंगों में हानिकारक रसायन…
फर्रुखाबाद पुलिस की कार्रवाई: कादरीगेट थाना क्षेत्र से अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 32 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में की गई। दिनांक 27.02.2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन…
फर्रूखाबाद में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से विकास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए प्राथमिकता आधारित चयन के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जनपद के समस्त नगर निकायों में 15वें वित्त आयोग से प्राप्त टाइड ग्रांट एवं अनटाइड ग्रांट तथा अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा हेतु जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी कार्ययोजनाओं की गहन समीक्षा करें और जनहित से जुड़े आवश्यक कार्यों का चयन प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने कहा कि उपलब्ध धनराशि का…
फर्रूखाबाद में अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस ने जारी की पहचान हेतु सूचना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 जनपद में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27.02.2026 को कायमगंज रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित आम के बाग में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही शव को शिनाख्त हेतु सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की…
फर्रूखाबाद:28 फरवरी (शनिवार) को खुले रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय, 3 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के कारण आदेश जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 कार्यालय जिलाधिकारी द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि दिनांक 03 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित सार्वजनिक अवकाश के दृष्टिगत दिनांक 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद सहित प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे। जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या 1/1253927/2026 दिनांक 27.02.2026 के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, बैंक एवं कोषागार 28…
फर्रुखाबाद में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटना होने पर निरस्त होंगे डीएल, पीएम राहत योजना के लिए तैयारी के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जनवरी में बढ़ीं सड़क दुर्घटनाएं एआरटीओ द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2026 में जनपद में 42 सड़क दुर्घटनाओं में 26 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि जनवरी 2025 में 24 दुर्घटनाओं में 17 लोगों की मृत्यु हुई थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर…
फर्रुखाबाद में महिला की मौत के बाद कुलवन्ती अस्पताल सील, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 मसेनी चौराहा स्थित कुलवन्ती अस्पताल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती राखी पत्नी शिवकांत, निवासी मोहरी उसराहार, जनपद इटावा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने तत्काल संज्ञान लिया और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उस समय अस्पताल परिसर में परिजन एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।…
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 10 वर्षीय गुमशुदा बालक 3 घंटे में सकुशल बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कादरीगेट पुलिस टीम ने 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर सूर्य मंदिर के पास निवासी एक व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय पुत्र के खेलते-खेलते अचानक लापता हो जाने की सूचना थाना कादरीगेट में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता…
फर्रुखाबाद में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जिला समाज कल्याण अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा जारी निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जनपद स्तर पर 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। यह योजना AVYAY की उप-योजना ‘वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना (SAPSrC)’ के तहत संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, बीपीएल कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, निराश्रित तथा वृद्धाश्रम में निवास कर रहे…
फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का जनपद आगमन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं संग की बैठक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 आज दिन बृहस्पतिवार को जनपद के प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह के जनपद आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने उनका स्वागत किया। फतेहगढ़ स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में प्रभारी मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ अलग कक्ष में बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक…
फर्रुखाबाद:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14 मार्च 2026 के सफल आयोजन के लिए आज एडीआर भवन में लघु आपराधिक मामलों एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद श्री जीरज कुमार ने की, जबकि संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा किया गया। बैठक में अध्यक्ष महोदय ने निर्देशित किया कि लघु आपराधिक प्रकरणों एवं धारा 138 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित…
फर्रुखाबाद:शमसाबाद, अमृतपुर और राजेपुर में अवैध खनन पर छापा, 3 वाहन पकड़े गए
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.02.2026 को थाना शमसाबाद, थाना अमृतपुर एवं थाना राजेपुर क्षेत्र में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 16 वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तीन वाहन — जिनमें दो ट्रैक्टर-ट्राली एवं एक डम्पर शामिल हैं — अवैध खनन सामग्री के परिवहन एवं ओवरलोड परिवहन करते हुए पाए गए। संबंधित वाहनों…
फर्रुखाबाद:आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले अभियुक्त पर बड़ी कार्रवाई, 1.75 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त/नामित सदस्य मुकेश सिंह एवं उनके परिजनों के नाम से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर की गई। प्रशासनिक जांच में सामने आया कि अभियुक्त द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की गई। जांच के दौरान लगभग ₹1,75,44,622.29 (एक करोड़ पचहत्तर लाख…
फर्रुखाबाद:100 से अधिक साइबर शिकायतों में वांछित शातिर ठग गिरफ्तार, 65 लाख रुपये की ठगी का खुलासा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ पुलिस टीम ने देशभर में 100 से अधिक साइबर शिकायतों में संलिप्त एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त पर लगभग 65 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है। यह कार्रवाई आलोक सिंह (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन) के निर्देशन एवं हरीश चन्दर (पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज) के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस ने मु0अ0सं0 04/2026, धारा 318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में दम्पत्ति की संदिग्ध मौत, डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दम्पत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हरकत में आ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके…
