शाहगंज(जौनपुर):अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी अयान (20) पुत्र अनीस अहमद गुरूवार की रात अपने साथी आजमगढ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के बिलारमऊ गांव निवासी विरेन्दर कुमार (32) पुत्र रामजतन को छोड़ने के लिए बाइक से उसके घर जा रहा था। नई सब्जी मंडी समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टककर में घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार नटौली गांव निवासी कालिका…
Category: जौनपुर
शाहगंज(जौनपुर): हत्यारोपी पर केस दर्ज, भेजा गया जेल
शाहगंज(जौनपुर): नगर के भादी मोहल्ला में मंगलवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार मुमताज़ उर्फ सोनू द्वारा परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर पांच लोगों को घायल करने बेटी व पड़ोसी मोहल्ले की महिला की हत्या करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।मृतका सुलेमा देवी पत्नी अच्छेलाल की मौसेरी बहन नटौली गांव निवासी महती देवी पत्नी दयाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मनोरोगी अरोपी पुलिस के हर सवाल…
शाहगंज(जौनपुर): आईएमए ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
शाहगंज(जौनपुर):सप्ताह पूर्व नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एएन मेमोरियल हॉस्पिटल पर मरीज की मौत के बाद हंगामा और तोड़फोड़ के आरोपियों पर आईएमए संस्था ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली पुलिस को पत्रक सौंपा। चिकित्सकों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एस एल गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार की रात पक्का पोखरा मोहल्ला स्थित ज्योत्स्ना भवन में आयोजित बैठक में घटना की निन्दा की गई। चिकित्सकों ने कहा कि डाक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अंतिम समय तक प्रयास करता है। लेकिन जब कभी नाकाम हो…
जौनपुर: सच्चे राष्ट्रवादी औ समाजसुधारक पेरियार रामास्वामी नायकर का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस
जौनपुर-जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं के द्वारा पेरियार रामा स्वामी नायकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने पेरियार रामा स्वामी नायकर के द्वारा जीवन काल में किये गये तमाम कार्यों के बारे में बताते हुए श्री पटेल कहा कि पेरियार रामा स्वामी नायकर एक भारत में सच्चे तमिल राष्ट्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थेई.वी.रामास्वामी एक तमिल राष्ट्रवादी,राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे।इनके प्रशंसक इन्हें आदर के साथ ‘पेरियार’शब्द…
शाहगंज(जौनपुर): सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल
शाहगंज(जौनपुर): स्थानीय नगर के फैजाबाद मार्ग पर स्थित चिरैया मोड़ पर चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा से सटे आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के भुखली बागबहार गांव निवासी पारसनाथ यादव (53) पुत्र मनबहाल यादव मंगलवार की शाम शाहगंज से दवा लेकर अपने घर जा रहे थे। फैजाबाद रोड स्थित चिरैया मोड़ के समीप सामने से आ रही…
जौनपुर: पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण जी की ज्यांती पर किसान सम्मान दिवस
जौनपुर: किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा सम्मिलित होकर प्रगतिशील किसान भाइयों बहनों को पहुंच कर सम्मानित किए और विभिन्न विभागों के स्टालो का निरीक्षण भी किया . इस अवसर पर उपस्थित समस्त कृषि भाइयों और बहनों को नए कृषि कानून से और केंद्र राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाएं जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया. इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत कृषि विभाग से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.
शाहगंज(जौनपुर): मनोरोगी युवक ने धारदार हथियार से अपनी मासूम बेटी और एक वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट
शाहगंज(जौनपुर): मंगलवार की सुबह एक मासूम सहित दो की निर्मम हत्या और चार लोगों को बुरी तरह से जख्मी होने की खबर फैलती ही नगर और प्रशासनिक अमले में सनसनी फैल गयी।जानकारी के अनुसार नगर के मुहल्ला भादी खास निवासी 35 व्रषीय मुमताज़ उर्फ सोनू पुत्र मो. आज़म का वराणसी से एक निजी चिकित्सक द्वारा युवक का मानसिक इलाज चल रहा था।मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर उक्त मनोरोगी ने घर के किचेन में रखे चाकू से अपनी ही सात व्रषीय पुत्री हुमैरा को चाकू से हमला कर बुरी…
जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ) : विछीप्त व्यक्ति ने की वृद्धा की हत्या आक्रोशित परिजनों का राजमार्ग पर प्रदर्शन।
जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ) – शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नगर भादी मोहल्ले में दूध बेचने जा रही नोनहट्टा निवासी सुलेमा यादव( 70 ) पत्नी अच्छे लाल यादव की एक मनोरोगी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मनोरोगी मुमताज उर्फ सोनू चाकू से अपने (7) वर्षीय पुत्री हमैरा व ढाई वर्षीय पुत्र मोहम्मद को घायल करने के बाद अपनी पत्नी फिरदौर को मारने के लिए दौड़ा लिया । तभी रास्ते में सुलेमा यादव आ गई तो मुमताज चाकू लेकर उन्ही पर टूट पड़ा और ताबड़तोड़ कई वार कर दिए…
जौनपुर : विपक्ष के द्वारा चक मार्ग आराजी संख्या में हुआ जबरन कब्जा
जौनपुर: थाना सिंगरामऊ ग्राम सेतापुर में दो पक्ष में जमीनी विवाद हो गया. विपक्षी गण अरुण कुमार मौर्य , विकास कुमार मौर्य पुत्र श्यामलाल मौर्य, अमन पुत्र अरुण मौर्य द्वारा गांव के चकरोड़ को ट्रैक्टर द्वारा विपक्ष की भूमिधरी आराजी गाटा संख्या 118 को जबरन ट्रैक्टर द्वारा जोता गया और मना करने पर विपक्षी लोग गाली गलौज देना शुरू कर दिया और मारपीट करने पर उतारू हो गए . यहां गांव का आवागमन बंद हो गया.शिवलाल मौर्य का कहना है कि कानूनी कार्यवाही करके सही चकरोड जहां पर हो वहां…
जौनपुर: शाहगंज के अवैध मैटरनिटी होम पर डीएम ने लिया संज्ञान
शाहगंज(जौनपुर) : जच्चा-बच्चा की मौत के बाद शुक्रवार को नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित नीना हास्पिटल में हुए हंगामे व तोड़-फोड़ का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बेहद तल्ख रूख अपनाते अवैध रूप से बगैर पंजीयन के चल रहे आधा दर्जन अस्पतालों पर अपनी भृकुटी टेढ़ी कर ली है। पाबंदी के परिपेक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा आधा दर्जन से अधिक चिकित्सालयों को नोटिस जारी की गयी है।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर ऐसे चिकित्सालयों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया है। मुख्य…
जौनपुर – पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक का टायर खोल ले गए चोर।
जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ) – चिरैया मोड़ शाहगंज स्थित डॉ मौलश्री चित्रवंशी के पेट्रोल पंप पर खड़े 12 टायर ट्रक का चार पहिया गुरुवार की रात चोर खोले गए। ट्रक के मालिक कोमल प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात ड्राइवर दिनेश ट्रक लेकर आया और पंप पर खड़ी कर घर चला गया। और सुबह जब गाड़ी के पास पहुंचा तो गाड़ी के 4 टायर गायब थे । उसके बाद उसने सूचना गाड़ी मालिक को दी मालिक ने टायर चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी पुलिस…
जौनपुर : जनचौपाल कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं से अवगत कराया गया
जौनपुर: बदलापुर विधानसभा के बाबा त्रिभुवन नाथ धाम पर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ केंद्र/ राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया एवं लाभार्थियों की जानकारी लिया और उपस्थित ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर एसडीएम श्री कौशलेश मिश्र, DPRO, बीडीओ श्री गौरवेंद्र सिंह, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह, बीएसए श्री नरेन्द्र देव मिश्र, चिकित्सा अधीक्षक श्री संजय…
जौनपुर: पुलिस द्वारा हो रहा है दुर्व्यवहार बर्दाश्त नही होगा, हिन्दू युवा के पदाधिकारी
अध्यक्ष डॉ अनिल दुबेबदलापुर/जौनपुर क्षेत्र बदलापुर तहसील का मामला हिन्दु युवा वाहिनी जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे व जिला संयोजक के नेतृत्व में संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल अपर पुलिस अधीक्षक नगर से मिला,उनकी कार्यप्रणाली से नाखुश पदाधिकारी उनके उपरांत पुलिस अधीक्षक से मिले व जनपद के कुछ थानों के ढीले रवैय्ये मनमानी कार्यो से अवगत कराया।पदाधिकारियों ने मुलाकात कर थाना जफराबाद,लाइन बाज़ार,खुटहन व शाहगंज द्वारा जनता के कामों को सही ढंग से ना करने की बात कही जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए तत्काल…
शाहगंज(जौनपुर) जच्चा बच्चा की मौत पर परिजनों सहित ग्रामीणों का हंगामा, अस्पताल में तोड़ फोड़
शाहगंज(जौनपुर): शुक्रवार की शाम नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित एक अस्पताल में उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।जब अचानक अस्पताल में तोड़ फोड़ होने लगी।बताया जाता है की आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत नगर के बॉर्डर से सटे पलिया माफी गाँव निवासी राजन शर्मा की 22 व्रषीय पत्नी रूबी शर्मा का गर्भधारण के बाद आजमगढ़ रोड स्थित बीएसएन एल टेलीफोन एक्सचेंज के समीप ए एन मेमोरियल अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर नीना तीवर से इलाज चल रहा था।बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर रूबी शर्मा को परिजनों ने…
जौनपुर: पुरातन छात्रों को विघालय ने किया सम्मानित
बदलापुर/जौनपुर: क्षेत्र के खामपुर प्राथमिक विद्यालय वि ख बदलापुर के परिसर में मेजर तीर्थराज यादव प्रधानाध्यापक ने विघालय के पुरातन छात्र को सम्मानित किया। बताते चलें खमपुर गांव निवासी अनिल सिंह पूर्व प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को विघालय में ससम्मान आमंत्रित कर उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बतौर पुरातन छात्र की भूमिका में अपने पुरानी यादों को साझा करते हुए पूर्व प्रबन्ध क भावुकक्षणो के बीच अपनी सृमितिया ताजी करते हुऐ कहा यह मेरा जन्म स्थान है मैं सदैव इस विघालय…
शाहगंज(जौनपुर): लाखों के जेवर सहित नगद की भीषण चोरी
शाहगंज(जौनपुर):बीती रात अपनी बहू के साथ रह रही महिला के घर मे छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताखा पूरब निवासी शांति पाठक पत्नी प्रेम चंद पाठक प्रति दिन की भांति बुधवार की रात खाना खाकर अपनी बहू के साथ सोने के लिए अपने अपने रूम में चले गए।गुरुवार की सुबह लभगग चार बजे जब उक्त महिला शौच के लिए उठी तो दरवाजा बंद मिला जिस पर महिला ने चिल्लाकर चिल्लाकर…
जौनपुर: ननिहाल में रह रहे युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाया अपराध का मुकदमा दर्ज।
जौनपुर – ( उत्तर प्रदेश ) – खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से किशोरी को शादी का झांसा देकर ननिहाल में रह रहे युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है ।किशोरी के पिता का कहना है कि वह काम के सिलसिले में पंजाब रहता है। 13 दिसंबर को जब वह घर पहुंचा तो पता चला कि विशाल राजभर जो अपने ननिहाल में रहता था उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है । पिता के बहुत तलाश करने पर कोई सुराग ना मिल पाने…
जौनपुर: अलाव के लिए इकट्ठा की गई लकड़ियों के विवाद में दबंगों ने युवक को पीटकर किया घायल।
जौनपुर: ( उत्तर प्रदेश ) – शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अरगूपुर खुर्द में दबंग पड़ोसियों ने एक युवक को पीट कर घायल कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पिंटू पुत्र अमरनाथ अपने ही गांव में सैलून चलाता है ।प्रतिदिन की भांति मंगलवार को प्रात: दुकान खोलने के लिए अपने दुकान पर पहुंचा। तो देखा कि उसने अलाव जलाने के लिए जो लकड़ियां इकट्ठा कर रखी थी वह गायब है ।तो उक्त युवक अज्ञात लोगों को कुछ भला बुरा कहने लगा। जिस पर पड़ोसी सिद्धू…
बदलापुर/जौनपुर: पत्रकार को मुकदमे में फर्जी तरीके से फंसाए जाने पर पत्रकारों में आक्रोश
बदलापुर/जौनपुर: प्रेस क्लब तहसील ईकाई बदलापुर के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता मे एक आपातकालीन बैठक प्रेस कार्यालय बदलापुर सब्जी मन्डी पर सम्मपन्न हुई. जिसमें सम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया की केराकत तहसील के सम्मानित पत्रकार राजेन्द्र विश्वकर्मा को पुलिस मुकदमे में फर्जी फंसा रही है. हम सभी पत्रकार इसकी घोर निन्दा प्रस्ताव पारित करते हैं और शासन प्रसाशन से मांग करते हैं की केराकत पुलिस मुक़दमा वापस ले नहीं तो पत्रकार चुप नहीं बैठेगा .सड़क से सदन तक लाडाई हेतु खड़े हैं. पुलिस अपनी मर्यादा भूले…
खेतासराय(जौनपुर): खेतासराय क्षेत्र में जल्द बनेगा अग्निशमन केन्द्र
खेतासराय(जौनपुर): जिले की सबसे बड़ी तहसील शाहगंज में विकास कार्य तेज होने जा रहा है। शासन की पहल पर खेतासराय थाना क्षेत्र में दो अग्निशमन केंद्र बहुत जल्द बनने जा रहे हैं। बढ़ती आगजनी की घटनाओं को देखते हुए दो यूनिट वाली ये अग्निशमन केन्द्र स्थापित होगी। इसके भवन निर्माण में करीब दस करोड़ रूपये लगात आयेगी। जिसमें से दो करोड़ रूपये अवमुक्त कर दिया गया है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शाहगंज तहसील के नगर पंचायत खेतासराय के नौली गांव…
