बरेली/देवरनिया । ब्लाक दमखोदा सिधौंंरा गांव में शार्ट सर्किट से मकान में रखे उपले में आग लग गई आग इतनी तेजी से फैल गई जिससे आग पूरे मकान में फैल गई मकान में वधी दो भैंसो से झुलस जिससे दोनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई । केवल राम ने बताया कि भैंसें घर परिसर के पास दुसरे मकान में बंधी हुई थीं। इसी दौरान बिजली के तार में शार्ट सर्किट हो गया। हादसे में दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली पुलिस ने बहेड़ी उपजिला अधिकारी के सूचना दी । पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ के पी सिंह अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षक कर कार्यवाही की व बहेड़ी उपजिला अधिकारी गोपाल शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे । पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
बरेली:शार्ट सर्किट गौशाला में लगी आग आग की चपेट में आकर दो भैंसों की मौके पर ही मौत।
