बरेली:बिशारतगंज में जाम से राहगीर बेहाल, स्टेशन पुलिया पर लगा भीषण जाम।

बरेली/बिशारतगंज – नगर पंचायत बिशारतगंज में आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को स्टेशन पुलिया के पास भीषण जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम के कारण लोगों को काफी देर तक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पुलिया और आसपास के मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित कर जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Comment