बरेली/भुता। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत रविवार को सहकारी खाद गोदाम भुता में संपन्न हुई। पंचायत में किसानों ने क्षेत्र में धान खरीद केंद्रों की स्थापना, धान खरीद की व्यवस्था तथा बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतृत्व में संपन्न मासिक पंचायत में किसानों ने मांग की क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त धान खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा बिजली व्यवस्था में सुधार की भी मांग की गई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतपाल गंगवार, तहसील अध्यक्ष सुनील यादव एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष वर्मा जी, फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष मौर्य जी, उमाकांत मौर्य, पूर्व प्रधान लक्ष्मण गंगवार, हरपाल गंगवार, गुरुदेव गंगवार, रामपाल गंगवार और चौधरी देवेंद्र सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
पंचायत के बाद भाकियू पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष भुता से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की।
बरेली/भाकियू की मासिक पंचायत में धान खरीद केंद्र व बिजली समस्या उठी
