बरेली/आंवला-शाहाबाद रोड हरदासपुर के पास कंटेनर और बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

बरेली/आंवला। आंवला-शाहबाद रोड पर हरदासपुर बाजार के समीप शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आंवला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार रवि पुत्र श्याम लाल निवासी मोहल्ला गढ़ी, कस्बा सिरौली अपनी बाइक से शाहबाद की तरफ से रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण हरदासपुर बाजार के सामने बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे कंटेनर के अगले हिस्से में जा घुसी।
कंटेनर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन ब्रेक लगाते-लगाते भी बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार का एक पैर फैक्चर हो गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची थाना सिरौली पुलिस ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही सीएचसी रामनगर पर परिवार वाले भी पहुंच गए। परिवार वालों ने जिला अस्पताल न ले जाकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment