बरेली/आंवला पीएचसी में 42 मरीजों का उपचार, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में ब्लेड प्रेशर, गर्भवती, बुखार की जांचें।

बरेली/आंवला – आंवला स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले और आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 42 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें 13 पुरुष, 22 महिलाएं और 07 बच्चे शामिल थे।

शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचें की गईं और शिशु का भी टीकाकरण किया गया। 14 बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इसके अतिरिक्त, 1 रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) के रोगी की भी जांच कर उनका उपचार किया गया।
आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर के तहत मरीजों को पोषण और खान-पान संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी गई। लाभार्थियों को परिवार नियोजन और प्रजनन पथ संक्रमण (RTI & STI) से बचाव के लिए परामर्श भी उपलब्ध कराया गया, जिसमें कई लोगों ने परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठाया।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. विकास यादव, फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप, स्टाफ नर्स रोशनी, एएनएम कुसुम दुबे और राजेन्द्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment