रामदास अठावले का बड़ा बयान, ‘इंडिया गठबंधन किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कर्नाटक की राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर प्रक्रिया पर आए फैसले और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को संवैधानिक अधिकार करार दिए जाने के बाद बीजेपी विपक्ष पर लगातार हमलावर है. इस मुद्दे पर रामदास अठावले ने कहा कि विपक्ष किसी को भी निशाना बना सकता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह अधिकार दिया है कि वह मतदाता सूची को साफ और सटीक बनाए रखने के…

भूख ना लगने की है परेशानी तो इन घरेलू नुस्खों से बढ़ाएं अपनी भूख

कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा, मुझे भूख नहीं लगती या खाना खाने का मन नहीं करता. तो कुछ लोग ये भी कहते हैं कि खाना देखने तक का मन नहीं करता. वहीं ऐसे लोग भी कम नहीं हैं जो खाना खाने तो बैठते हैं लेकिन ज़रा सा खाकर ही उठ जाते हैं. तो आपकी इस दिक्कत से निजात दिलाने के लिए हम यहां आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं. जिसको अपनाकर आपकी ये दिक्कत कुछ ही दिन में दूर हो जाएगी. आइये जानते हैं इन घरेलू…

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ईद के दिन शुरू की ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन से आज ईद के त्योहार पर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। नवाजुद्दीन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘तुम्बाड’ का पहला भाग साल 2018 में आया था। इस हॉरर फिल्म में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के ‘तुम्बाड’ गांव में छिपे एक खजाने और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसका प्रीमियर वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव…

जानलेवा है सिगरेट और तम्‍बाकू का सेवन, एक्‍सपर्ट से जानें इसके खतरे और बचाव

हर साल तंबाकू और धूम्रपान से लाखों जिंदगियां बरबाद हो जाती हैं। दुनिया भर में तंबाकू का इस्तेमाल असमय मृत्यु और बीमारी का प्रमुख कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दुनियाभर में तकरीबन 1 अरब लोग धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करते हैं जिनमें से आधे प्रतिशत लोगो की सामान्य उम्र से पहले मृत्यु होने की सम्भावना बढ़ जाती है। 60 लाख लोग हर साल तम्बाकू के सेवन से मर जाते हैं। भारत की यह संख्या तक़रीबन 10 लाख प्रति वर्ष है। हर साल 31 मई को विश्‍व…

अग्रेंजी बोलने में नहीं होगी परेशानी! गूगल का फीचर आपको घर बैठे सिखाएगा इंग्लिश

गूगल ने कुछ दिनों पहले Pixel लॉन्च इवेंट की मेजबानी की थी. इस इवेंट के दौरान गूगल ने Pixel 6 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन भी लॉन्च किए थे. इसके बाद गूगल कंपनी ने अपने गूगल डॉक्स और जीमेल के कुछ महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए. लेकिन इस कंपनी द्वारा अपडेट रोल आउट नहीं किया गया है. गूगल ने एक नई किस्म की सुविधा के बारे में घोषणा की है जिसके इस्तेमाल से अब यूज़र्स गूगल सर्च की मदद से बेहतर इंग्लिश सीख सकते हैं और अपनी भाषा कौशल में सुधार कर…

मस्जिद में नमाज के दौरान खलल नहीं डालेगा मोबाइल, करें ये उपाय

मस्जिद में नमाज के दौरान आप मोबाइल बंद करना या साइलेंट करना भूल जाते हैं तो घबराएं मत। अब मोबाइल की घंटी बजने पर आपको अन्य नमाजियों के सामने शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा। आपको बस गूगल प्ले स्टोर में जाकर माई प्रेयर एप डाउनलोड कर उसमें पांच वक्त की नमाज के हिसाब से 20 या 30 मिनट का टाइम सेट करना है। जैसे ही आप मस्जिद में दाखिल होंगे। आपका मोबाइल खुद ब खुद साइलेंट मोड में चला जाएगा और आपकी और अन्य नमाजियों की नमाज में मोबाइल खलल नहीं…

ओम प्रकाश राजभर ने अमेठी कांड पर सपा को घेरा, बोले- अखिलेश यादव भी ‘यादव मोह’ में अंधे हो चुके हैं

अमेठी में विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर हुए बवाल को लेकर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव “यादव मोह” में अंधे हो चुके हैं और पार्टी अपनी ही महिला विधायक के मामले में चुप है। राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में गैर-यादव पिछड़ों और दलितों की भूमिका सिर्फ चुनावी भीड़ जुटाने तक सीमित कर…

विश्वकप में दिखेगा भारतीय महिला अधिकारियों का दम, ICC पैनल में चार नाम शामिल

आईसीसी द्वारा जारी सूची में भारत की जीएस लक्ष्मी को मैच रेफरी बनाया गया है, जबकि वृंदा राठी और जनानी एन को अंपायरों के पैनल में शामिल किया गया है। इनके अलावा गायत्री वेणुगोपालन भी टूर्नामेंट में अंपायरिंग करती नजर आएंगी। आईसीसी के अनुसार, यह चयन अधिकारियों के प्रदर्शन, अनुभव और निर्णय क्षमता के व्यापक मूल्यांकन के आधार पर किया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होगा।

वैभव सूर्यवंशी से प्रभावित हुए दिग्गज खिलाड़ी: सलामी बल्लेबाज के कायल हुए सचिन, बोले- कमाल की है बैट स्विंग

भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक नया सितारा मिला है। वैभव ने आईपीएल 2026 में अपना दम दिखाया है और वह लगातार विस्फोटक बल्लेबाजी से रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने दमदार बल्लेबाजी की 29 गेंदों पर 97 रन ठोक डाले। 15 साल के वैभव की बल्लेबाजी देखकर हर कोई हैरान रह गया और अब सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस युवा बल्लेबाज को जमकर सराहा है। वैभव की पारी देखकर खुद…

WhatsApp Call को करना है रिकॉर्ड तो आजमाइए ये आसान Trick

फोन पर तो कई लोगों के पास कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा होती है या इसके लिए आप कोई ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन WhatsApp Call पर आप कुछ चीजें रिकॉर्ड नहीं कर पाते। आपको वॉट्सऐप (WhatsApp) पर ये सुविधा आसानी से नहीं मिलती। जब आप वॉट्सऐप पर ऑडियो कॉल करके बात कर रहे होते हैं और किसी कॉल को रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो मुश्किल में पड़ जाते हैं कि ये कॉल रिकॉर्ड कैसे होगी। हम आपको इसके लिए एक आसान सी ट्रिक बताने जा रहे हैं। इस ट्रिक…

‘सौगंध राम की खाते हैं…’, फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग हुई शुरू

फिल्म ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है। एक्स पर ‘श्री रामभूमि’ की पूजा मुहूर्त की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में फिल्म के कलाकार और निर्देशक की तस्वीरें एक साथ हैं। इस तस्वीरों के साथ एक फिल्म का पोस्टर भी सामने आया है, जिस पर लिखा है – ‘सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएंगे।’ इस टैग लाइन के नीचे फिल्म का नाम लिखा है- ‘श्री रामभूमि’। इस फिल्म को जी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और सिनेकॉर्न एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। इस…

विटामिन डी की कमी से लोगों में बढ़ रहा है तनाव

विटामिन डी और मेंटल हेल्थ में क्या संबंध हैं, इसके लिए दुनियाभर के साइंटिस्ट रिसर्च कर रहे हैं. एक स्टडी के मुताबिक भारत में करीब 49 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनमें विटामिन डी की कमी है और इस कमी की वजह से लोगों में तनाव बढ़ा रहा है.मेडिकल जर्नल नेचर में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, भारत, अफगानिस्तान और ट्यूनीशिया जैसे देशों की करीब 20 फीसदी आबादी विटामिन डी की कमी से जूझ रही है. इसमें अगर भारत की बात करें तो यहां करीब 49 करोड़ लोग विटामिन डी की कमी…