बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म ‘तुम्बाड 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन से आज ईद के त्योहार पर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। नवाजुद्दीन इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘तुम्बाड’ का पहला भाग साल 2018 में आया था। इस हॉरर फिल्म में सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के ‘तुम्बाड’ गांव में छिपे एक खजाने और इंसानी लालच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पहली भारतीय फिल्म थी जिसका प्रीमियर वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ईद के दिन शुरू की ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग
