पीलीभीत मा0 सांसद श्री फिरोज वरूण गांधी की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों/नायकों के सम्मान समारोह का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। आयोजित सम्मान समारोह में मा0 सांसद जी ने सम्बोधित करते हुये कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी में लाॅकडाउन के अन्तर्गत हमारे सफाई नायकों व सफाई कर्मचारियों द्वारा जान की परवाह किये बगैर जनता की सेवा करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उनका मन था कि इस वैश्विक महामारी में जिन्होंने जमीन पर कार्य किया, उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम में आप सबको…
Day: March 3, 2021
पीलीभीत : सांसद एवं जिलाधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र में अभियान संचालन कर कृष्णलोक कालोनी व मेस्टन पुस्तकालय की खाली भूमि पर किया गया वृक्षारोपण
पीलीभीत: सांसद श्री फिरोज वरूण गांधी के निर्देशन में आज नगर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का संचालन किया गया है। अभियान के तहत मा0 सांसद जी एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा कृष्णलोक कालोनी व मेस्टन पुस्तकालय में खाली भूमि पर फलदार एवं छायादार पौधो का रोपण किया गया। मा0 सांसद जी द्वारा आवला, अमरूद, जामुन सहित कई तरह के फलदार व छायादार पौधो का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश आम जनमानस को दिया गया। इस दौरान मा0 सांसद जी द्वारा नगर वासियों से खाली भूमि पर अधिक से…
पीलीभीत: किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हो रही है व्यावसायिक फूलों की खेती
पीलीभीत फूलों का मानव जीवन से अटूट सम्बन्ध रहा हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी संस्कारों तथा उत्सवों में फूलों की उल्लेखनीय भूमिका रहती है। किसी भी धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र विशेष के उत्सवों, विवाह व विभिन्न संस्कार, त्यौहारों में फूलों की आवश्यकता होती है। रंग बिरंगे सुगन्धित पुष्प जीवन में सुखद वातावरण का निर्माण करके प्रेरणा, स्फूर्ति तथा सृजनात्मक प्रवृतियों का विकास करते है। एक समय था जब फूलों की खेती करना तो दूर की बात, इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। समय के बदलाव के…
पीलीभीत :पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारक को दिनांक 05,03,2021 से 18,03,2021 तक आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाएगा
पीलीभीत जनपद के समस्त पात्र गृहस्थी एवं अन्त्योदय राशनकार्डधारक को सूचित किया जाता है कि समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 05.03.2021 से 18.03.2021 तक आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जायेगा। समस्त राशनकार्डधारक उक्त अवधि में सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से अपने राशनकार्ड के सापेक्ष आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 18.03.2021 वितरण की अन्तिम तिथि होगी। कतिपय कारणों से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं प्राप्त न कर सकने वाले लाभार्थी 18.03.2021 को मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त…
पीलीभीत :मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05 मार्च से 09 मार्च के मध्य विभिन्न विभागों द्वारा रोस्टर वार संचालित किया जायेगा। कार्यक्रमों के अन्तर्गत 05 मार्च को मेधावी छात्राओं का सम्मान व परीक्षा पर चर्चा का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी श्री योगेश कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री अनुज मिश्रा की देखरेख में संचालित किया…
जालौन: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण सम्पन्न
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आज दिनाॅंकः 03.03.2021 को विकास भवन के सभाकक्ष में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता मंे सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी महोदया द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टी रवानगी दिवस एवं मतदान दिवस को सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी पोलिंग पार्टी के साथ प्रापर कम्युनिकेशन बनाये रखेंगे तथा मतदान को शांतिपूर्ण सम्पन्न करायेंगे। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यक्षेत्र आवंटन के उपरान्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट तत्काल अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर लें तथा मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं…
जालौन: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना तथा ओ0डी0ओ0पी0 प्रशिक्षण तथा टूलकिट वितरण योजना वित्तीय वर्ष 2020-21 में क्रमशः प्रशिक्षण प्राप्त 188 तथा 37 लाभार्थियों को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र जालौन स्थान उरई में मा0 सांसद भानु प्रताप वर्मा के द्वारा टूलकिट एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया साथ ही लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये प्रोत्साहित किया गया कि वह प्रशिक्षण में सिखाये गये आधुनिक तकनीक को अपने कारीगरी में सम्मिलित करें, साथ ही योजनान्तर्गत दी गई टूलकिट में मिले आधुनिक…
जालौन: विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत डेगूं तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम अभियान
जिला कृषि रक्षा अधिकारी जालौन स्थान उरई ने बताया है कि 01 मार्च से 31 मार्च 2021 तक आयोजित विशेष संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत डेगूं तथा अन्य संचारी रोगों की रोकथाम, बचाव एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वेक्टर जनित संचारी रोगों जैसे डेगूं, चिकन गुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि के नियन्त्रण के लिए मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए नालियों में जल भराव न होने देने एवं कूलरों का पानी बदलते रहने, फ्रीज के पीछे ट्रे में भरे पानी को निकालने आदि उपाय…
इटावा: घरेलू व नलकूप उपभोक्ता OTS का लाभ लें।
इटावा: उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली विभाग द्वारा चलाया जा रहा है. बिजली दरों में छूट में इटावा के विकास खण्ड बसरेहर के चौबिया और बरालोकपुर के अपर अभियंता मुकेश तिवारी ने द दस्तक 24 न्यूज से बातचीत करते हुए कहा जो बिजली बकायादार घरेलू और ट्यूबवैल के कनेक्शन धारक है वे उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाया जा रहे अभियान का लाभ ले सकते हैं. बिजली बकायादारो के लिए 100% बिजली दरों में ब्याज की छूट आई है. अबकी बार चार जगहो पर कैम्प लगाकर लोगों की हर समस्या…
प्रयागराज – पं दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजनांतर्गत ब्यवसाय हेतु ऋण सुबिधा के लिए 06 मार्च तक करे आवेदन अभ्यर्थियों का होगा 08 मार्च को साक्षात्कार
प्रयागराज – जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, द्वारा संचालित ‘‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजनान्तर्गत स्वरोजगार योजना, टेलरिंग शाप योजना, लाण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना एवं दुकान निर्माण योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले (शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की वार्षिक आय रू0 56460.00 और ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों की वार्षिक आय रू0 46080.00 से अधिक नही होनी चाहिए) और अभ्यथियों का जाति, वार्षिक…
जालौन: मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग के सहयोग से अभियान चलाया गया
मिशन शक्ति अभियान के तहत आज दिनांक 03 मार्च 2021 को श्रम प्रवर्तन अधिकारी आर के चतुर्वेदी के द्वारा जनपद के उरई शहर में बाल श्रम उन्मूलन एवं पुुनर्वासन हेतु बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 यथा संसोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत चाइल्ड लाइन, बाल संरक्षण विभाग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन रोड, भगत सिंह चैराहा एवं दलगंजन चैराहा आदि रोड पर स्थित आटो वर्कशाप की दुकानें, किराना स्टोर, होटल एवं पिज्जा हट आदि में बच्चे कार्यरत पाये गये। जिन दुकानों…
जालौन: नलकूप की मोटर फुंकने से जल संकट गहराया
कालपी (जालौन)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जल संस्थान के नलकूप का मोटर खराब होने का सिलसिला हो चुका है। ट्यूबेल की मोटर फ़ुक जाने के 3 मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गईं तथा उपभोक्ता त्रस्त हो गये। सबमर्सिवेल के नलकूप की मोटर खराब होने की वजह से कागजीपुरा सहित तीन मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जिससे नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गये। मुहल्ला कागजीपुरा में स्थित नलकूप नं. 12 के मोटर में अचानक खराबी आ जाने के कारण कागजीपुरा, इंदिरानगर, दमदमा आदि मुहल्लों की…
उमरिया: मानिकपुर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
दिनांक 02/03/2021 को ग्राम मानिकपुर मे टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगता का समापन हुआ।प्रतियोगता का फाइनल मैच चौहान स्टेडियम में सी.एस.स्क्वाड मानिकपुर व मिक्स इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें सी.एस मानिकपुर ने मिक्स इलेवन को 60रनो से हराकर खिताबी मुकाबले को अपने नाम किया। मेन ऑफ द मैच पवन यादव रहे। प्रतियोगिता में लगभग तीन दर्जन टीमों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।विजेता टीम को 20500 रुपय व उपविजेता टीम को 10500 रुपए साथ ही शील्ड प्रदान किया गया।मैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री अर्जुन झरिया(भारतीय जनता पार्टी),श्री…
बरेली:मान्यता प्राप्त स्कूलों के बेसिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने कह दी यह बात
बरेली. मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए एक माह का समय दिया है कि वे समिति की चारों मांगों को मान ले अन्यथा प्रथम चरण में बरेली मण्डल के समस्त स्कूल संचालक मण्डल मुख्यालय बरेली में धरना देंगे जिसके लिए शासन पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगा.समिति ने काले शासनादेश दिनांक 11 जनवरी 19 की शर्तों को मान्यता प्राप्त स्कूलों पर न लागू करने की प्रथम मांग की जिसके अनुसार मान्यता प्राप्त स्कूलों को…
गाजीपुर/मरदह/राशन की दुकान का प्रस्ताव हुआ तीन लोगों ने किया आवेदन
गाजीपुर/मरदह/ गोविंदपुर ग्राम पंचायत में राशन की दुकान के लिये तीन लोगों द्वारा आवेदन किया गया विनय शंकर तिवारी शुष्मा सिंह व नागेंद्र नारायण चौबे ।ने अपना अपना पेपर नोडल अधिकारी संदीप सिंह व ग्राम वि अधिकरी राजकुमार यादव को अपना आवेदन दिया गया । अशोक तिवारी के त्याग पत्र देने के बाद सरकारी दुकान की जगह खाली थी इस लिए आवेदन किया गया मौके पर ग्राम सभा के 200 लोग एकत्रित थे ।ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि राशन की दुकान के लिए आवेदन केवल सामान्य वर्ग…
गोण्डा : करनैलगंज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा आई टी सेल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए
गोण्डा : करनैलगंज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा आई टी सेल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए. पं अभिषेक शुक्ल ‘शिवम्’गोण्डा जनपद के दौरे पर आये. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी का भव्य स्वागत शाहपुर चौराहे पर पं अभिषेक शुक्ल ‘शिवम्’ के नेतृत्व में किया गया.प्रदेश प्रवक्ता मोहित राज मिश्र जी के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से पं अभिषेक शुक्ल ‘शिवम्’ को उत्तर प्रदेश आई टी सेल अध्यक्ष नियुक्त किया.इस मौके पर आचार्य कौशल किशोर मिश्र,त्रिलोकी नाथ तिवारी,अनिरुद्ध पांडेय,कपिल मिश्रा,राजेश मिश्रा,राजा बाबू…
पीलीभीत: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा मौक पर 08 का हुआ निस्तारण।
पीलीभीत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में तहसील बीसलपुर का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बीसलपुर में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 57 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 08 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही साथ उन्होंने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक…
प्रयागराज- थाना कोरांव पुलिस द्वारा 26 kg गाँजे के सांथ 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार
द दस्तक 24 कोरांव प्रयागराज- पुलिस उपमहानिरिक्षक/बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रयागराज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मेजा के निर्देशन में प्र0नि0 थाना कोरांव चंद्रभान सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम उप 0नि0 सच्चिदानन्द यादव तथा उप0नि0 संजय कुमार सोनकर व उप0नि0 अभिषेक कुमार तिवारी व का0 विकाश चौधरी व का0 विकाश यादव व का0 अखिलेश यादव द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर अबैध अंतरजनपदीय 02 गांजा तस्कर अनिल मौर्य पुत्र स्व 0 मौजीलाल निवासी ग्राम दुबार कला थाना लालगंज मिर्जापुर उम्र 24 वर्ष तथा प्रमोद जयसवाल पुत्र पप्पू…
जौनपुर: जमीन विवाद में मारपीट 7 महिलाएं घायल।
जौनपुर /उत्तर प्रदेश – शाहगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुई मारपीट में 7 महिलाएं घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार पक्खनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में भारती पुत्री राम पलट (20)बीडी पुत्री राम पलट ( 16 )काजू पुत्री रामधारी (16 )आशा पत्नी राम आशरे ( 45 ) रवीना पुत्री राम अशरे (16 ) व हीरावती पत्नी मिठाई (40 ) घायल हुई ।दूसरी घटना सहावै गांव निवासी…
प्रयागराज- मिशन शक्ति कार्य क्रम के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा महिला कृषि गोष्ठी एवम् पी0 किसान समाधान दिवस का किया गया आयोजन,
प्रयागराज – मिशन शक्ति अन्तर्गत मंगलवार को कृषि विभाग प्रयागराज द्वारा महिला महिला कृषि गोष्ठी एवं पी.एम. किसान समाधान दिवस का आयोजन जनपद के 23 विकास खण्डो में किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 5415 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें महिला कृषको की संख्या 4461 थी। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र नैनी के वैज्ञानिक गण एवं अन्य नोडल अधिकरियों द्वारा महिलाओ से संबंधित कृषि समस्याओं पर विस्तावपूर्वक चर्चा की एवं उनकी समस्याओं/सुझावों पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में किसानों…
