प्रयागराज- राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन की वेबसाइट के नाम में किया गया परिवर्तनजिला समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह ने बताया है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वेबसाइट में ए0आई0सी0 के माध्यम से आधार आॅथेन्टिकेशन हो चुकी है, अब नवीन आवेदन पत्र करने वाले आवेदक बिना आधार नम्बर अंकित किये आवेदन नही कर सकते हैं। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत वेबसाइट का नाम परिवर्तित हुआ है, जो कि http://sspy-up.gov.in के स्थान पर https://sspy-up.gov.in हो गया है।द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
Day: March 3, 2021
बरेली-:-जनसेवा कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
बरेली-:-162 अस्थायी करमचारियों को विनियमित करने की मांगों के लिए आज 57 वें दिन भी रहा जारी , कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में लंच समय में धरना प्रदर्शन में खूब नारेवाजी की गई ,शाम को 5 बजे के वाद करमचारियों ने पश्चिमी गेट से लेकर कालीबाड़ी के काली मंदिर तक जनसमर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें जितेन्द्र मिश्र ने आंदोलन के बारे में लोगों को विस्तार से बताया और साथ जुड़ने की अपील की , लोगों में भी उत्साह दिख रहा…
पीलीभीत: मा0 सांसद जी द्वारा कोरोना वाॅरियर्स को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पीलीभीत मा0 सांसद श्री फिरोज वरूण गांधी की अध्यक्षता में कोरोना वाॅरियर्स के सम्मान समारोह का आयोजन होटल साॅलीटेयर में सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में मा0 सांसद ने सम्बोधित करते हुये कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी का संकट काल एक चुनौती के रूप में हमसब के सामने आया और हर चुनौती एक अवसर प्रदान करती है। इस महामारी संकट काल में हमसब चुनौतियों का सामाना करते हुये आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुये है। मा0 सांसद जी उपस्थित डाॅक्टर्स, नर्स, टैक्नीशियन सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते…
पीलीभीत: मा0 सांसद जी एवं जिलाधिकारी द्वारा नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहास का लोकार्पण कर किया गया उद्घाटन।
पीलीभीत मा0 सांसद श्री फिरोज वरूण गांधी एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहास का लोकार्पण कर उद्घाटन किया गया। मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुहास का निर्माण रू0 188.59 लाख की लागत से स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर बनाने के दृष्टिगत कराया गया है। आज आयोजित कार्यक्रम में मा0 सांसद जी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण करते हुये क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुये कहा कि अब क्षेत्र वासियों को पास में ही स्वास्थ सेवाओं की सुविधाऐं मिल सकेगी, यह सुहास गांव…
बरेली-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न
बरेली/यूपी:– जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में आज सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 132 शिकायतें आई। इनमें से 12 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन शिकायतों का निस्तारण अगले 7 दिन के भीतर करवा दिया जाये। समाधान दिवस में ज़िलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण भी थे।ज़िलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि आज के इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों की शिकायतें…
ऐन बेरी सीनेट के पहले अफ्रीकी और अमेरिकी सचिव के रूप में ली शपथ
संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट के सचिव के रूप में काम करने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी और आठवीं महिला सोनसेरिया एन बेरी ने शपथ ली है। बेरी ने चार दशकों तक सीनेट में एक कर्मचारी के रूप में काम किया है और डेमोक्रेटिक के लिए उप-प्रमुख के रूप में काम किया है। नियत पद धारण करने से पहले सीनेटर पैट्रिक लीही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के लीडर चार्ल्स शूमर के हवाले से सोमवार को बेरी ने कहा कि हर्षित नोट पर इस सप्ताह की शुरुआत हम सीनेट के नए सचिव के रूप…
राहुल पर असंतुष्टों के वार थामने के लिए मैदान में आईं प्रियंका, जानें नई रणनीति से क्या मिल रहे संकेत
कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं की चुनौती ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव अभियान को गति देने के लिए अंतत: उत्तर प्रदेश से बाहर निकलने पर बाध्य कर दिया है। प्रियंका ने सोमवार को असम के दौरे के साथ इसकी शुरुआत कर दी है। साफ संकेत हैं कि पांच राज्यों के चुनाव अभियान के दौरान इस बार उनकी सक्रियता पहले से कहीं ज्यादा दिखाई देगी। चुनाव मैदान में प्रियंका की सक्रियता सीधे तौर पर राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। पांच राज्यों…
UN में अमरिकी राजदूत ने म्यांमार में लोकतंत्र बहाली के लिए उठाई आवाज
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की नव नियुक्त राजूदत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से म्यांमा सेना पर लोकतंत्र बहाल करने के लिए ”दबाव बढ़ाने” की अपील की और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के विश्व को फिर से जोड़ने तथा अमेरिका को दोबारा नेतृत्व करने वाला देश बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। मार्च में सुरक्षा परिषद की अमेरिका द्वारा अध्यक्षता के पहले दिन उन्होंने कई वैश्विक मुद्दों पर बात की। उन्होंने यह भी कहा कि बाइडन प्रशासन ईरान के पिछले सप्ताह उसके परमाणु केन्द्रों पर अंतरराष्ट्रीय निरीक्षण रोकने से…
मैरीटाइम इंडिया समिट 2021: पीएम मोदी बोले- हमारे राष्ट्र का समृद्ध समुद्री इतिहास, बंदरगाहों में करें निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मैरीटाइम इंडिया समिट -2021 के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। शिखर सम्मेलन भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। इस आयोजन में कई देश भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत में समुद्री क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई देशों के सीईओ और राजदूत भी शामिल हैं। 50 देशों के एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने MIS समिट 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया है जो 2 मार्च से 4 मार्च तक निर्धारित है। -पीएम- भारत की…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 19 और 20 मार्च को बेंगलुरु में बैठक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर्वोच्च निर्णायक मंडल अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बेंगलुरु में 19 और 20 मार्च को बैठक होगी। कोरोना महामारी के चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संघ के 20 प्रांत जुड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बहुत सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। संघ के शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में शिरकत करेंगे। इस में आरएसएस के सरकार्यवाह का चुनाव भी किया जाएगा। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु की बैठक में लगभग 500 लोग शामिल होंगे।…
कांग्रेस में गतिरोध जारी, अब हरियाणा में G-23 की योजना का मन बनाया
जी -23 की कांग्रेस गाथा जारी रहेगी क्योंकि समूह हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक दूसरे कार्यक्रम की योजना बना रहा है। जबकि नेता पार्टी के फैसलों पर दूर होते नजर आ रहे हैं और पार्टी आलाकमान स्थिति का आकलन कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान हालात से सावधानी से निपट रहा है ताकि पार्टी कैडर को कोई गलत संदेश न जाए। शीर्ष नेतृत्व उन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में नहीं है, जो जम्मू में गांधी ग्लोबल फैमिली के कार्यक्रम में एकत्र हुए थे…
