Friday, 30 October 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

महाष्टमी पर भक्ति के रंग में डूबा शहर, भव्य पूजा पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Share:
महाष्टमी पर भक्ति के रंग में डूबा शहर, भव्य पूजा पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
महराजगंज जौनपुर

    शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन आज महाष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा पंडलों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। माँ महागौरी के दर्शन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। पूरा माहौल माता के जयकारों से गुंजायमान है। क्षेत्र के विभिन्न पंडालो में मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है। आयोजकों के मुताबिक, पंडाल की कारीगरी देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। मां दुर्गा की आरती पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और रीति-रिवाज से पूजा की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न पंडालों में पुलिस बल के साथ-साथ पूजा समितियों ने सीसीटीवी और विशेष बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। पंडालों के आस-पास ट्रैफ़िक रूट में भी बदलाव किया गया है।