इन दिनों पूरे प्रदेश में भारी बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। इसी क्रम में रायबरेली की सई नदी भी तेज बहाव के साथ उफान पर है। लेकिन इसके बावजूद भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक के पास कुछ नन्हे-नन्हे बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह नजारा अब रोजमर्रा की बात बन गया है। कई बार इस घटना की जानकारी मुंशीगंज चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर आकर कोई ठोस कार्रवाई किए बिना लौट जाते हैं। न बच्चों को टोका जाता है, न ही वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सई नदी के किनारे बैरिकेडिंग की जाए, और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह लापरवाही किसी बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकती है।
रायबरेली: जोरदार बारिश होने की वजह से नहर नदियों का पानी उफान पर,छोटे छोटे बच्चे कूद कूद कर नहा रहे हैं
