प्रयागराज: वांछित अभियुक्त थाना साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार ।

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु0अ0सं0-38/2024 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/111(2)(b) भा0न्या0सं0 व 66/66(D)/74 आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था का संचालन करने व वेबसाइट के माध्यम से अंकपत्र वितरित करने व वेबसाइट पर अवैध रूप से मा0 मुख्यमंत्री , मा0 शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश की फोटो लगाने व हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के फर्जी व अवैध प्रमाण पत्र बनाकर निर्गत करने वाला मुख्य संचालक वांछित अभियुक्त राजमन गोंड पुत्र कैलाश नाथ गोंड निवासी ग्राम रवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल पता- क्रिस्टल अपार्टमेंट A विंग फ्लैट नं-104 थाना चिनहट लखनऊ पूर्वी उत्तर प्रदेश को 01 एप्पल आ0ई0 फोन एवं 01 एन्ड्रायड मोबाइल फोन, 03 सिम कार्ड व 1500 रूपए के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्वयाही की जा रही है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अन्य लोगों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद् के नाम से अवैध संस्था संचालित की जा रही थी तथा अवैध रूप www.upsosb.ac.in, www.upsosb.org.in एवं अन्य वेबसाइट के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद् के नाम से अंकपत्र भी वितरित किया जाता था।हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के भी प्रमाण पत्र निर्गत किये जा रहे थे, जो पूर्णरूप से फर्जी/अवैध थे ।

अपराध का तरीका-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अपने व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय परिषद के नाम से अवैध संस्था का संचालन कर उसकी फर्जी वेबसाइट के माध्यम से अंकपत्र व हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के फर्जी व अवैध प्रमाण पत्र निर्गत कर अनेक व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर धन उगाही की जाती थी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राजमन गोंड पुत्र कैलाश नाथ गोंड निवासी ग्राम रवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल पता- क्रिस्टल अपार्टमेंट A विंग फ्लैट नं-104 थाना चिनहट लखनऊ पूर्वी उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 37 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-38/2024 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/111(2)(b) भा0न्या0सं0 व 66/66(D)/74 आई0टी0 एक्ट साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • 01 एप्पल आ0ई0 फोन एवं 01 एन्ड्रायड मोबाइल फोन ।
  • 03 सिम कार्ड ।
  • 1500 रूपए ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. निरी0 प्रदीप कुमार सिंह, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 दीपक कुमार भाटी, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. का0 अतुल कुमार त्रिवेदी, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 रूप सिंह, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. का0 विवेक सिंह यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. क0ऑ0 प्रवीण कुमार मिश्रा, सर्विलांस सेल कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  • साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करे अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें । या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें ।
  • सतर्क रहे, जागरुक रहे ।
  • साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment