प्रयागराज: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2026 के अंतर्गत आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने हेतु अंतिम तिथि दिनांक 06.03.2026 निर्धारित

प्रयागराज, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2026 के अंतर्गत आयोग द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने हेतु अंतिम तिथि दिनांक 06.03.2026 निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा निर्धारित उक्त तिथि के अनुसार कल दिनांक 06.03.2026 तक दावे और आपत्तियों से संबंधित फॉर्म्स (फॉर्म 6, 6a, 7, 8) प्राप्त किए जाएंगे। अतः जनपद के सभी अर्ह नागरिक अथवा ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने हेतु फॉर्म – 6 घोषणा पत्र सहित भरकर अपने बूथ के BLO के पास अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में कल तक जमा कर दें, जिससे उनका नाम दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में सम्मिलित हो जाएगा। फॉर्म 6 का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ECINET ऐप या voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर भी किया जा सकता है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment