Friday, 30 October 2026 | 8:56 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-भारत सरकार द्वारा आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेंहू के समर्थन मूल्य में 150 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुए गेंहू का समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति कुन्तल किया गया निर्धारित

सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी, प्रयागराज सम्भाग भीमा चन्द गौतम ने बताया है कि सचिव, भारत सरकार खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अध्यक्षता में दिनांक 07.11.2023 को आयोजित वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूँ उपज हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2275 रूपये
Share:

सम्भागीय खाद्य विपणन अधिकारी, प्रयागराज सम्भाग भीमा चन्द गौतम ने बताया है कि सचिव, भारत सरकार खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अध्यक्षता में दिनांक 07.11.2023 को आयोजित वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में आगामी रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूँ उपज हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति कुन्तल का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि गतवर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य 2125 रूपये प्रति कुन्तल था जिसमें 150 रूपये प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुये वर्ष 2024-25 में भारत सरकार द्वारा समर्थन मूल्य 2275 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूँ विक्रय करने के उपरान्त किसान के खाते में सीधे पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से 48 घण्टे में भुगतान किया जाता है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858