प्रयागराज ,दिनांक:30-11-2025 को यातायात माह-2025 (01-11-2025 से 30-11-2025) का समापन कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगेन्दर कुमार, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज रहे ।मुख्य अतिथि व अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया और हस्ताक्षर पट पर अपने – अपने हस्ताक्षर करके अभियान को समर्थन किया ।जनपद के समस्त तहसीलों, ब्लाकों के अधिकारी/कर्मचारी व आम नागरिकों के साथ-साथ इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के 12700 बच्चों को यातायात जागरुकता बिन्दुओं को बताकर यातायात के शपथ पत्र को सम्पूर्ण कराया गया ।• कुल 265 विद्यालयो के बच्चो के साथ 26 जागरुकता रैली निकाली गयी । जिसमे विद्यालय प्रबन्धन के मांग व पूर्ण सहयोग से नगर जोन, गंगानगर जोन व यमुनानगर जोन मे जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।• जिला अपराध निरोधक प्रयागराज व कमिश्नरेट प्रयागराज के यातायात पुलिस, नागरीक पुलिस के सहयोग से सभी कार्यक्रम व जागरुकता अभियान को चलाया गया ।• वर्ष 2025 के यातायात माह का थीम – विशेष यातायात के साथ-साथ मिशन शक्ति व साइबर अपराध के बारे में जागरुकता।यातायात जागरूकता माह- 2025 में आयोजित जागरूकता अभियान
1- 165 आम जन हेतु मेला व त्योहार स्थलों
2- 138 संगोष्ठी/परिसंवाद
3- 130 नुक्क्ड़ नाटक
4- 140 निबंध प्रतियोगिताएं
5- 128 चित्रकला प्रतियोगिताएं
6- 112 क्विज प्रतियोगिताएं
*प्रवर्तन के अंतर्गत की गई माह में कार्यवाही में यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गये वाहनों के कुल- 57156 चालान किये गये।
“जीवन अमूल्य है, और सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा का आधार है। सुरक्षित यातायात केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।”
यातायात माह के दौरान जनपदभर में विशेष अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग, स्कूल जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और सड़क सुरक्षा रैलियां निरंतर आयोजित की गईं। पुलिस का उद्देश्य दंडित करना नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी नागरिकों से यातायात नियमों को जानने व पालन करने हेतु अपील की गई । यातायात माह के दौरान जनपदभर में विशेष अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग, स्कूल जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और सड़क सुरक्षा रैलियां निरंतर आयोजित की गईं। पुलिस का उद्देश्य दंडित करना नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी नागरिकों से यातायात नियमों को जानने व पालन करने हेतु अपील की गई ।
यातायात निरीक्षक,उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षी,आरक्षी व होमगार्ड्स,एनसीसी कैडेट व वालेंटियर की मौजूदगी रही।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
