प्रयागराज:थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बेचने से प्राप्त बचे 5250/- रूपये बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना उतरांव पर पंजीकृत मु0अ0सं0-67/2025 धारा-331(4)/305(A) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वसीम उर्फ आकाश पुत्र अमीन निवासी महुआकोठी थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना उतरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-14.02.2026 को थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुआकोठी के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के कब्जे से चोरी के सामान बेचने से प्राप्त बचे 5250/- रूपये बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2)/61(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक-20.03.2025 को थाना उतरांव क्षेत्रान्तर्गत महुआकोठी स्थित पीड़ित के घर में सेंध लगाकर घर में रखे जेवरात व कुछ रूपये चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना उतरांव पर मु0अ0सं0-67/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
वसीम उर्फ आकाश पुत्र अमीन निवासी महुआकोठी थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-67/2025 धारा-331(4)/305(A) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2)/61(2) भा0न्या0सं0 थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त वसीम उर्फ आकाश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0-106/2013 धारा-323/325/504 भा0द0सं0 थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. मु0अ0सं0-281/2014 धारा-379/411 भा0द0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. मु0अ0सं0-15/2015 धारा-8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. मु0अ0सं0-288/2018 धारा-392 भा0द0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. मु0अ0सं0-67/2025 धारा-331(4)/305(A) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2)/61(2) भा0न्या0सं0 थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-
चोरी के सामान बेचने से प्राप्त बचे 5250/- रूपये ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 विशाल कुमार गुप्ता, थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 किशन पटेल, थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 विक्की प्रसाद, थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858