प्रयागराज थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-715/25 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रवि पासी पुत्र लालबहादुर निवासी वार्ड नं0-04 नगर पंचायत हण्डिया थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-21.12.2025 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत नलकूप कालोनी के पास से मुकदमा उपरोक्त में खड़े ट्रैक्टर से चोरी की 01 बैट्री व चोरी के डीजल के बेचने से प्राप्त 170/- रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक-15.12.2025 को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत लाक्षागृह स्थित रेलवे फाटक के पास खड़ी ट्रैक्टर से बैट्री व उसका डीजल चोरी कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना हण्डिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-715/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रवि पासी पुत्र लालबहादुर निवासी वार्ड नं0-04 नगर पंचायत हण्डिया थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-715/25 धारा-303(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • ट्रैक्टर की 01 बैट्री ।
  • चोरी के डीजल के बेचने से प्राप्त 170/- रुपया ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 नितेन्द्र कुमार शुक्ला, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 राम मिलन, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 गौतम कुमार, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 राम स्वरुप, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. का0 का0 रितुराज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858