प्रयागराज‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत नए प्रोजेक्ट के चयन एवं निर्माण, क्रियान्वयन, अनुश्रवण, मूल्यांकन के सम्बंध में आवेदकों के चयन हेतु साक्षात्कार 27 नवम्बर

प्रयागराज‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत नए प्रोजेक्ट के चयन एवं निर्माण, क्रियान्वयन, अनुश्रवण, मूल्यांकन के सम्बंध में आवेदकों के चयन हेतु साक्षात्कार 27 नवम्बर को

जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा ने बताया है कि ‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’’ के संचालन के सम्बंध में निर्देश प्राप्त हुए है। ‘‘बाबा साहब आम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत नये प्रोजेक्ट के चयन एवं निर्माण, क्रियान्वयन, अनुश्रवण तथा मूल्यांकन हेतु लाभार्थिंयों का चयन जिलास्तरीय चयन एवं क्रियान्वयन समिति के द्वारा किया जाना है, जिसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी जाति, धर्म व वर्ग के उद्यमशील व्यक्ति जो अपना व्यवसाय प्रारम्भ करने में रूचि रखता हो, लाभार्थी हो सकता हे। परियोजना की लागत व्यवसाय क्षेत्र हेतु रू0 2 लाख तथा सेवा/उद्योग हेतु अधिकतम रू0 5 लाख निर्धारित है। अनु0 जाति/जनजाति, दिव्यांग लाभार्थी को अनुदान के रूप में प्रति इकाई विपरीत ऋण का 35 प्रतिशत अधिकतम रू0 70 हजार एवं सामान्य लाभार्थी का 25 प्रतिशत अधिकतम रू0 50 हजार, जो कम हो अनुदान देय होगा। इस हेतु आवेदकों के चयन हेतु गठित समिति के द्वारा साक्षात्कार दिनांक 27.11.2025 को मध्यान्ह 12ः00 बजे विकास भवन के सभागार में निर्धारित किया गया है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858