प्रयागराज अन्य पिछड़े वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थीं निःशुल्क ओ-लेवल/सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज : वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु ऑन-लाइन आवेदन आमंत्रित किया है। निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट backwardwelfareup.gov.in या obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑन-लाइन आवेदन दिनांक 14 जुलाई, 2025 तक कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन की प्रति की प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलखों/विवरणों को संलग्न करते हुये उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष सं0 75 विकास भवन, प्रयागराज में दिनांक 14 जुलाई, 2025 की सायं 05ः00 बजे तक जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, प्रयागराज में सम्पर्क करें। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने दी है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858