प्रयागराज: थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-689/25 धारा-137(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बाबू लाल पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम सुधवै थाना ऊंच जनपद भदोही को थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-17.12.2025 को जनपद मिर्जापुर के थाना चील्ह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चील्ह तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया तथा साक्ष्य संकलन एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-87/64(2) भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858