प्रयागराज, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण (SIR) के कार्यों से जुडे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/अन्य सम्बन्धित अधिकारी /सुपरवाइजरों / बूथ लेबिल अधिकारियों आदि का स्थानान्तरण भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बिना नहीं किया जायेगा अर्थात् निर्वाचक नामावलियों के अंन्तिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2026 (शनिवार) तक स्थानांन्तरण पर रोक लगा दी गयी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
(मनीष कुमार वर्मा)
जिलाधिकारी/
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
