प्रयागराज: मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन नवंबर माह के द्वितीय सप्ताह मेंसेवानैवृत्तिक लाभों की स्वीकृति एवं भुगतान के प्रकरणों से संबंधित शिकायत निर्धारित वाद पत्र में 31 अक्टूबर तक अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन के कार्यालय में करें जमा

सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर अनुमन्य लाभों के लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारित कराने के लिए मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डल स्तर पर पेंशन अदालत गठित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम मण्डलीय पेंशन अदालत माह नवम्बर, 2025 के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जानी है। सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों तथा अधिकारियों को सेवानैवृत्तिक लाभों की स्वीकृति/भुगतान के प्रकरणों में यदि कोई शिकायत हो, तो वे अपनी शिकायत निर्धारित वाद पत्र पर तीन प्रतियों में अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, प्रयागराज मण्डल, नवीन कोषागार भवन, कचेहरी रोड, प्रयागराज के कार्यालय में दिनांक 31.10.2025 तक किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते हैं। वाद पत्र का प्रारूप अपर निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। दिनांक-31.10.2025 के बाद प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों में ही पेंशन अदालत में सुनवाई की जायेगी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858