श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु0अ0सं0-33/2025 धारा-319(2)/318(4) BNS & 66C/66D IT ACT में पीड़िता/मुकदमा वादिनी का साइबर फ्रॉड में कटा 1,22,600/- रूपये पीड़िता के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदिका द्वारा कार्यालय उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व साइबर अपराध थाना टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद पत्र दिया गया ।
उल्लेखनीय है कि मुकदमा वादिनी द्वारा ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर शैम्पू ऑर्डर किया था व ऑर्डर कंफर्म करने के लिये गूगल से फ्लिपकार्ट के कस्टमरकेयर का नंबर सर्च किया तो जो नंबर मिला उससे बात करने पर उसके द्वारा आवेदिका के व्हाट्सअप पर एक ए0पी0के0 फाइल डाउनलोड करवायी गयी तथा ए0पी0के0 फाइल डाउनलोड करते ही पीड़िता के मो0नं0 पर आर्डर कंफर्म करने का ओ0टी0पी0 लेकर साइबर ठगी करके किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता के खाते से कुल 4,09,500/- रूपये निकाल लिये गये थे । जिसके सम्बंध मे थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0-33/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम
- प्र0नि0 ओमनारायण गौतम, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- म0आरक्षी शिखा सिंह, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करे अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें । या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें।
सतर्क रहे, जागरुक रहे ।
साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
