प्रयागराज: छात्र आवासीय सुविधा हेतु 30 अगस्त तक करें आवेदन

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में निर्धन एवं मेधावी छात्र/छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्नातक छात्रों हेतु संचालित डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास (बालक) चांदपुर सलोरी प्रयागराज, बी0टेक एवं डिप्लोमा के छात्राओं हेतु, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) आई0ई0आर0टी0 परिसर प्रयागराज व राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) चैथम लाइन, प्रयागराज में स्नाकोत्तर में प्रवेशित छात्रों हेतु 70 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं 30 प्रतिशत सीटों पर पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के छात्रों को प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। प्रयागराज में नियमित रूप से अघ्य्यनरत राज्य विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय, एवं आई0ई0आर0टी0 के छात्र/छात्राओं जो शैक्षिक सत्र 2025-26 में नियमित रूप से विश्वविद्यालय/राज्य विश्वविद्यालय विद्यार्थी के रूप में प्रविष्ठ हो। सभी नवप्रवेशित छात्र नवीन आवेदन हेतु निदेशालय द्वारा दिए गये लिंक https//uphms.in पर वही छात्र आनलाईन आवेदन कर सकते है जिन्हें उत्तर प्रदेश, सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। लिंक पर किये गये आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। आवासीय सुविधा हेतु आनलाईन आवेदन किये जाने की अन्तिम तिथि दिनांक 30 अगस्त 2025 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने दी है।

………

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858