Friday, 30 October 2026 | 9:19 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: मुख्यमंत्री के कृषि निवेश अनुदान राशि के हस्तानान्तरण कार्यक्रम का संगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

Share:
प्रयागराज: मुख्यमंत्री  के कृषि निवेश अनुदान राशि के हस्तानान्तरण कार्यक्रम का संगम सभागार में किया गया सजीव प्रसारण

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को प्रदेश के कृषकों को आपदाओ से हुई फसल क्षति के सापेक्ष डी०बी०टी के माध्यम से कृषि निवेश अनुदान राशि का हस्तानान्तरण किया गया। मा० कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी के द्वारा संगम सभागार में जनपद प्रयागराज में तहसील सदर के प्रभावित कृषकों को डमी चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डमी चेक वितरण कार्यक्रम में तहसील सदर के कृषक अमरजीत सिंह, अमर सिंह, मान सिंह, इश्तवार अबिद रिजवी एवं अन्य कृषको को डमी चेक वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम मे तहसील सदर के कुल 34 कृषको के खाते में बाढ से प्रभावित फसल क्षति के सापेक्ष धनराशि प्रेषित की गयी। संगम सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी के कृषकों को आपदाओ से हुई फसल क्षति के सापेक्ष डी०बी०टी के माध्यम से कृषि निवेश अनुदान राशि का हस्तानान्तरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्रीमती विनीता सिंह, तहसीलदार सदर व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

      इसी प्रकार तहसील सोरांव में कुल 225, तहसील बारा में 259, तहसील फूलपूर में 125 एवं तहसील मेजा में कुल 865 कृषकों को धनराशि का हस्तानन्तरण करते हुए सम्बन्धित तहसील के सभागार में मा० जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में डेमो चेक हस्तानान्तरण करते हुए कृषको के खाते में धनराशि प्रेषित किया गया।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858