श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के मु0अ0सं0-286/25 धारा-126(2)/125/288/324(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-115(2)/351(3)/190/191(2)/191(3)/109(1)/223 भा0न्या0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. विपिन बेनवंशी पुत्र स्व0 भगवान प्रसाद निवासी ग्राम चकिया घरहरा थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 2. राहुल साहू पुत्र अजय कुमार साहू निवासी बभनकुईयां थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज 3. बाबू जी उर्फ धनजीत यादव पुत्र स्व0 राम बाबू यादव निवासी ग्राम अलमापुर मलावा बुजुर्ग थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-17.08.2025 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगबन्धनपुर स्थित अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । उक्त गिरफ्तारी के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.08.2025 को चार पहिया वाहन से अपने चाचा विजय बहादुर पुत्र स्व० रामखेलावन के पैरालेसिस बीमारी के इलाज हेतु साथ ले जा रहे दिवाकर गौतम पुत्र लाल बहादुर व शशिकर गौतम पुत्र लाल बहादुर गौतम निवासीगण आलेमऊ थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा थाना सरायइनायत क्षेत्रांतर्गत सहसों स्थित कमल वाटिका गेस्ट हाउस के सामने से जा रहे रैली में उक्त कार को रोककर लाठी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-286/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- विपिन बेनवंशी पुत्र स्व0 भगवान प्रसाद निवासी ग्राम चकिया घरहरा थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
- राहुल साहू पुत्र अजय कुमार साहू निवासी बभनकुईयां थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 25 वर्ष ।
- बाबू जी उर्फ धनजीत यादव पुत्र स्व0 राम बाबू यादव निवासी ग्राम अलमापुर मलावा बुजुर्ग थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-286/25 धारा-126(2)/125/288/324(4) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-115(2)/351(3)/190/191(2)/191(3)/109(1)/223 भा0न्या0सं0 व 7 सी0एल0ए0 एक्ट थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 आयुष सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 अवधेश कुमार तिवारी, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- हे0का0 हरिशंचन्द्र राय, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 मंजीत सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 शिवकान्त, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
