निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 20.11.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-135/26, दिनांक 19.11.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त-श्री संजय कुमार सिंह, लिपिक, महाराजा लॉ कॉलेज, आरा, जिला- भोजपुर को 7,500/-(सात हजार पांच सौ) रूपये रिश्वत लेते हुए महाराजा लॉ कॉलेज, आरा के इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री विकास कुमार, पिता- अमरनाथ सिंह, सा०- कुतुबपुर चेचर, थाना-बिदुपुर, जिला- वैशाली द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो क्लर्क है) के द्वारा कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट एवं कैरेक्टर सर्टिफिकेट निर्गत करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्ट्या आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता श्रीमती अणु प्रिया, पुलिस निरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के अनुरोध पर श्री मोहन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त श्री संजय कुमार सिंह, लिपिक, महाराजा लॉ कॉलेज, आरा, जिला- भोजपुर को 7,500/- (सात हजार पांच सौ) रूपये रिश्वत लेते हुए महाराजा लॉ कॉलेज, आरा के इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध अब तक 135वाँ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है तथा 01 कांड जिला से स्थानांतरित किया गया है। इस प्रकार कुल 136 कांड ब्यूरो के द्वारा अनुसंधानित है।
यह ट्रैप संबंधी 123वां कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 122 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 45,75,900/- (पैंतालीस लाख पचहत्तर हजार नौ सौ) रूपये एवं एक नया वाशिंग मशीन (कीमत 37,000/- रुपये) भी जब्त किया गया है।
पिछले वर्ष 2025 में कुल 101 ट्रैप कांड दर्ज किये गये थे एवं रिश्वत की राशि 37,80,300/- रुपये बरामद किये गये थें एवं एक नया वाशिंग मशीन (कीमत 19,800/- रूपये) भी जब्त किया गया था।