Sunday, 22 November 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : 48 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा, आला-कत्ल के साथ पति की हत्या में संलिप्त पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

हत्या की सनसनीखेज घटना का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए पति की हत्या की घटना में संलिप्त मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का बाँका व लोहे की पाइप एवं खून से सनी शर्ट,लोअर,जैकेट, जूता के साथ गिरफ्तार किया गया।
Share:
लखीमपुर खीरी : 48 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा, आला-कत्ल के साथ पति की हत्या में संलिप्त पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर
लखीमपुर खीरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन में सम्पूर्णानगर पुलिस टीम  द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की सनसनीखेज घटना का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए पति की हत्या की घटना में संलिप्त मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे का बाँका व लोहे की पाइप एवं खून से सनी शर्ट,लोअर,जैकेट, जूता के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त व अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:  
दिनांक 17.11.2026 को रात्रि समय करीब 9.00 बजे अभियुक्त गुरजीत सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम निषादनगर घोला थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी द्वारा मृतक हरेन्द्र के घर जाकर मृतक की पत्नी अनीता देवी से मृतक हरेन्द्र को खेतों की तरफ बुलाकर योजना बनाकर अभियुक्त गुरजीत (प्रेमी) व मृतक की पत्नी अनीता देवी उपरोक्त द्वारा मिलकर हरेन्द्र उपरोक्त को गांव के ही सूबेदार के गन्ने के खेत के पास चक मार्ग तिराहे पर धारदार हथियार व लोहे की पाइप से मारकर हत्या कर देने के सम्बंध में थाना संपूर्णानगर पर मु0अ0सं0 166/2026, धारा 3(5)/103(1) BNS पंजीकृत किया गया था।

घटना का कारण:
अभियुक्ता अनीता देवी का गांव के ही गुरजीत सिंह पुत्र शेर सिंह से करीब 6 वर्षो से अवैध सम्बन्ध होना तथा मृतक द्वारा विरोध करने पर मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी गुरजीत सिंह द्वारा योजना बनाकर गांव के बाहर सूबेदार के खेत के कच्चा चकमार्ग तिराहे के पास मृतक हरेन्द्र को बुलाकर बांका व लोहे की पाइप से मारकर निर्मम हत्या कर देना।
  
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कृष्ण कुमार थानाध्यक्ष, उ0नि0 जय प्रकाश यादव, का0 राहुल त्यागी, दुष्यन्त कुमार, शिवम यादव, ऋषभ, रोहित भास्कर, म0का0 नीतू, पारूल  थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी मौजूद रहे।