फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति (TSS) ने संगठन को मजबूत एवं व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संगठनात्मक विस्तार किया है। समिति की ओर से तीन जनपदों में जिला अध्यक्षों तथा फर्रुखाबाद में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना तथा समिति की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना है।
समिति द्वारा जारी नियुक्तियों के अंतर्गत डॉ. विनोद कुशवाहा को जनपद जालौन का जिला अध्यक्ष, पत्रकार विनोद कुशवाहा को जनपद हरदोई का जिला अध्यक्ष तथा सचिन बाबू मौर्य को जनपद बदायूं का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में फर्रुखाबाद जनपद में कालीचरण शाक्य को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रपाल सिंह को सैनिक प्रकोष्ठ का जिला महासचिव बनाया गया है।
तथागत सामाजिक समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य, संस्थापक एवं अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, जिला महासचिव रामवीर शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य, जिला संरक्षक राजीव कुमार शाक्य, जिला ऑडिटर अंचल सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन शाक्य, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव एवं पूर्व अध्यापिका हिमलेश शाक्य, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शकुंतला देवी, जिला सचिव सुधीर कुमार कुशवाहा, जागेश्वर सिंह शाक्य, जिला सचिव घनश्याम शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य, एमके शाक्य, अरविंद कुमार शाक्य, सत्य प्रकाश शाक्य, रामेश्वर सिंह शाक्य, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवेश शाक्य, नगर अध्यक्ष दीपक शाक्य, पेंटर महेंद्र सिंह शाक्य, हेमंत कुमार शाक्य एवं जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, सम्राट सिंह, प्रशांत कुमार शाक्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, आपसी भाईचारा, संगठनात्मक एकता एवं जरूरतमंद लोगों के सहयोग की भावना को मजबूत करना है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को विभिन्न जनपदों में नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।