Sunday, 22 November 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, ऋणगृहता 10 दिसम्बर तक बकाया ऋणों की किस्तें जमा कराकर रसीद प्राप्त कर लें

Share:
प्रयागराज, ऋणगृहता 10 दिसम्बर तक बकाया ऋणों की किस्तें जमा कराकर रसीद प्राप्त कर लें
प्रयागराज, ऋणगृहता 10 दिसम्बर तक बकाया ऋणों की किस्तें जमा कराकर रसीद प्राप्त कर लें

        जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0 श्री कृष्ण मुरारी ने पूर्व प्रदत्त ऋणों, टर्मलोन ऋण, मार्जिन मनी ऋण, शैक्षिक ऋण, ब्याज रहित ऋण, स्वयं सहायता ऋण योजनान्तर्गत जनपद के समस्त अल्पसंख्यक समुदाय के ऋणगृहता को सूचित किया है कि दिनांक 10.12.2026 तक समस्त बकाया ऋणों की किस्ते पुराना लोन बैंक खाता संख्या-00640100004226, तथा नया लोन बैंक खाता संख्या-00500100017608 में तथा   कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास भवन, कक्ष सं0-50, प्रयागराज में भी जमा कराकर रसीद प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बकाया ऋणों की किस्तें निर्धारित तिथि तक जमा कर दें अन्यथा ऋणगृहता के विरूद्ध बकाया धनराशि की वसूली हेतु मामला जिलाधिकारी महोदय को सौंप दिया जायेगा, जोकि निगम के ऋण के ब्याज सहित वसूली भू-राजस्व के बकाये के रूप में करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं की होगी।