विभाग द्वारा जारी आंकड़ा के अनुसार रंगे हाथ रिश्वत (ट्रैप) लेते हुए कुल 140 कांड दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल 135 अभियुक्तों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है एवं रिश्वत की कुल बरामद राशि 47,90,700/- (सैंतालीस लाख नब्बे हजार सात सौ) रूपये है एवं 01 नया वाशिंग मशीन (कीमत 37,000/- रुपये) भी जब्त किया गया है।
ट्रैप की पिछले 25 वर्षों में औसतन वार्षिक 47 प्राथमिकी दर्ज हुए हैं, जबकि उक्त एक वर्ष की अवधि में ट्रैप के 140 कांड दर्ज हुए हैं, जो कि पिछले 25 वर्षों के औसत से लगभग तीन गुना अधिक कांड दर्ज की गई है।
पिछले 26 वर्षों में (वर्ष 2000 से 2025 तक) ट्रैप के 100 से अधिक प्राथमिकी मात्र 03 वर्ष क्रमशः वर्ष 2007 में 108 कांड, वर्ष 2016 में 110 कांड एवं वर्ष 2025 में 101 कांड दर्ज हुए हैं।
बरामद सबसे अधिकतम रिश्वत की राशि :-
दिनांक 06.02.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-15/26, दिनांक 05.02.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त-श्री परमजय सिंह, सहायक निदेशक, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना (नियोजन भवन) को 5,00,000/- (पांच लाख) रूपये रिश्वत लेते हुए नियोजन भवन, पटना के उत्तर दिशा के पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 28.04.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-046/26, दिनांक 17.04.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त श्री मो० सनाउल्लाह खान, सहायक कुल सचिव, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, मीठापुर, पटना को 2,50,000/- (दो लाख पचास हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, मीठापुर, जिला पटना स्थिति इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 30.04.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-050/26, दिनांक 29.04.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त श्री अनिल राम, लिपिक, अनुमंडलीय अस्पताल, रोसड़ा, जिला समस्तीपुर को 1,00,000/- (एक लाख) रूपये रिश्वत लेते हुए थाना रोसड़ा, जिला- समस्तीपुर स्थित अनुमंडल चौक के निकट मुख्य सड़क से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 13.05.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-056/26, दिनांक 13.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त श्री संजय कुमार सिंह, पु०अ०नि०-सह-अपर थानाध्यक्ष, जानीपुर थाना, जिला पटना को 1,00,000/- (एक लाख) रूपये रिश्वत लेते हुए बग्घा टोला, थाना जानीपुर, जिला पटना स्थित नहर के पूर्वी सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 15.05.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-057/26, दिनांक 14.05.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त श्री विजय कुमार शर्मा, कनीय अभियंता, नगर परिषद कार्यालय, जनकपुर रोड, पुपरी, जिला-सीतामढ़ी को 1,45,000/- (एक लाख पैतालीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए जनकपुर रोड, पुपरी, सितामढ़ी स्थित नगर परिषद कार्यालय के परिसर से गिरफ्तार किया गया है।
21.05.2026 में प्राथमिकी रोहतास एवं श्री सोनू कुमार, दिनांक 22.05.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-061/26, दिनांक अभियुक्त श्री आकाश कुमार रौनियार, अंचलाधिकारी, सासाराम अंचल, जिला निजी घरेलू सहायक को 3,00,000/- (तीन लाख) रूपये रिश्वत लेते हुए बेदा, मोरसराय, सासाराम, जिला-रोहतास स्थित उनके निजी आवास से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 10.06.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-071/26, दिनांक 09.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त श्री सियाराम राय, मुखिया, ग्राम पंचायत राज चकबहाउद्दीन, थाना दलसिंहसराय, जिला-समस्तीपुर को 1,20,000/- (एक लाख बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए गुदरीपुल, थाना दलसिंहसराय के निकट स्थित परिवादी अब्दुल मन्नान के श्रृंगार दुकान से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 03.08.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-90/26, दिनांक 30.07.2026 (1) श्री ओम प्रकाश मंडल, निजी सहायक एवं (2) श्री जागेश्वर मंडल, रात्रि प्रहरी, दोनों जिला परिषद कार्यालय, बांका, जिला-बांका को 1,26,000/- (एक लाख छब्बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, जिला- बांका के कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 03.09.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-104/26, दिनांक 02.09.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त श्री द्विजेन्द्र कुमार मिश्र, कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (B.S.E.I.D.C.L.), जिला पूर्णियाँ को 1,04,000/- (एक लाख चार हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए बेली रोड, नेहरू पथ, पटना के पास गोल्फ क्लब के गेट के बगल से गिरफ्तार किया गया है।
पिछले 26 वर्षों में रंगे हाथ रिश्वत लेने के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा सबसे शानदार एवं तेज कार्रवाई की गई है।
आय से अधिक सम्पत्ति
(DA)
एक वर्ष के दौरान (01 नवम्बर, 2025 से 31 अक्तूबर, 2026 तक) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध दर्ज 156 प्राथमिकी में से आय से अधिक संपत्ति (DA) के कुल 13 कांड दर्ज किए गए हैं।
इसमें कुल 14,92,65,376 रूपये के आय से अधिक संपत्ति दर्ज की गई है।
आय से अधिक सम्पत्ति के मामले पिछले 25 वर्षों में औसतन वार्षिक 08 प्राथमिकी दर्ज हुए हैं, जबकि उक्त एक वर्ष की अवधि में 13 कांड दर्ज हुए हैं, जो कि पिछले 25 वर्षों के औसत से लगभग डेढ़ गुना से अधिक कांड दर्ज की गई है।
प्रत्यानुपातिक धनार्जन के 13 दर्ज कांडों में से सबसे अधिक प्रत्यानुपातिक धनार्जन निगरानी थाना कांड संख्या 32/2026 है, जो जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा, मुजफ्फरपुर के विरूद्ध लगभग 2,57,44,132/- (दो करोड़ संतावन लाख चव्वालिस हजार एक सौ बत्तीस) रूपया का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का कांड दर्ज किया गया है, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 77.10 प्रतिशत अधिक है।
पद के भ्रष्ट दुरूपयोग
(AOPA)
एक वर्ष के दौरान (01 नवम्बर, 2025 से 31 अक्तूबर, 2026 तक) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध दर्ज 156 प्राथमिकी में से पद के भ्रष्ट दुरूपयोग (AOPA) के 03 कांड दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 01 कांड जिला से स्थानांतरित है।
इनमें ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के अंतर्गत नरेगा योजना के तहत हुए कार्यों में मजदूरों को मजदूरी भुगतान में फर्जीवाड़ा।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में औद्योगिक पार्क निर्माण हेतु सरकार द्वारा अधिग्रहित जमीन में दर्जनों किसानों के मुआवजा भुगतान में फर्जीवाड़ा।
पंचायत में सोलर लाईट लगाने में अनियमितता।
सजा
(Conviction)
एक वर्ष के दौरान (01 नवम्बर, 2025 से 31 अक्तूबर, 2026 तक) निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध माननीय विशेष न्यायालय द्वारा कुल 31 मामलों में 37 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई है।
पिछले 25 वर्षों में औसतन वर्षिक 5.6 मामलों में सजा सुनाई थी, जबकि इस अवधि में 31 मामलों में सजा सुनाई गई है जो कि पिछले 25 वर्षों के औसतन वार्षिक सजा लगभग छः गुणा अधिक सुनाई गई है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा अभियोजन की कार्यवाही लगातार जारी है।
यह आंकड़ा दर्शाता है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो लगातार अपना काम कर रहा है फिर भी रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार में कमी नहीं आ रही है।