Saturday, 21 November 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

अलीगंज घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ का आरोप, चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया, शिकायत करने गई तो मिली गालियां, अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज

Share:
 अलीगंज घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ का आरोप, चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया, शिकायत करने गई तो मिली गालियां, अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज
अलीगंज : घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ का आरोप, चीख-पुकार पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया, शिकायत करने गई तो मिली गालियां, अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज

अलीगंज, 20 नवंबर। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर में एक महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला -
शिकायतकर्ता दीपशिखा पत्नी अरविंद सिंह, निवासी ग्राम जोगीठेर, थाना अलीगंज ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

आरोप है कि दिनांक 19.10.2026 को रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में अकेली लेटी हुई थीं, तभी गांव का ही नेपाल यादव पुत्र शेपाल यादव घर की खिड़की पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगा। महिला ने दरवाजा खोला तो आरोप है कि आरोपी जबरन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

महिला के चीखने-चिल्लाने पर आस-पास के लोग आ गए और उन्होंने महिला को आरोपी से बचाया।

शिकायत करने गई तो पत्नी ने भगाया -
पीड़िता का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत करने आरोपी के घर गई तो आरोपी की पत्नी शीला ने उसे गाली-गलौज देकर घर से भगा दिया।

112 और CM हेल्पलाइन तक पहुंचा मामला -
महिला के मुताबिक घटना के बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और समझा-बुझाकर चली गई। इसके बाद पीड़िता ने CM हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी शिकायत की। अगले दिन वह थाना अलीगंज रिपोर्ट लिखाने गई, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र भेजा।

पुलिस की कार्रवाई -
मुख्यमंत्री के कार्यालय से प्रार्थना-पत्र मिलने के बाद थाना अलीगंज में मु0अ0सं0 270/2026, धारा 333, 352, 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।