Saturday, 21 November 2026 | 2:23 AM
उत्तर प्रदेश

नागरिक सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर आयोजित होने वाली मॉकड्रिल के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

Share:
नागरिक सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर आयोजित होने वाली मॉकड्रिल के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।
नागरिक सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर आयोजित होने वाली मॉकड्रिल के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। अभ्यास के दौरान हवाई हमले के खतरे का संकेत देने के लिए दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद निर्धारित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किया जाएगा। खतरा समाप्त होने का संकेत मिलने पर दोबारा सायरन बजाकर बिजली और प्रकाश व्यवस्था बहाल की जाएगी।
मॉकड्रिल में स्वयंसेवक, आपदा मित्र और एनसीसी कैडेट्स भी हिस्सा लेंगे। अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं एनसीसी अधिकारियों को स्वयंसेवकों और कैडेट्स को चिन्हित कर प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को अग्निशमन वाहन, स्टाफ और उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी एंबुलेंस और चिकित्सा टीम की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। विद्युत, यातायात और प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी भी संबंधित विभागों को सौंपी गई है।
अभ्यास के दौरान ध्वस्त भवनों से लोगों को निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने और गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय से पहले स्थल पर पहुंचकर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।